Brahmastra: इस टीवी स्टार ने 'ब्रह्मास्त्र' को बताया 'छोटा कदम', फिल्म को लेकर कही ये बात

brahamstra4

Brahmastra: इन दिनों फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। जहां कुछ यूजर्स इस मूवी की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इस फिल्म को डिजास्टर बता रहे हैं। इसी कड़ी में टीवी स्टार एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) ने भी अपना रिव्यू साझा किया है। हाल ही में एक्ट्रेस लाइव इंस्टा चैट में फैंस के सभी सवालों का जवाब देती नजर आईं। इसी बीच उनसे पूछा गया कि उनको हालिया रिलीज ‘ब्रह्मास्त्र’ कैसी लगी?

एरिका ने गिनवाई फिल्म की खामियां

इस सवाल के जवाब में एरिका ने वीएफएक्स की प्रशंसा की, इसके बाद उन्होंने कहा कि, वह चाहती हैं कि इस तरह के फिल्म निर्माण के लिए प्रशिक्षण होता, क्योंकि अयान ने पहले केवल रोमांटिक फिल्में की थीं। फैन को जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘हां, मैंने देखी।यह बहुत अच्छा प्रयास था लेकिन सफल नहीं हुआ।यह वीएफएक्स पर आधारित एक फिल्म थी जिसे खूबसूरती से किया गया था। लेकिन मैं चाहती हूं कि इस तरह के फिल्म निर्माण के लिए अभिनेताओं को प्रशिक्षित करने के लिए और अधिक प्रयास किए गए और यह एक ऐसे निर्देशक द्वारा निर्देशित किया गया था, जिसकी विशेषता केवल रोमांस है।’

‘यह एक छोटा कदम है’

आगे अपनी बात रखते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, फिर भी, बॉलीवुड में भी चीजों को बड़ा और बेहतर बनाने की दिशा में यह एक छोटा कदम है।हर कोई अपनी गलतियों से सीखता है और मुझे उम्मीद है कि इससे भी कुछ अच्छा निकलेगा। एरिका फर्नांडिस ने यह कहकर अपनी बात खत्म की, कि यह मेरी राय है क्योंकि स्पष्ट रूप से हर कोई एक का हकदार है।


ब्रह्मास्त्र

आपको बता दें कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को रिलीज हो चुकी हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। जहां अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और आमिर खान (Aamir Khan) जैसे दिग्गजों की फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई वहीं अयान मुखर्जी की यह फिल्म सफलता के झंडे गाड़ रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ