अजय देवगन इन दिनों फिल्म ‘दृश्यम -द कन्क्लूजन’ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं. वहीं दर्शको भी मूवी का इंतजार कर रहे हैं. किसी भी मूवी को रिलीज होने से पहले सेंसर बोर्ड से गुजरना होता है. दरअसल, पहले भी सेंसर बोर्ड पर फिल्में बिना किसी वजह के कट लगा दी जाती है. कई बार लोगों के मन में यह भी सवाल उठता कि सेंसर बोर्ड से कई बार फिल्में बिना कट के पास हो जाती है, जिनमे शायद कट की जरूरत भी होती है. लेकिन हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ को सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के रिलीज कर दिया गया था. अब अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 को लेकर भी कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: अक्टूबर में नेटफ्लिक्स पर लगेगा मनोरंजन का मेला, रिलीज होंगी ये 5 नई फिल्में
सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम -द कन्क्लूजन’ को अब सेंसर बोर्ड ने U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ हरी झंडी दिखा दी है. दरअसल, खास बात यह कि इस मूवी को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के पास कर दिया गया है. ‘दृश्यम -द कन्क्लूजन’ में सेंसर बोर्ड ने साफ कर दिया है कि मूवी के सीन्स या फिर ऑडियो-वीडियो में किसी भी प्रकार का कोई कट नहीं लगाया जाएगा. हालांकि, कई बार देखा गया है कि सेंसर बोर्ड फिल्ममेकर्स को मूवी में डिसक्लेमर या फिर किसी और भाषा में क्रेडिट लिखने को भी बोलती है. लेकिन अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी अजय देवगन की मूवी ‘दृश्यम -द कन्क्लूजन’ के साथ ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला है.
कितने देर की है ‘दृश्यम -द कन्क्लूजन’
अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम -द कन्क्लूजन’ को आज यानी 28 सितंबर को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है. आप भी अजय की मूवी का इंतजार कर रहे हैं, आपको कुछ दिनों का और इंतजार करना होगा. दरअसल, ‘दृश्यम -द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस मूवी का रनटाइम 150 मिनट रहने वाला है. बता दें कि साल 2022 में रिलीज हुई अजय की दृश्यम 2 को भी सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के रिलीज कर दिया गया था. इस मूवी का क्लाइमैक्स क्या होने वाला है. इसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.