Bigg Boss 18 में टूट जाएगी Karanveer और Shilpa की दोस्ती, Hina Khan ने कर दिया एक्सपोज

Bigg Boss 18 Hina Khan on Karanveer Mehra: ‘बिग बॉस 18’ में हिना खान ने करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर की दोस्ती को मतलब की दोस्ती बताया है।

Hina Khan Exposed Shilpa Shirodkar

Hina Khan Exposed Shilpa Shirodkar

Bigg Boss 18 Hina Khan on Karanveer Mehra: ‘बिग बॉस 18’ में कैंसर से जंग लड़ रहीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वीकेंड का वार पर हिना ने पहले सलमान से मुलाकात की और उसके बाद वो घर के अंदर पहुंचीं। इस दौरान हिना ने कई कंटेस्टेंट्स को रिएलिटी चेक दिया। उन्होंने अपने दोस्त करणवीर को भी काफी कुछ समझाया। इस दौरान हिना ने करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर की दोस्ती पर भी निशाना साधा। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

हिना खान ने घर में की एंट्री

‘बिग बॉस 18’ के वीकेंड का वार में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और अभिनेत्री हिना खान ने घर में एंट्री की। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहीं हिनाने शो में शिरकत की। हिना ने सलमान के साथ मुलाकात करने के अलावा घरवालों से भी बातचीत की।

विज्ञापन

करणवीर-शिल्पा की दोस्ती पर निशाना

अब शो के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें हिना घर के कंटेस्टेंट करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोड़कर की दोस्ती पर भी सवाल उठाती हैं। हिना का कहना है कि गेम में दोस्ती दिखाने की कोई जगह नहीं होनी चाहिए, खासकर जब आप किसी को नॉमिनेट करते हो। उन्होंने करण को रियलिटी चेक देते हुए कहा, ‘जब शिल्पा ने आपको नॉमिनेट किया, तो मुझे लगा कि ये बिल्कुल ठीक नहीं था।’ हिना ने ये भी कहा कि अगर आप अपने दोस्तों को नॉमिनेट करते हैं, तो ये दोस्ती नहीं, बल्कि कुछ और है। इस पर करण को भी चुप नहीं रह पाते और ये बातचीत आगे बढ़ती है।

विज्ञापन

सलमान ने कराया टास्क

इसके अलावा प्रोमो में सलमान खान एक और टास्क करवाते हैं, जिसमें घरवाले अपनी ईर्ष्या और जलन का इजहार करते हैं। इस टास्क में रजत दलाल और शिल्पा शिरोड़कर के बीच तीखी बहस होती है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को कड़वी बातें सुनाते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस प्रोमो को देखकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘शिल्पा अब रजत का नाम बार-बार क्यों ले रही हैं?’ वहीं एक और यूजर ने हिना खान की तारीफ करते हुए कहा, ‘हिना ने करणवीर को रियलिटी चेक दे दिया है। अब देखना है कि आगे क्या होता है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन

सलमान ने की हिना की तारीफ

हिना खान की कहानी और उनका हौंसला बहुत इंस्पायरिंग है। स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझने के बावजूद हिना खान की हिम्मत कम नहीं हुई है। उनके बालों का झड़ना, कीमोथैरेपी के दौरान आई मुश्किलें सब कुछ जूझते हुए वो इस शो में आकर लोगों को अपनी ताकत दिखा रही हैं। लोग उनकी इस जज्बे की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। इस दौरान सलमान खान ने भी हिना की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आप एक रियल फाइटर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ