कौन हैं खुशबू पाटनी? जिन्होंने एयर पिस्टल दिखा लड़कियों को दिया सेल्फ डिफेंस का मंत्र; वीडियो वायरल
Khushboo Patani: दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई हैं. खुशबू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एयर पिस्टल दिखाते हुए लड़कियों को सेल्फ डिफेंस के बारे में बता रही हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है.
खुशबू पाटनी ने वीडियो शेयर कर लड़कियों को दी सेल्फ डिफेंस की क्लास (Pic Credit- Instagram)
Khushboo Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बड़ी बहन खुशबू पाटनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में खुशबू एयर पिस्टल दिखाते हुए लड़कियों को सेल्फ डिफेंस के बारे में बता रही हैं. बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर खुशबू पाटनी ने चिंता जाहिर की थी. वहीं अब खुशबू ने लड़कियों को खुद ही सुरक्षित रहने का मंत्र भी अपनी वीडियो के जरिए दिया है. खुशबू अपनी वीडियो में लड़कियों को आत्मरक्षा के बारे में बता रही हैं और साथ ही पिस्टल सीखने की ट्रेनिंग के लिए भी जागरूक कर रही हैं. सोशल मीडिया पर खुशबू पाटनी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर खुशबू पाटनी कौन हैं.
विज्ञापन
कौन हैं खुशबू पाटनी?
खुशबू पाटनी बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बड़ी बहन हैं. वहीं खुशबू भारतीय सेना की पूर्व अधिकारी रह चुकी हैं. इसके साथ ही फिलहाल खुशबू पाटनी सोशल मीडिया पर देश में चल रहे मुद्दों के बारे में बात करती नजर आती हैं. खुशबू ने डीआईटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. पहले उन्होंने कंपनी में बतौर इंजीनियर के रूप में काम किया, लेकिन बाद में खुशबू एसएसबी परीक्षा पास करके सेना में शामिल हो गईं. वहीं अब खुशबू सेना से रिटायर हो चुकी हैं.
बिहार के जमुई में नाबालिग से छेड़छाड़ की घटना पर खुशबू पाटनी ने आवाज उठाई थी. वहीं अब खुशबू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में खुशबू बोल रही हैं कि लड़कियों तुम्हें अपनी सुरक्षा के लिए किसी दूसरे पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है. अपनी रक्षा खुद करना सीखो. इस वीडियो में खुशबू CO2 से चलने वाली एयर पिस्टल हाथ में पकड़े नजर आ रही हैं. खुशबू बता रही हैं कि ये पिस्टल कैसे चलती है और लड़कियां अपनी सुरक्षा के समय इसे कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं. साथ ही खुशबू ने ये भी कहा कि आपको पिस्टल से निशाना लगाना सीखना पड़ेगा.
वहीं खुशबू ने ये भी कहा कि इस एयर पिस्टल के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इसे सावधानी से चलाना सीखें, इसे हल्के में ना लें. बता दें खुशबू पाटनी अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वर्कआउट की वीडियोज शेयर करती रहती हैं और युवाओं को जागरूक भी करती रहती हैं. वहीं अब एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बड़ी बहन का ये लेटेस्ट वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.