आखिर सुलझ गई Kangana-Javed Akhtar के बीच की कानूनी जंग, 5 साल बाद दोनों साथ आए नजर

Kangana Ranaut, Javed Akhtar: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच जारी कानूनी लड़ाई अब खत्म हो गई है। इसकी जानकारी खुद कंगना रनौत ने एक पोस्ट के जरिए दी है।

Kangana Ranaut, Javed Akhtar

Kangana Ranaut, Javed Akhtar

विज्ञापन

Kangana Ranaut, Javed Akhtar: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कुछ ही देर पहले कंगना ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि जावेद अख्तर के साथ उन्होंने अपनी कानूनी लड़ाई को सुलझा लिया है। इस पोस्ट में दोनों साथ नजर आ रहे हैं।

कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट

साल 2020 में कंगना रनौत पर जावेद अख्तर ने मानहानि का केस दर्ज कराया था, जो अभी तक चलता आ रहा था, लेकिन अब दोनों के बीच मामला सुलझ गया है। आज शुक्रवार को मुंबई की एक अदालत में इस मामले के चलते कंगना रनौत पेश हुईं और दोनों ने मध्यस्थता के जरिए आपस में मामले को सुलझा लिया। इस दौरान कंगना और जावेद दोनों ही खुश नजर आए।

विज्ञापन
Kangana Ranaut, Javed Akhtar

Kangana Ranaut, Javed Akhtar

अगली फिल्म के लिए गाने लिखने को तैयार जावेद

वहीं, अगर कंगना के पोस्ट की बात करें तो एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि आज मेरे और जावेद जी के बीच चल रहा कानूनी मामला सुलझ गया है। एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि हम लोगों ने मध्यस्थता के जरिए इसे सुलझा लिया है। कंगना ने कहा कि जावेद जी बेहद दयालु और शानदार इंसान हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे कंगना ने ये भी लिखा कि जावेद अख्तर मेरे निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म के लिए गाने लिखने को भी तैयार हैं।

फिल्म ‘इमरजेंसी’ हुई थी रिलीज

गौरतलब है कि कंगना रनौत इस साल के शुरुआत से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि जनवरी में कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज हुई थी, जिसकी लोगों ने खूब तारीफ की थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर सकी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ