हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Govinda ने भांजे Krushna Abhishek को बोला गधा, Kapil Sharma शो में गोलीकांड पर किया खुलासा

Govinda on Krushna Abhishek in Kapil Sharma Show: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो पर अब गोविंदा नजर आने वाले हैं। इस दौरान प्रोमो में गोविंदा अपने भांजे कृष्णा को गधा कहते हुए नजर आए।

विज्ञापन
The Great Indian Kapil Show

Govinda on Krushna Abhishek in Kapil Sharma Show: बॉलीवुड के एक्टर गोविंदा एक बार फिर से कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाले हैं और इस बार उनका साथ देंगे उनके भांजे कृष्णा अभिषेक। लंबे समय से चली आ रही अनबन के बाद दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। शो का नया प्रोमो रिलीज हो चुका है, जिसमें गोविंदा अपने दोस्त चंकी पांडे और शक्ति कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान गोविंदा ने खुद को गोली मारने वाले इंसीडेंट के बारे में भी मजेदार खुलासा किया।

कृष्णा-गोविंदा के बीच दिखी बॉन्डिंग

प्रोमो में बेहद ही खास पल देखने को मिला जब कृष्णा अभिषेक अपने मामा गोविंदा का स्वागत करते हुए उन्हें गले लगाते हैं। कृष्णा इस दौरान कहते हैं, ‘दो साल बाद मिले हैं, आज नहीं छोड़ूंगा।’ दोनों के बीच की ये मस्ती और दोस्ती शो में देखने लायक होगी। इसके अलावा शो में गोविंदा और कृष्णा के बीच के पुराने मतभेदों को लेकर भी कुछ खुलासे होंगे। प्रोमो में देखा गया कि दोनों एक-दूसरे से खुलकर बात करते हैं और रिश्तों की दरार को खत्म करते हुए एक-दूसरे के साथ डांस करते हैं।

कृष्णा की बहन आरती सिंह रो पड़ीं

प्रोमो में एक और इमोशनल पल सामने आता है जब दर्शकों के बीच बैठीं कृष्णा की बहन आरती सिंह अपने भाई और मामा को साथ देखकर आंसू नहीं रोक पातीं। आरती का ये रिएक्शन इस बात का सबूत है कि इस खास पल को देखने के लिए फैमिली भी तरस गई थी। इस खास मोमेंट को देखकर फैन्स भी बहुत खुश हैं और सोशल मीडिया पर आने वाले इस एपिसोड को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

v  शो में एक मजेदार एक्ट भी देखने को मिलेगा, जिसमें कृष्णा अभिषेक कीकू शारदा को गधा कहते हैं और इसके बाद गोविंदा भी उन्हें हल्के-फुल्के अंदाज में ‘गधा’ कह देते हैं। इस दौरान दोनों के बीच हंसी मजाक का सिलसिला चलता है, जिससे शो में चार चांद लग जाते हैं। 90 के दशक के कई पुराने किस्से भी इस एपिसोड में सामने आएंगे जिनके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

शिल्पा ने गोविंदा के साथ किया मजाक

इस दौरान गोविंदा खुद को गोली मारने को लेकर भी मजेदार खुलासा करते हुए नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि जब अस्पताल मे शिल्पा शेट्टी उनसे मिलने आईं तो हंसते हुए बोलीं कि जब सुनीता घर से बाहर थी तो तुम्हें गोली किसने मार दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में टूट जाएगी Karanveer और Shilpa की दोस्ती, Hina Khan ने कर दिया एक्सपोज

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola