Bigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल! यंग संग शेयर की दिल की बात

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में स्काउट ओपी यंग डीएसए के साथ अपने दिल की बात शेयर करते नजर आए. स्काउट ने बताया कि लव गिल के लिए उनके मन में फीलिंग्स जाग रही हैं. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

bigg boss 20

स्काउट ओपी के मन में लव के लिए जगा प्यार! (Pic Credit- Instagram)

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में छाया हुआ है. शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बहस बाजी देखने को मिल रही है. जहां कुछ कंटेस्टेंट्स की दुश्मनी दोस्ती में बदलती दिख रही है तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई है. वहीं इसी बीच अब स्काउट ओपी के मन में लव गिल के लिए फीलिंग्स देखने को मिली. लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट ओपी ने ये बात खुद ही यंग डीएसए के साथ शेयर की है. हालांकि शो से बाहर स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड भी है, लेकिन इसके बाद भी लव के लिए उनकी प्यार वाली फीलिंग्स जागती दिख रही है. अब सोशल मीडिया पर स्काउट ओपी के खूब चर्चे हो रहे हैं. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

विज्ञापन

स्काउट ने शेयर की दिल की बात

दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट ओपी यंग डीएसए के साथ अपने दिल की बात शेयर करते नजर आए. स्काउट ओपी और यंग ग्राउंड एरिया में बैठे नजर आए. इस दौरान स्काउट यंग के साथ इशारों में बात करते नजर आए और अपने दिल की फीलिंग्स यंग के साथ शेयर करते भी दिखाई दिए. स्काउट ओपी ने कहा कि इस शो में उनके मन में लव गिल के लिए फीलिंग्स जाग रही हैं. इस पर यंग स्काउट से पूछते हैं कि फीलिंग्स की तरह की हैं, बहन या दोस्त. इस पर स्काउट ओपी कहते हैं कि बहन से पहले तो दोस्त ही थी ना.

विज्ञापन

लव गिल के लिए जगी फीलिंग्स

स्काउट ने ये भी कहा, ‘शो से बाहर मेरी गर्लफ्रेंड है. वो ही मेरा घर है. लेकिन अब हम इस शो में ज्यादा इन्वॉल्व हो गए हैं तो अब मुझे लव के लिए फीलिंग्स आ रही हैं.’ हालांकि स्काउट ने ये भी कहा कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से ही प्यार करते हैं और वो ही उनका घर है, लेकिन इसके बाद भी शो में वो लव के साथ ज्यादा रह रहे हैं तो इसलिए शायद लव के लिए उनकी फीलिंग्स जाग रही हैं. इसके साथ ही स्काउट ने ये भी कहा कि लव के साथ जब गुल्लू फ्लर्ट करता है तो मुझे काफी बुरा लगता है.

विज्ञापन

कौन हैं स्काउट की गर्लफ्रेंड?

स्काउट ओपी की दिल की बात सुनने के बाद यंग डीएसए उन्हें सलाह भी देते नजर आए. यंग ने कहा कि अगर ऐसा कुछ हो रहा है तो तुम्हें लव से डिस्टेंस बना लेनी चाहिए. यंग की इस बात पर स्काउट ओपी एग्री भी करते दिखे. यंग और स्काउट के बीच हुईं ये बातें सिर्फ इशारों में ही दिखाई दी. बता दें स्काउट ओपी की बाहर गर्लफ्रेंड भी हैं, जिनका नाम काशवी हिरानंदानी है. काशवी भी स्काउट की तरह ही एक गेमर हैं. वहीं वो यूट्यूब पर ‘काश प्लेस’ के नाम से गेमिंग चैनल भी चलाती हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ