Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं और अभी भी फिल्म करोड़ों की कमाई कर रही है. वीकेंड के बाद भी फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. अजय देवगन और जयदीप अहलावत की जोड़ी को फिल्म में खूब पसंद किया जा रहा है. ये ही वजह है कि फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है. वीकेंड के बाद भी फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ये साबित कर दिया है कि लोगों को फिल्म की कहानी काफी पसंद आ रही है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘दृश्यम 3’ ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
‘दृश्यम 3’ ने चौथे दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘दृश्यम 3’ ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 25% रही. वहीं शोज की बात करें तो चौथे दिन फिल्म के शोज 16,274 रहे. हालांकि तीसरे दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 61 करोड़ की कमाई की थी. इसके साथ ही ओपनिंग डे की कमाई की बात करें तो ओपनिंग डे पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ की कमाई की थी.
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘दृश्यम 3’ ने महज 4 दिनों में भारत में अब तक 197.50 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 237 करोड़ रहा. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 303 करोड़ की कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. अजय देवगन के साथ-साथ पूरी स्टारकास्ट ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया है. अजय देवगन और जयदीप अहलावत की जोड़ी ने ऑडियंस के दिल में एक बार फिर अपनी जगह बना ली है.
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में अजय देवगन और जयदीप अहलावत के साथ-साथ और भी सितारे हैं जो ऑडियंस का दिल जीत रहे हैं. इनमें तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और रजत कपूर भी लीड रोल में हैं. वहीं इन सितारों के साथ-साथ फिल्म में नए सितारे भी नजर आए. इनमें जयदीप अहलावत के साथ सौरभ शुक्ला और प्रकाश राज का नाम भी शामिल है. इन नए सितारों और पुराने सितारों की जुगलबंदी ने फिल्म में चार चांद लगा दिए. अब देखना दिलचस्प है कि अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म क्या कमाल दिखाने जा रही है.