Street Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस, 20 मिनट तक पलकें रहीं खुली; हर कोई रह गया दंग

विद्युत जामवाल अपनी अपकमिंग हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक्टर ने एक ऐसा अनोखा स्टंट किया कि हर कोई हैरान रह गया. चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर ने किस तरह हर किसी को दंग कर दिया.

Vidyut jammwal holds breath 15 minutes

विद्युत जामवाल का हैरान कर देने वाला कारनामा (Pic Credit- Screengrab)

Vidyut Jammwal: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल अपने एक्शन सीन्स और अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं. इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में मेकर्स ने ‘स्ट्रीट फाइटर’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया. इस दौरान विद्युत जामवाल ने एक कारनामा कर दिखाया कि उन्हें देख हर कोई हैरान रह गया. एक्टर 20 मिनट तक एक ही जगह बैठे रहे और 15 मिनट तक उन्होंने अपने सांस भी रोक ली. इसके साथ ही 20 मिनट तक एक्टर ने अपनी पलकें तक नहीं झपकाई. विद्युत जामवाल का ये स्टंट देख इवेंट में मौजूद हर कोई दंग रह गया. सोशल मीडिया पर भी एक्टर के वीडियोज और फोटोज खूब वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन

विद्युत जामवाल का अनोखा स्टंट

विद्युत जामवाल अपनी रियल लाइफ में फिटनेस पर पूरा ध्यान देते हैं. एक्टर मेडिटेशन भी करते हैं और योग भी करते हैं. वहीं ‘स्ट्रीट फाइटर’ के इवेंट के दौरान एक्टर 20 मिनट तक बिना पलक झपकाए एक ही जगह पर बैठे रहे. इवेंट में मौजूद लोगों को पहले लगा एक्टर मेडिटेशन कर रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीतता गया वैसे-वैसे पता चला कि एक्टर सांस भी नहीं ले रहे हैं. वहीं 15 मिनट के बाद एक्टर के पैरों में तोड़ी कंपन दिखाई दी. इसके बाद ये भी पता चला कि एक्टर ने 15 मिनट तक सांस भी रोकी हुई थी.

विज्ञापन

आखों से निकलने लगे आंसू

विद्युत जामवाल की आंखों से इस दौरान आंसू भी निकलने लगे. वहीं इस अंदाज में उन्हें देख हर कोई दंग रह गया. बता दें एक्टर अक्सर ऐसे स्टंट्स करते हैं जिससे हर कोई हैरान हो जाता है, लेकिन इस बार उन्होंने अलग ही कारनामा कर साबित कर दिखाया कि फिटनेस में बेस्ट हैं. वहीं एक्टर की फिटनेस की वजह से ही उन्हें हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में भी एक्शन सीन्स करने का मौका मिला. इस फिल्म में एक्टर ‘धलसिम’ का किरदार निभा रहे हैं और ये उनके करियर की पहली हॉलीवुड फिल्म है.

विज्ञापन

एक्टर ने हॉलीवुड सफर पर की बात

बॉलीवुड में फैंस के दिलों में अपनी फिटनेस की छाप छोड़ने के बाद अब विद्युत जामवाल हॉलीवुड में अपनी फिटनेस से ऑडियंस को इंप्रेस करते नजर आएंगे. एक्टर ने इवेंट के दौरान अपने हॉलीवुड सफर के बारे में भी बात की. एक्टर ने कहा कि बचपन में मैंने कभी भी वीडियो गेम्स नहीं खेले, क्योंकि हमेशा से मेरा पूरा फोकस स्पोर्ट्स पर ही रहा. ये ही वजह रही है कि मुझे हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में काम करने का मौका मिला है. एक्टर ने ये भी कहा कि फिल्म में काम करने के दौरान उन्हें WWE रेसलर्स और कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला. बता दें ये फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ