साउथ एक्टर नानी और बॉलीवुड एक्टर राघव जुयाल (Raghav Juyal) की फिल्म ‘द पैराडाइज’ (The Paradise) इन दिनों सिनेमाघरों जमकर कमाई कर रही है. यह मूवी गुरुवार यानी 24 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी है. इस फिल्म को लोगों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. हालांकि, मूवी को लेकर कई तरह के खराब रिव्यूज भी देखने को मिले थे. लेकिन नानी की इस मूवी को इसका कोई खास फर्क पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है.
हालांकि, इसके बावजूद यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर काफी तगड़ी कमाई कर रही है. इतना ही नहीं यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी ओपनिंग भी की है. इस फिल्म को रिलीज हुए है आज 4 दिन हो चुके हैं ऐसे में नानी के फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने का कलेक्शन कर लिया है.
‘द पैराडाइज’ ने चौथे दिन कितने का किया कलेक्शन
नानी और राघव जुयाल स्टारर फिल्म ‘द पैराडाइज’ (The Paradise) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 34.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. हालांकि, फिल्म को रिलीज से पहले इसका पेड प्रीव्यू रखा गया था, जिसमें मूवी ने 11.60 करोड़ रुपये की काफी शानदार कमाई कर ली थी. बता दें कि इस मूवी ने दूसरे दिन 14.90 करोड़ और तीसरे दिन फिल्म ने 15.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म को रिलीज हुए आज 4 दिन हो चुके हैं. इस मूवी ने चौथे दिन 15.70 करोड़ का काम कर लिया है.
‘द पैराडाइज’ ने कितने का किया कलेक्शन
‘द पैराडाइज’ (The Paradise) को तीन भाषाओं में जारी किया गया है, जो तेलुगू, तमिल और हिंदी. सैकनिल्क के अनुसार इस मूवी ने तेलुगू में 83.05 करोड़ का कलेक्शन किया है. तमिल भाषा में इस मूवी ने 1.85 करोड़ रुपये छापे हैं, जब की फिल्म ने हिंदी में 7.20 करोड़ का बिजनेस किया है. इस मूवी को रिलीज हुए अब तक 4 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने 4 दिनों में 92.10 करोड़ का कारोबार कर लिया है.