हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के खास अंदाज में विश किया बर्थडे

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
मनोरंजन से जुड़ी हुई ताजा अपडेट्स (Pic Credit- Instagram/AI)

Live Updates

23:05 (IST) 28 Sept 2026

Entertainment News LIVE: बिना कट के रिलीज होगी अजय देवगन की Drishyam 3

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम -द कन्क्लूजन’ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं. इसी बीच दृश्यम फ्रेंचाइजी फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है. एक्टर की मूवी बिना कट के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. पढ़िए पूरी खबर...

22:49 (IST) 28 Sept 2026

Entertainment News LIVE: Ranbir Kapoor के बर्थडे पर पत्नी Alia Bhatt ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज यानी 28 सितंबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर के जन्मदिन पर उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. इस मूवी में रणबीर की अनदेखी फोटो देखने को मिलने वाली है. पढ़िए पूरी खबर...

22:03 (IST) 28 Sept 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर जरूर देखें संतों की जिंदगी पर बनीं ये 5 फिल्में

हाल ही में रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ भारतीय दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. अगर आपको भी धार्मिक मूवी देखना पसंद है, तो आज हम आपको संतों पर बनीं टॉप 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे.

19:41 (IST) 28 Sept 2026

Entertainment News LIVE: शहजाद पूनावाला और सिवेट तोमर के बीच हुई लड़ाई?

वीरेंद्र सहवाग के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के सीजन 2 में जबरदस्त बवाल देखने को मिल रहा है. शो में पूर्व बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला और सिवेट तोमर के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली है. जिसके बाद सिवेट तोमर को को शो से बाहर कर दिया गया है.

17:52 (IST) 28 Sept 2026

Entertainment News LIVE: दिवाली से पहले रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’?

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. वहीं अब खबर यह भी आ रही है कि यह मूवी दीवाली से पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

16:54 (IST) 28 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'रिपोर्टिंग लाइव' इस दिन Netflix पर देगी दस्तक

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की मच अवेटेड फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. आइए जानते हैं कि ये मूवी ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होने वाली है. पढ़िए पूरी खबर...

15:58 (IST) 28 Sept 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर इस दिन रिलीज होगी कार्थी की ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म

साउथ सिनेमा की फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक एक्शन-थ्रिलर मूवी के बारे में बताएंगे, जो जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है.

14:50 (IST) 28 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 20' में शर्टलेस होने पर सलमान खान ने दिया रिएक्शन

पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान ने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ लगाई थी. एक्टर इतने गुस्से में आ गए थे कि उन्होंने अपनी शर्ट निकाल दी थी, जिसके बाद हर कोई भाईजान की फिटनेस का दीवाना हो गया था. वहीं अब लेटेस्ट वीकेंड का वार में सलमान खान ने मजाक करते हुए कहा कि मैंने अपनी अनफिट बॉडी दिखाई थी. एक्टर ने कहा, 'मैंने जब शर्ट उतारी थी तो मैं ये बताना चाहता था कि मेरे पास सिक्स पैक एब्स नहीं हैं. लेकिन इसके बाद भी लोगों को मेरी फिटनेस अच्छी लगी. 6 पैक एब्स आने में अभी 1-2 महीने लगेंगे.'

14:07 (IST) 28 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 20' से बाहर हुईं ईशा रिखी

'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट वीकेंड का वार में घर से ईशा रिखी एविक्ट हो गई हैं. ईशा के एविक्शन पर कनिका मान फूट-फूटकर रोने लगीं. वहीं ईशा पहले ही दिन से शो में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही थीं. वहीं ईशा का गेम भी काफी वीक दिखाई दे रहा था.

13:30 (IST) 28 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'पूजा मेरी जान' किस दिन ओटीटी पर देगी दस्तक?

हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर स्टारर ये मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म भी इसी हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. ये फिल्म 2 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज हो रही है. फिल्म में मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी दमदार किरदार निभा रही हैं. इस फिल्म में इन दोनों के साथ-साथ विक्रम सिंह चौहान और विजय राज भी मुख्य भूमिका में हैं.

13:06 (IST) 28 Sept 2026

Entertainment News LIVE: कौन हैं खुशबू पाटनी? जिन्होंने लड़कियों को दिया सेल्फ डिफेंस का मंत्र

खुशबू पाटनी बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बड़ी बहन हैं. वहीं खुशबू भारतीय सेना की पूर्व अधिकारी रह चुकी हैं. बिहार के जमुई में नाबालिग से छेड़छाड़ की घटना पर खुशबू पाटनी ने आवाज उठाई थी. वहीं अब खुशबू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में खुशबू बोल रही हैं कि लड़कियों तुम्हें अपनी सुरक्षा के लिए किसी दूसरे पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है. अपनी रक्षा खुद करना सीखो. पढ़िए पूरी खबर

12:27 (IST) 28 Sept 2026

Entertainment News LIVE: दुलकर सलमान ने फर्जी अकाउंट को लेकर फैंस को दी सलाह

एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'सभी से निवेदन है कि वो @_dulQuer अकाउंट पर विश्वास ना करें. ये मेरा असली अकाउंट होने का दावा करता है. ये अकाउंट खुद को "पैरोडी अकाउंट" बताता है और इसलिए मेरे नाम से हर चीज पर कमेंट करना और मुझे नकली शुभकामनाएं देना मजेदार समझता है. चाहे फिल्मों के बारे में लिखना हो, दूसरे एक्टर्स के बारे में लिखना हो या मेरे परिवार के सदस्यों की नकली शुभकामनाएं भेजना हो, ये सब मेरे ही तरीके की कॉपी करता है. इससे बेवजह भ्रम और नेगेटिविटी फैल रही है.'

11:47 (IST) 28 Sept 2026

Entertainment News LIVE: PM मोदी ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में पीएम ने लिखा, 'अपनी दिव्य गायन प्रतिभा से विश्व में देश का नाम रोशन करने वालीं आदरणीया लता दीदी को उनकी जयंती पर सादर नमन. उन्होंने भारतवर्ष को न केवल अपने सुमधुर सुरों से सजाया-संवारा, बल्कि देश की समृद्धि से जुड़ी हर पहल को भी सदैव प्रोत्साहित किया. भारतीय संगीत जगत में उनका अप्रतिम योगदान युग-युगांतर तक स्मरणीय रहेगा.' पीएम मोदी के इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लता मंगेशकर के फैंस भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

10:39 (IST) 28 Sept 2026

Entertainment News LIVE: कब रिलीज हो रही 'दुपहिया 2'?

प्राइम वीडियो की फेमस सीरीज 'दुपहिया' का दूसरा सीजन रिलीज होने जा रहा है. इस सीरीज के दूसरे सीजन को आप 1 अक्टूबर से ओटीटी पर देख सकते हैं. पहले सीजन की तरह ही दूसरा सीजन भी प्राइम वीडियो पर ही रिलीज होने जा रहा है. सीरीज में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा लीड रोल में हैं.

09:48 (IST) 28 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 20' में कितने बचे कंटेस्टेंट्स?

लेटेस्ट वीकेंड का वार में ईशा रिखी एविक्ट हो गई हैं. वहीं इससे पहले वीकेंड का वार में रोहेद खान एविक्ट हुए थे. अब घर में 16 में से 14 कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं. वहीं अब अपकमिंग वीकेंड का वार में भी किसी एक कंटेस्टेंट का विनर बनने का सपना टूटने वाला है और शो से एक और कंटेस्टेंट कम होने वाला है.

09:00 (IST) 28 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 20' में नॉमिनेट हुए 11 कंटेस्टेंट्स

'बिग बॉस 20' की इनसाइड खबरें देने वाले फैन पेज 'बीबी तक' के मुताबिक इस हफ्ते 11 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं. इनमें रीति तिवारी, आम्रपाली दुबे, माही विज, स्काउट ओपी, अमन गांधी, कनिका मान, काजी तौकीर, उदिति सिंह, यंग डीएसए, लव गिल और मैरी कॉम का नाम शामिल है. ये सभी कंटेस्टेंट्स शो से एविक्ट होने के लिए नॉमिनेटेड हैं. इसके साथ ही कैप्टन गुल्लू के अलावा आसिफ खान और अरिश्फा खान इस हफ्ते के नॉमिनेशन में सेफ हो गए और वो एविक्शन से भी दूर हैं.

08:25 (IST) 28 Sept 2026

Entertainment News LIVE: निधि तिवारी ने 30 साल की उम्र में की आत्महत्या

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निधि तिवारी ने 30 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली है. सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स वाली मशहूर इंफ्लुएंसर ने अपने कमरे में फांसी लगा ली. घटना के दौरान निधि एक युवक से बात कर रही थी. वहीं फोन पर बात करते हुए ही निधि ने ये कदम उठा लिया. फोन पर बात कर रहे युवक ने निधि तिवारी की मां को कॉल किया और उन्हें घटना के बारे में बताया.

08:00 (IST) 28 Sept 2026

Entertainment News LIVE: रणबीर कपूर का बर्थडे

रणबीर कपूर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऋषि कपूर और नीतू कपूर के घर जन्म लेने के बाद भी एक्टर ने अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'सांवरिया' फिल्म से की थी, लेकिन ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी. वहीं इसके बाद उन्होंने काफी सालों तक इंडस्ट्री में स्ट्रगल की, तब कहीं जाकर 'रॉकस्टार' से उन्हें पहचान मिल पाई. आज रणबीर कपूर इंडस्ट्री के स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं. इस साल दिवाली के मौके पर एक्टर की 'रामायण: पार्ट 1' सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.

07:12 (IST) 28 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'द वन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की लेटेस्ट फिल्म 'द वन' को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 43% रही. वहीं शोज की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म के शोज 7,135 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 33.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 39.65 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 43.15 करोड़ की कमाई कर ली है.

06:56 (IST) 28 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'मिर्जापुर 4' पर आया अपडेट, श्वेता त्रिपाठी ने किया खुलासा

प्राइम वीडियो की फेमस सीरीज 'मिर्जापुर 4' पर बड़ा अपडेट सामने आया है. सीरीज में 'गोलू' का किरदार निभाने वालीं श्वेता त्रिपाठी ने खुलासा किया है कि 'मिर्जापुर 4' की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है. हाल ही में 'मिर्जापुर द मूवी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. वहीं एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने इसका क्रेडिट ऑडियंस को ही दिया है. साथ ही उन्होंने फिल्म पर बात करते हुए 'मिर्जापुर' सीरीज के चौथे सीजन पर भी बात करते हुए कहा है कि इस सीरीज के चौथे सीजन की कहानी लिखी जा रही है. वहीं इस सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

23:07 (IST) 27 Sept 2026

Entertainment News LIVE: वीकेंड पर बढ़ी नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ की कमाई

साउथ सिनेमा की फिल्म ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. यह मूवी दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. इस मूवी को रिलीज करने से पहले इसका पेड प्रीव्यू भी रखा गया था. आइए जानते है कि नानी की मूवी ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर...

22:02 (IST) 27 Sept 2026

Entertainment News LIVE: ‘द वन’ के बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन कितने का किया कलेक्शन?

सिनेमाघरों में इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग भी की है. वहीं अब मूवी के अच्छे प्रदर्शन पर फिल्ममेकर करण जौहर ने भी अपनी खुशी जाहिर की है. पढ़िए पूरी खबर...

21:42 (IST) 27 Sept 2026

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 20 में करण वाही की होगी वाइल्डकार्ड एंट्री?

‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों घमासान मचा हुआ है. वहीं भाइजान भी घर वालों की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच अब खबर आ रही है कि शो में एक्टर करण वाही की एंट्री होने वाली है. वही अब एक्टर ने भी चुप्पी तोड़ दी है.

20:27 (IST) 27 Sept 2026

Entertainment News LIVE: दिशा सालियान के पिता की सुरक्षा को लेकर वकील ने उठाई आवाज

दिशा सालियान केस में एक नया मोड़ आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. दरअसल, वकील निलेश ओझा ने बताया कि दिशा के पिता को धमकियां दी जा रही है. वहीं सुरक्षा के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी है.

19:14 (IST) 27 Sept 2026

Entertainment News LIVE: JioHotstar पर नंबर-1 बनी अक्षय कुमार की ये कॉमेडी-ड्रामा फिल्म

ओटीटी पर इन दिनों अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' टॉप 5 में ट्रेंड कर रही हैं. इस लिस्ट में साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड की मूवी भी शामिल है. पढ़िए पूरी खबर...

18:33 (IST) 27 Sept 2026

Entertainment News LIVE: ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होगा इंफ्लुएंसर?

‘राइज एंड फॉल’ का एक और सीजन आ चुका है और इस रियलिटी शो को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इसी बीच शो के कंटेस्टेंट को लेकर ऐसी खबर आ रही है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. कहा जा रहा है कि शहजाद पूनावाला से लड़ाई के बाद सिवेट तोमर को घर से बाहर कर दिया गया है.

17:15 (IST) 27 Sept 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर आते ही छाई ये ‘डिजास्टर’

आप भी ओटटीटी देखने के लिए कोई फिल्म की तलाश में हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी. लेकिन इस फिल्म की ओटीटी पर आते ही किस्मत चमक गई है.

16:20 (IST) 27 Sept 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर आई इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. लेकिन यह मूवी अब ओटीटी पर स्ट्रीम कर दी गई है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

14:40 (IST) 27 Sept 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर देखें ये 5 थ्रिलर सीरीज

नेटफ्लिक्स पर 5 थ्रिलर सीरीज छाई हुई हैं. इनमें आपको सस्पेंस और क्राइम से भरी सीरीज देखने को मिलेंगी. बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस हैं. इसमें द रेलवे मैन, सेक्रेड गेम्स, कोहरा, तस्करी: द स्मगलर्स वेब और डब्बा कार्टेल जैसी सीरीज शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

14:01 (IST) 27 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'राइज एंड फॉल 2' में 10 कंटेस्टेंट्स पहुंचे पेंटहाउस, 5 बने 'मजदूर'

'राइज एंड फॉल 2' में बेसमेंट में 5 कंटेस्टेंट्स गए हैं. इनमें निहारिका तिवारी, राज ग्रोवर, कायरा अनु, अनीश भगत और सारा गुरपाल जैसे सितारे शामिल हैं. इन कंटेस्टेंट्स को 'वर्कर्स' का टैग मिला है. वहीं दूसरी ओर पेंटहाउस में रहने वाले कंटेस्टेंट्स में करण पटेल, मनीष कश्यप, गौतम गुलाटी, तेज प्रताप यादव, शिवेत तोमर, शहजाद पूनावाला, स्वरा भास्कर, प्रियंका चाहर चौधरी, काजल राघवानी और इरिना रुडाकोवा जैसे सितारे हैं. इन सितारों को फिलहाल शो में 'रूलर्स' का टैग मिला है. अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा कि किस कंटेस्टेंट की जगह बदलती है. 

13:22 (IST) 27 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'राइज एंड फॉल 2' में 15 कंटेस्टेंट्स की हुई एंट्री

'राइज एंड फॉल 2' इस बार वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. वहीं शो में राजनीति से लेकर टीवी सितारों तक ने एंट्री की. इनमें स्वरा भास्कर, गौतम गुलाटी, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी, शहजाद पूनावालातेज, प्रताप यादव, मनीष कश्यप, सिवेत तोमर, काजल राघवानी, इरीना रुडाकोवा, कायरा अनु, अनीश भगत, सारा गुरपाल, निहारिका तिवारी और राज ग्रोवर जैसे सितारे शामिल हैं.

13:04 (IST) 27 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 20' के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स

सलमान खान के इस रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में 2 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं. इनमें ईशा रिखी और यंग डीएसए का नाम शामिल है. इन कंटेस्टेंट्स में से किसी एक कंटेस्टेंट का पत्ता शो से कटने वाला है. अपकमिंग एपिसोड में सलमान खान एविक्टेड कंटेस्टेंट की घोषणा करते नजर आएंगे.

12:41 (IST) 27 Sept 2026

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 20 में काजी तौकीर के फैन हुए 'दृश्यम 3' के सितारे

'बिग बॉस 20' के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. इसमें सलमान खान ने 'दृश्यम 3' की टीम को स्टेज पर इनवाइट किया. अजय देवगन और जयदीप अहलावत ने शो में आकर कंटेस्टेंट्स को उनके गेम के बारे में बताया. साथ ही कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती भी की. वहीं इस दौरान अजय देवगन और जयदीप अहलावत भी काजी तौकीर के फैन हो गए. मजाक-मस्ती करते हुए इन दोनों सितारों ने काजी तौकीर को उनके फेमस डांस स्टेप 'आई एम अ रॉक्स्टार बेबी' करने को कहा. दरअसल काजी तौकीर का ये डायलॉग और इस डायलॉग पर उनका सिग्नेचर स्टेप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके दीवाने अजय देवगन और जयदीप अहलावत भी हो गए.

12:02 (IST) 27 Sept 2026

Entertainment News LIVE: शकीरा का Hips Don't Lie का राजस्थानी वर्जन हुआ वायरल

'मोरुड़ा' गाने को इस्माइल लांगा ग्रुप ने गाया है. सोशल मीडिया पर जैसे ही ये गाना चर्चाओं में आया, तभी से ऑडियंस इस गाने पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. इस ग्रुप ने इंटरनेशनल पॉप गानों को राजस्थानी पारंपरिक गानों से जोड़कर अलग ही वर्जन बनाया है. राजस्थानी म्यूजिक को इस ग्रुप ने अलग ही पहचान दी है. वहीं अब हाल ही में 'मोरुड़ा' गाना इतना फेमस हो गया है कि इस गाने ने हर किसी का दिल जीत लिया है.

11:21 (IST) 27 Sept 2026

Entertainment News LIVE: रवि तेजा की फिल्म ने सूर्या की फिल्म को छोड़ा पीछे

रवि तेजा की 'इरुमुडी' नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को मेकर्स ने 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया था. वहीं ट्रेंडिंग लिस्ट में इस फिल्म ने सूर्या की 'विश्वनाथ एंड सन्स' को भी पीछे छोड़ दिया है. 'विश्वनाथ एंड सन्स' ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

10:33 (IST) 27 Sept 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर छाई 2 घंटे 21 मिनट की एक्शन-थ्रिलर फिल्म, बनी नंबर 1

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म का नाम 'इरुमुडी' है. रवि तेजा की इस फिल्म को मेकर्स ने 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया था. वहीं ये फिल्म रिलीज होते ही पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं. फैंस को रवि तेजा की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है.

09:38 (IST) 27 Sept 2026

Entertainment News LIVE: अभिनव शुक्ला का बर्थडे

अभिनव शुक्ला आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपना करियर टीवी से शुरू किया और फिल्मों में भी नजर आए. वहीं साल 2018 में रुबीना दिलैक के साथ शादी करके अभिनव शुक्ला ने इंडस्ट्री से ही ब्रेक ले लिया.

08:37 (IST) 27 Sept 2026

Entertainment News LIVE: रणबीर कपूर ने मिस्टर बीस्ट को सिखाया 'जय श्री राम' बोलना

मुंबई में हुए 'रामायण' के एक इवेंट में अमेरिकन यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट भी गेस्ट बनकर पहुंचे. इस इवेंट में मिस्टर बीस्ट फिल्म की स्टारकास्ट के साथ स्टेज पर खड़े नजर आए. वहीं ऑडियंस से एक पैपराजी ने जोर से बोला, 'जय श्री राम, मिस्टर बीस्ट.' वहीं इसके बाद मिस्टर बीस्ट को समझ ही नहीं आया कि वो इसका क्या रिप्लाई दें. वहीं उनके साइड में खड़े रणबीर कपूर ने मिस्टर बीस्ट की मदद की और उन्हें जवाब में 'जय श्री राम' बोलने के लिए कहा. रणबीर कपूर की बात सुनकर मिस्टर बीस्ट ने पैपराजी को जवाबी तौर पर 'जय श्री राम' बोला.

08:03 (IST) 27 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'द पैराडाइज' का कलेक्शन

नानी की 'द पैराडाइज' को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15.25 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 33.4% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज तीसरे दिन 6,889 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 76.40 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 90.50 करोड़ रहा. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 119.50 करोड़ की कमाई कर ली है. 

07:40 (IST) 27 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'द वन' ने दूसरे दिन कितनी की कमाई?

सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 34% रही. वहीं शोज की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म के शोज 6,887 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 19 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 22.60 करोड़ की कमाई की है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 24.85 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ का कलेक्शन किया था.

07:01 (IST) 27 Sept 2026

Entertainment News LIVE: मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में शामिल ना होने के लिए रजा मुराद ने बॉलीवुड को लताड़ा

बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान के निधन पर बॉलीवुड ने शोक तो जताया लेकिन उनके अंतिम संस्कार में कोई बड़ा सितारा शामिल नहीं हुआ. वहीं अब एक्टर रजा मुराद ने एक वीडियो शेयर करते हुए बॉलीवुड को खूब लताड़ा है. सोशल मीडिया पर एक्टर ने वीडियो शेयर किया है. वीडियो में मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि देते हुए रजा मुराद ने कहा कि अफसोस की बात है कि कोई भी बड़ा स्टार उन्हें अपना आखिरी सलाम करने नहीं आया. कोई बड़ा चेहरा नहीं आया. 

Entertainment News: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज यानी 28 सितंबर को अपना 44वां बर्थडे सिलेब्रेट कर रहे हैं. वहीं एक्टर के जन्मदिन पत्नी आलिया भट्ट ने पति को एक खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. दरअसल, पति के जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो रणबीर के साथ खास पल एंजॉय करते हुए नजर आ रही है. पोस्ट शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, ‘HBD Cuite’.

रणबीर कपूर का बर्थडे

रणबीर कपूर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऋषि कपूर और नीतू कपूर के घर जन्म लेने के बाद भी एक्टर ने अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘सांवरिया’ फिल्म से की थी, लेकिन ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी. वहीं इसके बाद उन्होंने काफी सालों तक इंडस्ट्री में स्ट्रगल की, तब कहीं जाकर ‘रॉकस्टार’ से उन्हें पहचान मिल पाई. आज रणबीर कपूर इंडस्ट्री के स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं. इस साल दिवाली के मौके पर एक्टर की ‘रामायण: पार्ट 1’ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से खुश हुए करण जौहर, दोनों स्टार्स से कर दी ये मांग

विज्ञापन

‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की लेटेस्ट फिल्म ‘द वन’ को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 43% रही. वहीं शोज की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म के शोज 7,135 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 33.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 39.65 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 43.15 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola