The Vvaan Vs The Paradise Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘द वन’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में तगड़ा उछाल देखने को मिला. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं दूसरी ओर साउथ सुपरस्टार नानी की ‘द पैराडाइज’ को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं और फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है. दोनों ही फिल्मों की कमाई में बीते दिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा उछाल देखने को मिला. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 34% रही. वहीं शोज की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म के शोज 6,887 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 19 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 22.60 करोड़ की कमाई की है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 24.85 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ का कलेक्शन किया था.
‘द पैराडाइज’ की कमाई
वहीं दूसरी ओर नानी की ‘द पैराडाइज’ को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15.25 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 33.4% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज तीसरे दिन 6,889 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 76.40 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 90.50 करोड़ रहा. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 119.50 करोड़ की कमाई कर ली है.
दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट
‘द पैराडाइज’ में साउथ सुपरस्टार नानी एक्शन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर नानी के एक्शन अवतार का हर कोई दीवाना हो गया है. वहीं इस फिल्म में राघव जुयाल भी हैं और राघव का डांस भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. राघव के लुक पर भी ऑडियंस फिदा हो गई है. वहीं दूसरी ओर ‘द वन’ की बात करें तो इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ-साथ तमन्ना भाटिया भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को हर कोई पसंद कर रहा है. वहीं खास बात ये है कि इस फिल्म में ‘छठ पूजा’ के बारे में दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद हर कोई काफी खुश नजर आ रहा है. बिहार की पावन पूजा को बड़ी स्क्रीन पर देखकर फैंस काफी खुश हैं.