KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', एक्ट्रेस का अंदाज देख अमिताभ बच्चन भी हुए फैन; वीडियो हो रहा वायरल

Madhuri Dixit Amitabh Bachchan KBC: अमिताभ बच्चन के ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अपकमिंग एपिसोड में माधुरी दीक्षित नजर आने वाली हैं. वहीं वायरल प्रोमो में माधुरी दीक्षित का ‘चंद्रमुखी’ अंदाज देखने को मिल रहा है.

Madhuri Dixit Amitabh Bachchan KBC

'केबीसी' में नजर आएंगी माधुरी दीक्षित (Pic Credit- Screengrab)

Madhuri Dixit Amitabh Bachchan KBC: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन का बर्थडे वीक सेलिब्रेट किया जा रहा है. अपकमिंग एपिसोड में अमिताभ बच्चन के बर्थडे सेलिब्रेशन के स्पेशल एपिसोड में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित हॉट सीट पर बैठीं नजर आएंगी. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें माधुरी दीक्षित अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठी हुई हैं. वहीं इसी दौरान एक्ट्रेस ‘चंद्रमुखी’ के अंदाज में नजर आईं. प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि माधुरी दीक्षित ‘चंद्रमुखी’ की तरह ही अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं. माधुरी दीक्षित का ये अंदाज देख अमिताभ बच्चन भी खुद को रोक नहीं सके और उन्होंने भी एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

माधुरी दीक्षित का ‘चंद्रमुखी’ अंदाज

लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि एक्ट्रेस गुलाबी साड़ी पहने हॉट सीट पर बैठी हुई हैं. इस दौरान अमिताभ बच्चन कंप्यूटर से माधुरी दीक्षित के लिए एक गाना चलाने के लिए कहते हैं. वहीं इसके बाद ‘देवदास’ फिल्म का ‘काहे छेड़ मोहे’ गाना चलता है और माधुरी दीक्षित अपने ‘चंद्रमुखी’ अंदाज में आ जाती हैं. ‘चंद्रमुखी’ के अंदाज में एक्ट्रेस डांस करती नजर आती हैं और अदाएं भी दिखाती नजर आती हैं. एक्ट्रेस को देख अमिताभ बच्चन भी उनकी एक्टिंग के कायल हो जाते हैं और एक्ट्रेस की जमकर तारीफ भी करते हैं.

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने की तारीफ

माधुरी दीक्षित का अंदाज देख ऑडियंस भी जोर-जोर से हूटिंग करते हुए तालियां बजाने लगती है. इसके साथ ही शो के होस्ट अमिताभ बच्चन अपनी सीट से खड़े होकर एक्ट्रेस के लिए तालियां बजाने लगते हैं. वहीं अमिताभ बच्चन माधुरी दीक्षित का ‘चंद्रमुखी’ वाला अंदाज देख कहते हैं, ‘क्या बात है. इनक्रेडिबल, इनक्रेडिबल माधुरी जी.’ अब सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित का ‘चंद्रमुखी’ वाला अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर शो के लेटेस्ट प्रोमो का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

माधुरी दीक्षित का मराठी शो कब होगा शुरू?

बता दें ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एपिसोड्स सोमवार से शुक्रवार तक आते हैं और 9 बजे आप शो के नए एपिसोड को देख सकते हैं. इस शो को आप टीवी चैनल सोनी एंटरटेनमेंट और ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं. वहीं माधुरी दीक्षित मराठी क्विज शो ‘कोन होणार करोडपति’ को होस्ट करने जा रही हैं. ये शो 12 अक्टूबर 2026 से रिलीज होने जा रहा है. इस शो के एपिसोड्स भी सोमवार से शुकवार रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा. वहीं इसे आप सोनी मराठी चैनल और सोनी लिव पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ