Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Ranabaali: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म ‘राणाबाली’ इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है. इस फिल्म में एक ऐसी त्रासदी का इतिहास दिखने वाला है जिसमें 90 लाख लोगों की जान चली गई थी. ‘राणाबाली’ फिल्म में ‘द ग्रेट मद्रास अकाल’ के बारे में दिखाया जाएगा. बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें इस त्रासदी के इतिहास के बारे में नहीं पता है. इस त्रासदी के दौरान ऐसा अकाल पड़ गया था कि किसानों की सारी फसल बर्बाद हो गई थी और इस वजह से 80 से 90 लाख लोगों की जान चली गई थी. अब इसी का इतिहास विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘राणाबाली’ में भी देखने को मिलेगा. फिल्म के जरिए ऑडियंस तक इस त्रासदी की कहानी पहुंचेगी.
कब हुई थी त्रासदी?
‘द ग्रेट मद्रास अकाल’ भारत में हुई सबसे बड़ी त्रासदी में से एक है. साल 1876 से 1878 तक इस त्रासदी की मार लोगों को झेलनी पड़ी थी. इन सालों में दक्षिण भारत में बारिश ना के बराबर ही हुई थी, जिससे सारी फसलें बर्बाद हो गई थी. साल 1875 में ये सिलसिला शुरू हुआ था, जब बारिश कम होना शुरू हो गई थी. इसके बाद साल 1876 में हालात खराब होने शुरू हो गए थे. एडवांसिंग अर्थ एवं स्पेस साइंसिस में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार साल 1876 के दौरान साउथ भारत में सिर्फ 41% तक ही बारिश हुई थी.
साउथ भारत में पड़ गया था अकाल
साल 1876 के बाद से साउथ भारत के कई बड़े इलाकों में अकाल पड़ गया था. ये अकाल मद्रास के आसपास के इलाकों में पड़ा था. इस अकाल से सब बर्बाद हो गया था और इसका असर पंजाब के कई इलाकों तक भी पहुंच गया था. मद्रास में हुए इस अकाल का अकेला कारण सूखा ही नहीं था, बल्कि उस दौरान अंग्रेजों के हाथ में व्यवस्था थी. दरअसल उस दौरान ब्रिटिश शासन था और अंग्रेजों के हाथों में ही सब था. इस वजह से प्रभावित इलाकों में अनाज भी महंगा हो गया था. इसका असर आम जनता पर पड़ा.
कितने लोगों की गई जान?
द ग्रेट मद्रास अकाल में कितने लोगों की मौत हुई आज तक इसका सटीक आंकड़ा नहीं मिल पाया है. हालांकि जब इस पर रिसर्च हुई तो पाया गया कि 90 लाख लोगों ने इस अकाल में अपनी जान गंवा दी थी. Kiwix Server की एक रिपोर्ट के अनुसार ये अकाल 6.7 लाख वर्ग किलोमीटर तक था. जिसकी वजह से करोड़ों लोगों को इसकी मार झेलनी पड़ी थी, जिसमें 80 से 90 लोगों की जान भी चली गई थी. इस अकाल में मरने वालों की संख्या में बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा थे. अब इस अकाल पर आधारित कहानी ‘राणाबाली’ में दिखाई जाएगी.