सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से खुश हुए करण जौहर, दोनों स्टार्स से कर दी ये मांग

सिनेमाघरों में इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग भी की है. वहीं अब मूवी के अच्छे प्रदर्शन पर फिल्ममेकर करण जौहर ने भी अपनी खुशी जाहिर की है.

the VVaan

‘द वन’ के बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन कितने का किया कलेक्शन? (Pic- sacnilk)

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की मूवी ‘द वन’ 25 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. इस मूवी को दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर 8.00 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. वहीं अब बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर भी इस मूवी के सकसेस को लेकर खुशी जाहिर की है.

दरअसल, फिल्ममेकर करण जौहर ने इस मूवी को लेकर अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में करण ने मूवी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने यह कैप्शन में साफ लिखा, ‘द वन ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी हासिल की है. उन्होंने यह भी कहा, ‘बधाई और ढेर सारा प्यार. करण ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘दोस्तों, पार्टी कहां है?’

विज्ञापन

‘द वन’ ने तीसरे दिन कितने का किया कलेक्शन?

25 सितंबर को रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मूवी ‘द वन’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन द वन फिल्म ने 8.00 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 11.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस मूवी ने तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक 13.43 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. इस मूवी ने खबर लिखे जाने तक 32.68 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं इस मूवी ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में 38.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.आपको बता दें कि इस मूवी ने तीसरे दिन देशभर में 6,844 शोज लगे हुए हैं. वहीं शो की ऑक्यूपेंसी 42.0% दर्ज की गई है. 

विज्ञापन

‘द वन’ स्टार कास्ट

बता दें कि सिद्धार्थ-तमन्ना की मूवी ‘द वन’ सिद्धार्थ-तमन्ना के स्टार कास्ट की तो, इस मूवी में एक्टर के साथ-साथ श्वेता त्रिपाठी, अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल ने भी अहम भूमिका निभाया है. इस मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने ऋषि का काफी शानदार किरदार निभाया है, जो दर्शकों को भी काफी पसंद आ रहा है. दरअसल, ऋषि मुंबई का रहने वाला है, जो अपनी पत्नी के साथ बिहार के एक गांव में जाता है, जहां वन देवी का मंदिर है. दरअसल, यह सुर्यास्त के बाद यहां जाना मना होता है. हालांकि, शहर से गांव गया ऋषि इन बातों को मानने से इंकार कर देता है और वन के रहस्यों को जानने की कोशिश करता है. इस मूवी में बिहार का महापर्व छठ भी दिखाया है, जिसने दर्शकों को दिल जीत लिया है. ऐसा पहली बार है कि किसी बॉलीवुड फिल्म में बिहार का पर्व छठ को इतने बड़े स्केल पर दिखाया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ