Laughter Chefs 2: सेलिब्रिटी बेस्ड कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ को काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में कुकिंग के साथ-साथ सेलेब्स की मस्ती भी देखने को मिल रही है। कोई जबरदस्त खाना बनता है तो कोई बातें। ऐसे में ये शोज बाकी शोज के मुकाबले काफी एंटरटेनिंग लग रहा है। ऊपर से टीवी के तमाम बड़े सेलेब्स इस शो का हिस्सा हैं और सभी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। कुकिंग तो जैसे-तैसे इनसे हो ही जाती है, लेकिन असली मजा तो तब आता है, जब ये लोग एक-दूसरे की टांग खींचते हैं। इस शो में पति-पत्नी की जोड़ी भी है जो अक्सर सुर्खियों में रहती है।
विक्की ने अंकिता के प्यार का नेशनल टीवी पर उड़ाया मजाक
बिग बॉस फेम अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) कभी कुकिंग करते हुए बेहद झगड़ा करते हैं तो कभी प्यार। लेकिन अब इनका शो से ऐसा क्लिप सामने आया है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। अब लोग विक्की जैन पर भड़के हुए हैं। उन्होंने अपने पत्नी को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी है, जिसके बाद फैंस आग बबूला हो गए हैं। लोगों ने तो विक्की को रेड फ्लैग तक कह दिया। इतना ही नहीं कुछ लोग तो अब अंकिता को तलाक लेने तक की सलाह दे रहे हैं।
प्यार को लेकर विक्की ने दिया विवादित बयान
दरअसल, वीडियो में भारती सिंह (Bharti Singh) पूछती हैं- ‘प्यार क्या है?’ इसके जवाब में अंकिता कहती हैं, ‘प्यार एक ऐसी चीज है, जो बहुत ही सुन्दर सी होती है। उसमें झगड़ा भी होता है।’ इससे पहले की अंकिता अपनी बात पूरी करती कृष्णा अभिषेक बीच में बोल देते हैं, ‘एक शब्द आपने गलत बोल दिया कि झगड़ा भी होता है। झगड़ा ही होता है।’ ये सुनकर विक्की जोर-जोर से हंसने लगे, तो अंकिता ने कहा, ‘हमारा झगड़ा ही प्यार है भाई। फिर विक्की ने बेहद कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट दे दिया। विक्की बोले, ‘मुझे कई बार लगता है कि ये प्यार शायद हुआ नहीं था, ये शायद थोपा गया था।’ ये सुनकर अंकिता के होश उड़ गए और वो गुस्से में नजर आईं।
Ankita Lokhande
Vicky Jain
यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal की दर्द से क्यों निकली चीख? वायरल हुआ वीडियो
फैंस ने अंकिता को दी तलाक की सलाह
अब ये वीडियो देखने के बाद फैंस भी अंकिता की तरह ही रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कॉमेडी में बहुत सारे लोग पत्नी को नीचा दिखाते हैं। ये किसी भी लड़की को स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।’ एक ने लिखा, ‘अंकिता को फेम के लिए यूज किया है। तुम रेड फ्लैग हो।’ एक फैन ने लिखा, ‘अंकिता प्यार में बेहद अनलकी हैं। कोई बोला, ‘अब तो अंकिता को तलाक ले लेना चाहिए।’ किसी ने लिखा, ‘विक्की को माफी मांगनी चाहिए।’ अब विक्की के एक स्टेटमेंट ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines