---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Tik Tok से फेमस हुए ये 5 सितारे, आज हैं टॉप सोशल मीडिया इंफ्लुंएसर; लिस्ट में किस-किसका नाम?

Tik Tok India: टिक टॉक के कई ऐसे चेहरे हैं जो आज सोशल मीडिया के टॉप सोशल मीडिया स्टार्स बन गए हैं। इनमें फैजल शेख से लेकर नगमा मिराजकर का नाम शामिल है। चलिए आपको भी बताते हैं और कौन-कौन से सितारे इस लिस्ट में शामिल हैं?

Tik Tok Influencers: सोशल मीडिया पर आजकल इंफ्लुएंसर्स के बॉलीवुड स्टार्स से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ये इंफ्लुएंसर टिक टॉक से फेमस हुए थे और आज ये सोशल मीडिया स्टार बन गए हैं। टिक टॉक पर शॉर्ट वीडियो बनाकर फेमस होने वाले इन इंफ्लुएंसर्स में कुछ तो टीवी की दुनिया पर भी छाए हुए हैं। इनमें फैजल शेख से लेकर आशिका भाटिया तक शामिल है। इन सितारों ने टिक-टॉक पर शॉर्ट वीडियो बनाकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आज हम आपको उन 5 सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो टिक-टॉक के बाद से सोशल मीडिया पर बेहद फेमस हो गए। चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

यह भी पढ़ें: क्या Bigg Boss का हिस्सा बनेंगे Mr. Faisu? Jio Hotstar पर जाहिर की ख्वाहिश

---विज्ञापन---

Faisal Shaikh

फैजल शेख का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। टिक-टॉक पर फैजल ‘मिस्टर फैजू’ के नाम से मशहूर हुए थे। उस दौरान वो एक आम इंसान थे। वहीं उनकी एक वीडियो टिक-टॉक पर काफी फेमस हो गई थी, जिसने फैजल को रातोंरात स्टार बना दिया था। आज सोशल मीडिया पर उनके 33 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं फैजल टीवी के रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में भी नजर आ चुके हैं।

Nagma Mirajkar

नगमा मिराजकर का नाम भी टॉप सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर में शामिल है। वहीं हाल ही में वो बिग बॉस 19 को लेकर भी सुर्खियों में छाई हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार नगमा बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट बनकर नजर आने वाली हैं। नगमा ने भी अपने करियर की शुरुआत टिक-टॉक से की थी। इंस्टा पर नगमा के 9.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

---विज्ञापन---

Riyaz Aly

रियाज भी टिक टॉक पर अपनी लिप सिंक और डांस वीडियो के लिए फेमस थे। अब वो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 27.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं इसके साथ ही वो कई बॉलीवुड म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। रैपर यो यो हनी सिंह भी उन्हें इंस्टा पर फॉलो करते हैं।

Arishfa Khan

अरिश्फा खान भी टिक टॉक से काफी फेमस हुई थीं। हालांकि वो स्टार प्लस के रियलिटी शो ‘एक वीर की अरदास वीरा’ में भी नजर आ चुकी हैं, लेकिन टिक टॉक से उन्होंने ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी। आज वो भी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। अरिश्फा के इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

---विज्ञापन---

Aashika Bhatia

आशिका भाटिया भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आशिका भी टिक-टॉक पर वीडियो बनाकर सुर्खियों में आई थीं। हालांकि वो भी टीवी की दुनिया में चाइल्ड आर्टिस्ट बनकर फेमस हो चुकी हैं, लेकिन टिक-टॉक ने उनका नाम और फेमस कर दिया था। वहीं एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर 6.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

यह भी पढ़ें: टिकटॉक पर अमेरिका में क्यों लगा है बैन? डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ाई प्रतिबंध की समयसीमा

First published on: Aug 23, 2025 09:30 AM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

हिमानी शर्मा News 24 में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 4 साल का अनुभव है. इससे पहले वो Amar Ujala और Jagran New Media में काम कर चुकी हैं. हिमानी एंटरटेनमेंट से जुड़ी ट्रेडिंग और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज लिखती हैं. इसके साथ-साथ वेबसाइट के लिए कई सेलेब्रिटी इंटरव्यू भी कर चुकी हैं. चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से BJMC किया है. उनसे himani.sharma@bagconvergence.in पर संपर्क कर सकते हैं.

Read More

Himani sharma

हिमानी शर्मा News 24 में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 4 साल का अनुभव है. इससे पहले वो Amar Ujala और Jagran New Media में काम कर चुकी हैं. हिमानी एंटरटेनमेंट से जुड़ी ट्रेडिंग और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज लिखती हैं. इसके साथ-साथ वेबसाइट के लिए कई सेलेब्रिटी इंटरव्यू भी कर चुकी हैं. चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से BJMC किया है. उनसे himani.sharma@bagconvergence.in पर संपर्क कर सकते हैं.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola