Govinda से लेकर Tik Tok तक, गूगल ट्रेंड्स में क्यों आए एंटरटेनमेंट जगत से जुड़े ये 6 नाम?

Govinda and Tik Tok: मनोरंजन जगत के कुछ नाम गूगल ट्रेंड्स में छाए हुए हैं। इनमें गोविंदा से लेकर टिक-टॉक ऐप तक शामिल हैं। चलिए आपको भी बताते हैं ट्रेंड्स में आने वाले ये नाम कौन से हैं और क्यो ट्रेंड में हैं?

govinda divorce
विज्ञापन

एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़े कई नाम गूगल ट्रेंड्स में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स इन नामों पर खूब चर्चा कर रहे हैं। इस लिस्ट में टिक टॉक से लेकर गोविंदा तक का नाम शामिल है। जहां कोई अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं तो कोई किसी और मुद्दे को लेकर सुर्खियों में हैं। अब आप भी सोचने पर मजबूर हो गए होंगे कि आखिर वो नाम कौन-कौन से हैं और क्यों वो गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं। चलिए जानते हैं आखिर इसके पीछे का माजरा क्या है?

यह भी पढ़ें: Govinda की 38 साल की शादी में दरार? पत्नी सुनीता आहूजा ने तलाक की अर्जी की दाखिल

विज्ञापन

Tik Tok

टिक टॉक एक शॉर्ट वीडियो बनाने वाला ऐप है जिसे भारत में बैन कर दिया गया था। वहीं अब एक बार फिर से ये नाम सुर्खियों में आ गया है। कुछ यूजर्स का दावा है कि टिक-टॉक का भारत में बैन हट गया है। हालांकि सरकार का मानना है कि टिकटॉक से कोई बैन नहीं हटा है। 5 साल बाद फिर से अनब्लॉक होने की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है।

Govinda

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा ने तलाक की अर्जी बांद्रा के फैमिली कोर्ट में दाखिल कर दी है। सुनीता आहूजा ने वैचारिक मतभेद और क्रूरता का कारण बताते हुए अर्जी दाखिल की। वहीं खबरें हैं कि उनकी तलाक की प्रोसिडिंग भी शुरू हो गई है।

Nobody 2

अमेरिकन एक्शन थ्रिलर मूवी ‘नोबॉडी 2’ अपनी ओटीटी रिलीज को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। मूवी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। वहीं इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ये काफी ट्रेंड कर रही है। वहीं ऑडियंस इस मूवी को देखकर सोशल मीडिया पर भी अपने रिव्यू दे रहे हैं।

विज्ञापन

Captain Prabhakaran

तमिल स्टार विजयकांत की सुपरहिट मूवी ‘कैप्टन प्रभाकरन’ 34 साल बाद सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई है। एक्टर के फैंस इस मूवी पर अपने इमोशन्स दिखाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। ये ही वजह है कि ये मूवी भी गूगल ट्रेंड पर छाई हुई है।

Bigg Boss 19 Release Date

सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ कल यानी 24 अगस्त को प्रीमियर हो रहा है। इसकी के चलते ये शो भी ट्रेंड में छाया हुआ है। 24 अगस्त को ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार के साथ-साथ कलर्स चैनल पर भी टेलीकास्ट किया जाएगा। हाल ही में शो के सेट की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

Saba Khan

‘बिग बॉस 12’ में नजर आने वालीं सबा खान ने निकाह कर लिया है। उनकी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। पति वसीम के साथ सबा काफी प्यारी लग रही हैं। वहीं सबा की शादी में उनकी बहन सोमी खान और सोमी के पति आदिल खान दुर्रानी डांस करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ