Pahalgam Attack पर Shah Rukh Khan ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'गुस्सा शब्दों में नहीं...'

शाहरुख खान ने पहलगाम आतंकी हमले पर पोस्ट शेयर कर गुस्सा और दुख जताया है। एक्टर ने इस हिंसा के बाद क्या कहा? चलिए जानते हैं।

Pahalgam Attack Shah Rukh Khan

Pahalgam Attack Shah Rukh Khan File Photo

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले से भारत में हंगामा मच गया है। जिस तरह से कश्मीर में मासूमों को मारा गया है, उसके बाद पूरे देश में क्रोध की ज्वाला जल गई है। हर कोई इस आतंकी हमले पर उन बेगुनाह लोगों और उनके परिवारों के लिए न्याय की मांग कर रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का भी दिल इस दुखद घटना से कांप उठा है। वहीं, अब किंग खान ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। शाहरुख खान ने अब पहलगाम आतंकी हमले पर बयान जारी किया है।

पहलगाम आतंकी हमले पर क्या बोले शाहरुख खान?

सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान का रिएक्शन भी सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख खान ने कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर अपने विचार रखे और भावनाएं व्यक्त की हैं। शाहरुख खान ने इस संगीन मुद्दे पर क्या कहा है? चलिए ये भी जान लेते हैं। शाहरुख खान का नोट अब इंटरनेट पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan

शाहरुख ने आतंकी हमले पर जताया दुख और गुस्सा

शाहरुख खान ने लिखा, ‘पहलगाम में हुई विश्वासघाती और अमानवीय हिंसक घटना पर दुख और गुस्सा शब्दों में जाहिर करना संभव नहीं है, ऐसे समय में, कोई सिर्फ ईश्वर की ओर रुख कर सकता है और पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना कर सकता है और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर सकता है। हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट, मजबूत खड़े हों और इस जघन्य कृत्य के खिलाफ न्याय पाएं।’

विज्ञापन

सलमान खान का भी पहलगाम आतंकी हमले फूटा गुस्सा

शाहरुख खान ने इस हमले के बाद अब इंसाफ की मांग की है। किंग खान पीड़ित परिवारों के लिए बेहद दुखी हैं। एक्टर ने मृत लोगों के लिए भगवान से दुआ मांगी है और लोगों को इस मुश्किल वक्त में एकजुट होने को कहा है। आपको बता दें, सलमान खान ने पहलगाम हमले पर गुस्सा जताया है। उन्होंने कहा है कि कश्मीर स्वर्ग से नरक बनता जा रहा है। मासूम लोगों को टारगेट किया जा रहा है। सलमान ने पीड़ित परिवारों के लिए संवेदनाएं व्यक्त की हैं और कहा है कि एक भी इनोसेंट को मारना पूरी कायनात को मारने के बराबर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ