Netflix 5 Thriller Series: नेटफ्लिक्स पर देखें ये 5 थ्रिलर सीरीज, सस्पेंस और ट्विस्ट से भरी हैं कहानियां; जानें लिस्ट

Netflix Thriller Series: नेटफ्लिक्स पर 5 थ्रिलर सीरीज छाई हुई हैं. इनमें आपको सस्पेंस और क्राइम से भरी सीरीज देखने को मिलेंगी. बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Netflix top 5 thriller suspense series
1 / 6
नेटफ्लिक्स की 5 थ्रिलर सीरीज को बिंज वॉच लिस्ट में करें ऐड (Pic Credit- IMDb)

Netflix Thriller Series: अगर आप थ्रिलर सीरीज देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की 5 सीरीज को अपनी लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इनमें आपको थ्रिलर और सस्पेंस से भरी सीरीज देखने को मिलेंगे. वीकेंड पर इन सीरीज को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी इन सीरीज को फैंस ने खूब पसंद किया है. चलिए जानते हैं आखिर हम किन-किन सीरीज की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

द रेलवे मैन

द रेलवे मैन2 / 6

के के मेनन स्टारर 'द रेलवे मैन' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में भोपाल गैस लीक केस की कहानी दिखाई गई है. वहीं इस सीरीज के हर एपिसोड में ड्रामा, सस्पेंस और थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें के के मेनन के साथ-साथ बाबिल खान, प्रिया यादव, दिव्येंदु, सनी हिंदुजा और दिब्येंदु भट्टाचार्य भी लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है.

विज्ञापन

सेक्रेड गेम्स

सेक्रेड गेम्स3 / 6

नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर 'सेक्रेड गेम्स' के 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं. इस सीरीज का पहला सीजन 2018 में रिलीज हुआ था. वहीं सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ-साथ सैफ अली खान, एल्नाज नोरौजी, राजश्री देशपांडे, कुब्रा सैत, राधिका आप्टे, पंकज त्रिपाठी, जतिन सरना और कल्कि कोचलिन भी लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.5 है.

कोहरा

कोहरा4 / 6

बरुण सोबती की ये सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज के अब तक 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं. वहीं हर सीजन में आपको एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें बरुण सोबती स्टारर सविंदरपाल विक्की, हरलीन सेठी, राहेल शेली, मोना सिंह, एकावली खन्ना, एकता सोढ़ी, वरुण बडोला और आनंद प्रिया भी मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

तस्करी: द स्मगलर्स वेब

तस्करी: द स्मगलर्स वेब5 / 6

'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' भी थ्रिलर सीन्स से भरपूर है. इमरान हाशमी की इस सीरीज में एक से बढ़कर एक सस्पेंस से भरे सीन्स हैं. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें जोया अफरोज, अनुराग सिन्हा, अमृता खानविलकर, नंदीश सिंह संधू, शरद केलकर और अनुजा साठे भी लीड रोल में हैं. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के सीन्स को काफी पसंद किया गया था. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है.

डब्बा कार्टेल

डब्बा कार्टेल6 / 6

अंजलि आनंद स्टारर ये सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में क्राइम और ड्रामा से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस सीरीज में अंजलि आनंद की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अंजलि आनंद के साथ-साथ शालिनी पांडे, निमिषा सजययन, ज्योतिका, शबाना आजमी, साई तम्हांकर, गजराज राव और भूपेंद्र जादवत भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन