Pahalgam Attack पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस Mahira Khan ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट हो गया वायरल!

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने अपना रिएक्शन दिया है। माहिरा खान ने क्या कुछ कहा है इस मामले को लेकर, चलिए आपको बताते हैं।

Mahira Khan

Mahira Khan

पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर गहरा दुख जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी भावनाएं शेयर करते हुए इस हमले को ‘कायराना हरकत’ करार दिया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। माहिरा ने क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

माहिरा ने दिया अपना रिएक्शन 

माहिरा खान ने इस भीषण हमले की आलोचना करते हुए लिखा कि ‘दुनिया के किसी भी कोने में हिंसा सिर्फ कायरता की निशानी है।’ उनकी इस टिप्पणी को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर किया गया, जिसमें उन्होंने पीड़ितों और उनके परिजनों के प्रति गहरा दुख जाहिर किया।

विज्ञापन

गौरतलब है कि ये आतंकी हमला 22 अप्रैल को पहलगाम की वादियों में उस समय हुआ जब कुछ पर्यटक बाइसारन घाटी में सैर के लिए गए थे। खबरों के मुताबिक, आतंकियों ने अचानक पहाड़ियों से उतरकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये घटना दोपहर 2:30 से 3:00 बजे के बीच घटी। हमले की भयावहता ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी शोक की लहर फैला दी।

Mahira39s Insta Story

विज्ञापन

पाकिस्तानी कलाकारों की प्रतिक्रिया 

माहिरा खान के अलावा पाकिस्तान के दूसरे नामी कलाकारों ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता फवाद खान ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पीड़ितों के लिए प्रार्थना की और कहा कि ये हमला न सिर्फ क्रूरता का प्रतीक है बल्कि मानवता के लिए एक बड़ा धक्का है। वहीं हानिया आमिर ने कहा कि जब भी दुनिया में कहीं भी मासूम जानें जाती हैं, तो वो पीड़ा हम सभी की होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हम सब मिलकर इंसानियत को प्राथमिकता देंगे।

माहिरा खान के फैंस ने दी प्रतिक्रिया

माहिरा खान के फैंस ने भी उनके इस कदम की सराहना की है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें इंसानियत की आवाज बताया और कहा कि ये समय एकजुटता और संवेदना दिखाने का है, न कि नफरत फैलाने का। कुछ फैंस ने ये भी कहा कि भले ही वो माहिरा के देश से नहीं हैं, लेकिन उनके इस बयान ने उन्हें जोड़ दिया।

विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो माहिरा खान हाल ही में सुपरहिट फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने फवाद खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। ये फिल्म पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी पसंद की गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ