मुंबई: एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में अपने बेतरीन प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दर्शकों से लेकर क्रिटीक्स तक हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इस बीच मौनी भी काम से ब्रेक लेकर आइलैंड के शहर मालदीव में छुट्टी बिताने पहुंच गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीवा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो (Mouni Roy Maldives Video) साझा किए हैं, जो वायरल हो रहा है। इनमें वो पिंक आउटफिट पहने वुडेन पाथ पर डांस करती देखी जा सकती हैं। हाथ में वाइन का ग्लास पकड़े मौनी रॉय अपनी मस्ती में डांस करती नजर आ रही हैं। खुले बालों और लाइट मेकअप के साथ मौनी रॉय काफी हसीन दिख रही हैं। इसे साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘जिंदगी की धुन पर थिरकना मेरे कदमों को पसंद है।’

विज्ञापन

इस वीडियो के (Mouni Roy Viral Video) अलावा अब उन्होंने कुछ शानदार तस्वीरें भी साझा की हैं, जो फैंस के होश उड़ा रहा है। इन पिक्स में एक्ट्रेस समंदर की लहरों के बीच पोज देते हुए देखा जा सकता है। साथ बैकग्राउंड में खूबसूरत सनसेट मौनी की हंसती हुई तस्वीर में चार चांद लगा रहा है।

विज्ञापन

एक्ट्रेस के पोस्ट को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। शमिता शेट्टी से लेकर सोफी चौधरी, मीत ब्रदर्स मनमीत, आशका गोराड़िया, दृष्टि धामी, अर्जुन बिजलानी जैसे सेलेब्स ने हार्ट इमोजी, फायर इमोजी और हार्ट आई इमोजी ड्रॉप कर अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन

मौनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई है, जिसे सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ