Bigg Boss 20 Nominations: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में अरिश्फा खान और कनिका कपूर के बीच झगड़ा देखने को मिला. वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें घर में कंटेस्टेंट्स के बीच नॉमिनेशन देखने को मिलेगा. इसके साथ ही नॉमिनेशन टास्क में नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 8 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो गए हैं. इनमें कुछ उन कंटेस्टेंट्स के नाम भी शामिल हैं जिनका गेम फैंस को खूब पसंद आ रहा है. चलिए जानते हैं आखिर इस हफ्ते किस-किस कंटेस्टेंट पर एविक्शन की तलवार लटकी हुई है.
कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?
‘बिग बॉस 20’ की इनसाइड अपडेट्स देने वाले फैन पेज ‘बीबी तक’ के अनुसार इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 8 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. इनमें काजी तौकीर, मैरी कॉम, माही विज, अमन गांधी, गुल्लू, लव गिल, अरिश्फा खान और कनिका मान शामिल हैं. इन 8 कंटेस्टेंट्स में से कोई एक कंटेस्टेंट इस वीकेंड का वार में एविक्ट हो सकता है. हालांकि लेटेस्ट एपिसोड में अभी तक ये देखने को नहीं मिला है कि कौन-कौन नॉमिनेटेड हैं, लेकिन अपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क देखने को मिलेगा.
नॉमिनेशन टास्क
मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें नॉमिनेशन टास्क के लिए बॉक्सिंग रिंग बनाई गई है. इस बॉक्सिंग रिंग में आकर कंटेस्टेंट्स को किन्हीं 2 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करना है और इनकी फोटो पर मैरी कॉम पंच मारती नजर आएंगी. वहीं इस दौरान घर की कैप्टन उदिति सिंह के पास एक स्पेशल पावर आई. उदिति सिंह को किसी एक कंटेस्टेंट को सीधे-सीधे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करना था. पावर का इस्तेमाल करते हुए उदिति सिंह ने मैरी कॉम को नॉमिनेट किया है. अपकमिंग एपिसोड में कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को नॉमिनेट करते नजर आएंगे.
घर में कितने कंटेस्टेंट बचे?
लेटेस्ट वीकेंड का वार में किसी भी कंटेस्टेंट का एविक्शन देखने को नहीं मिला. हालांकि पिछले वीक मिड वीक एविक्शन हुआ था. इसमें रीति तिवारी घर से बेघर हो गई थीं. रीति तिवारी के जाने के बाद अब ‘बिग बॉस 20’ में सिर्फ 13 कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं. इनमें कनिका मान, अरिश्फा खान, गुल्लू, यंग डीएसए, माही विज, अमन गांधी, काजी तौकीर, मैरी कॉम, उदिति सिंह, स्काउट ओपी, लव गिल, आसिफ खान और आम्रपाली दुबे शामिल हैं.