हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: फिर टूटा भारत का ऑस्कर ड्रीम, 5 फिल्मों में से किसी को नहीं मिला नॉमिनेशन

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

23:38 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 40 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में घिरे पलाश मुच्छल

बॉलीवुड के सिंगर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल पर सांगली के वैभव माने ने 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. यह मामला निवेश से जुड़ा हुआ है. इतना नहीं वैभव माने महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त भी है. आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

22:53 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 18 साल बाद कहां हैं ‘Slumdog Millionaire’ के 3 बच्चे?

भारत में कई ऐसी फिल्में बनती हैं, जिसमें बाहर के बच्चों को कास्ट किया जाता है. ऐसी एक फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' साल 2008 में बनी थी. इस मूवी में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले 3 बच्चों को कास्ट किया गया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब ये तीनों कहा रहते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

21:34 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ‘मैंने सावधान किया था…’, कृष्णा को लेकर गोविंदा का चौंकाने वाला बयान

एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं. वहीं अब उनके भांजे कृष्णा अभिषेक भी एंट्री हो गई है. दरअसल गोविंदा ने भांजे को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है, जो अब काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर...

19:28 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ऑस्कर 2026 की रेस में भारत की 5 फिल्में शामिल

आपको बता दें कि भारत की ओर से 1, 2 नहीं बल्कि 5 फिल्मों को नॉमिनेशन के लिए भेजा गया है. जैसे- होमबाउंड, कांतारा: चैप्टर 1, तन्वी द ग्रेट, महावतार नरसिम्हा और टूरिस्ट फैमिली शामिल हैं. वहीं फैंस अब यह देखना चाहते हैं कि क्या ऑस्कर में इन फिल्मों को जगह मिल पाती है कि नहीं. 

19:19 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 53 साल के करण जौहर को खलती है पार्टनर की कमी

करण जौहर इतने सफल होने के बाद भी कई बार अकेलापन महसूस करते हैं. उन्होंने बताया कि सफलता के दौरान उनके पास ऐसा कोई नहीं है, जिससे वे अपनी खुशी बांट सकें. पढ़िए पूरी खबर...

18:57 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: सत्यजीत रे की इस शॉर्ट फिल्म ने बदला सिनेमा का नजरिया

सिनेमा जगत के महान निर्देशक सत्यजीत रे की ये शॉर्ट फिल्म सभी के दिलों पर राज करती है. इस फिल्म में एक भी डायलॉग नहीं है. उस जमाने में ऐसी कला और प्रर्दशन देखना काफी मुश्किल था. पढ़िए पूरी खबर...

18:36 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: बेटे के सवाल ने जेनेलिया डिसूजा को बनाया वेजिटेरियन

जेनेलिया डिसूजा अपनी फिल्मों और लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं. मगर 2017 में बेटे के द्वारा पूछे गए इस सवाल ने उन्हें वीगन बनने पर मजबूर कर दिया. आज के समय पर एक्ट्रेस वीगन डाइट लेंती हैं. पढ़िए पूरी खबर...

18:23 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: गल्फ देशों में बैन के बाद भी Border 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. ऐसे में फिल्म को गल्फ देशों में एंटी पाकिस्तान कंटेंट की वजह से बैन कर दिया गया है, जिसका इसकी कमाई पर कोई असर नहीं हुआ. पढ़िए पूरी खबर.

17:50 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: इस शख्स ने जीते 26 Oscar Awards

दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड ऑस्कर पाने के लिए लोग सालों सपना देखते हैं. लेकिन इस शख्स ने ये अवॉर्ड एक या दो बार नहीं बल्कि 26 बार लिया है. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

17:47 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: थलापति विजय की फिल्मों के हैं दीवाने तो OTT पर देख डालिए ये 7 फिल्में

साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय अपनी अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी रिलीज का पेंच सीबीएफसी में फंस गया है. ऐसे में उनकी हिट फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं. google_vignette">पढ़िए पूरी खबर.

17:38 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, कमाई के तोड़े सारे रिकॉर्ड

बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में कई सारी फिल्में रिलीज होती रहती है. लेकिन आज हम आपको हिंदी सिनेमा की 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने कमाई के मामले में गदर मचा दिया है. दरअसल पहले फिल्मों को 100 करोड़ और 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने में काफी वक्त लग जाता था. लेकिन आज के समय में फिल्में 500-800 करोड़ के क्लब में शामिल हो रही है. आपको बता दें कि यह लिस्ट IMDb के द्वारा जारी की गई है. चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

16:54 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: भारत में सुपरहिट हुए पाकिस्तान के ये 5 ड्रामा, IMDb पर मिली 9+ रेटिंग

भारत में पाकिस्तानी ड्रामा को लोग देखना खूब पसंद करते हैं. अगर आपको भी पाकिस्तानी ड्रामा देखना पसंद है, तो आज हम आपको 5 ऐसे ड्रामा के बारे में बताएंगे. दरअसल बॉर्डर पार के इन ड्रामा को IMDb ने 9+ की शानदार रेटिंग से नवाजा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

16:38 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: इस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें Jugnuma: The Fable

मनोज बाजपेई की फिल्म Jugnuma: The Fable अब ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है. 2024 में आई इस मूवी में फिल्म फेस्टिवल्स में खूब तारीफें बटोरीं थी. अब आप इसे ऑनलाइन भी देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

16:06 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: धनुष की फिल्म OTT पर होगी रिलीज, कब-कहां देखें

ere ishq mein OTT Release: 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म तेरे इश्क में अब थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है. इस फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 161.96 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. अब यह फिल्म 23 जनवरी को ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है. पढ़िए पूरी खबर...

15:51 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: नाराज नाना पाटेकर पर बोले O Romeo के डायरेक्टर विशाल भरद्वाज

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार नाना पाटेकर फिर से विवादों के घेरे में आ गए हैं. हाल ही में O Romeo के ट्रेलर लॉन्च के दौरान नाना नाराज होकर इवेंट से चले गए. इस पर फिल्म के डायरेक्टर विशाल भरद्वाज ने चुप्पी तोड़ी. पढ़िए पूरी खबर...

14:49 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: इस मूलांक को मिलती है शाहरुख खान जैसी शौहरत?

बॉलीवुड के बादशाद कहे जाने वाले शाहरुख खान का मूलांक उनके बारे में कई राज बताता है. इनके मूलांक के जरिए एक्टर के स्टारडम का पता चलता है. आइए अंक ज्योतिष के रहस्यों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर..

14:32 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'दो दीवाने सहर में' का पहला गाना रिलीज

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'दो दीवाने सहर में' इन दिनों रिलीज को लेकर चर्चा में बनी हुई है. फिल्म का ट्रेलर पहले ही आ चुका है. ऐसे में अब इसका रोमांटिक गाना 'आसमा आसमा' रिलीज किया गया है.

14:30 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की वर्क कॉल पर निखिल द्विवेदी का समर्थन

दीपिका पादुकोण के 8 घंटे काम करने वाले विवाद पर प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने एक्ट्रेस का समर्थन किया है. उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि उन्होंने पहले 10, 12 या 14 घंटे तक काम किया होगा. अब वह नई मां बनी हैं, और मुझे लगता है कि हमें इसे थोड़ी नर्मी और समझदारी के साथ देखना चाहिए'. नवजात शिशु के लिए पैरेंट्स की मौजूदगी की अहमियत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, 'एक नन्हे बच्चे के लिए यह बहुत जरूरी है कि मां या पिता में से कोई न कोई पास हो, और खासकर मां का होना बेहद अहम है.'

14:28 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: अक्षय कुमार के शो में रितेश देशमुख ने जीते 1 करोड़

अक्षय कुमार शो 'Wheel Of Fortune' को लेकर चर्चा में हैं. इसे 27 जनवरी को सोनी लिव और टीवी पर ऑनएयर किया जाएगा. इसका प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें रितेश देशमुख जेनेलिया के साथ नजर आ रहे हैं. शो में अक्षय बताते हैं कि रितेश एक करोड़ रुपये जीत लेते हैं. इस शो की सबसे बड़ी रकम 1 करोड़ होती है, जिसे जीतने के बाद खुशी से फूले नहीं समाते हैं.

14:25 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: सलमान खान के शो 'बिग बॉस' के ओटीटी वर्जन पर लगा ताला, 5 प्वॉइंट्स में समझें क्यों?

सलमान खान का पॉपुलर शो 'बिग बॉस ओटीटी' का चौथा सीजन अब नहीं आने वाला है, क्योंकि शो पर ताला लग गया है. क्रिएटर ऋषि नेगी ने इस खबर की पुष्टि की है. ऐसे में चलिए बताते हैं वो खास वजह क्या हो सकती है, जिसकी वजह से इसे ऑफ एयर किया गया है. पढ़िए पूरी खबर.

13:39 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Oscars पर कौन है ये सुनहरा आदमी?

सिनेमा जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है. इससे सम्मानित व्यक्ति को पूरी दुनिया में पहचान मिलती है. लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया कि अवार्ड पर किस व्यक्ति की सुनहरी मूर्ती बनी हुई है? आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

13:36 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: The Bluff के लिए राजामौली ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ

प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें एक्ट्रेस को एक्शन मोड में देखा गया. इसे देखने के बाद फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने प्रियंका की एक्टिंग के मुरीद हो गए. उन्होंने एक्ट्रेस को 'हमेशा की तरह ही अनस्टॉपेबल' बताया. साथ ही वह उनकी परफॉर्मेंस को देखने के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं. इसके लिए एक्ट्रेस ने उनका शुक्रिया भी अदा किया है.

13:17 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: भुवन बाम ने अनाउंस किया नया प्रोजेक्ट

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्टर भुवन बाम ने अपना नया प्रोजेक्ट ऐलान किया है. उन्होंने अपने बर्थडे के मौके पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है. इसमें 'धिंडोरा 2' की स्क्रिप्ट शेयर की है.

12:46 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: कौन थी 50s की सबसे महंगी हीरोइन?

जब भी महंगी एक्ट्रेस का नाम आएगा, तब 50 के दशक में इस दक्षिण भारत की हीरोइन का नाम सबसे पहले होगा. उस जमाने में अपनी हाई फीस को लेकर यह हमेशा चर्चा में रहती थी. बड़े बड़े निर्माता-निर्देशक भी इनकी फीस अफोर्ड नहीं कर पाते थे. पढ़िए पूरी खबर...

12:28 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: अहान शेट्टी ने 'बॉर्डर 2' के BTS किए शेयर

अहान शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर 'बॉर्डर 2' के सेट से बीटीएस फोटोज शेयर किए हैं. सोशल मीडिया पर ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. इनमें अहान शेट्टी के साथ वरुण धवन भी नजर आ रहे हैं.

11:36 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर Aamir Khan ने बताए अपने दिल के जज्बात

आमिर खान फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छा गए. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर बयान दिया, जिसमें उन्होंने अपनी दिल की बात बयां की है. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

11:20 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Tv पर अक्षय कुमार ने खोली पत्नी ट्विंकल खन्ना की पोल

अक्षय कुमार इन दिनों रियलिटी शो 'द व्हील ऑफ फॉर्च्यून' को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब इस शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें वो ट्विंकल खन्ना को लेकर मजेदार खुलासा करते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी बात पर रितेश देशमुख और मौजूद सभी लोग खूब हंसने लगते हैं. पढ़िए पूरी खबर.

11:16 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ऋषभ रिखीराम शर्मा ने एशिया टूर 2026 का किया ऐलान

ऋषभ रिखीराम शर्मा ने एशिया टूर 2026 की घोषणा कर दी है. सिंगर 10 शहरों में टूर करने जा रहे हैं. इनमें बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, जयपुर, अहमदाबाद, चंडीगढ़, कोलकाता और नई दिल्ली शामिल हैं.

10:43 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: श्रिया पिलगांवकर ने शाहरुख खान संग डेब्यू किया याद

श्रिया पिलगांवकर ने इंस्टाग्राम के लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करते हुए शाहरुख खान संग पुरानी फोटो शेयर की है. साल 2016 में श्रिया ने शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' में नजर आई थीं. सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और श्रिया की ये फोटो काफी वायरल हो रही है.

10:22 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 98वें अकादमी पुरस्कारों का ऐलान आज, कब और कहां देख सकते हैं शो?

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स को लेकर इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है. इसके नॉमिनेशन का आज यानी कि गुरुवार 22 जनवरी को इसका ऐलान कर दिया जाएगा. पढ़िए पूरी खबर.

10:09 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने बेटे अयान को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी ने खास अंदाज में अपने बेटे अयान को बर्थडे विश किया है. नेहा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अयान केक कट करते नजर रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में नेहा ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है.

09:38 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: अनुपम खेर और सिकंदर खेर का वीडियो वायरल

अनुपम खेर और सिकंदर खेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. इसमें सिकंदर खेर अपने पापा अनुपम खेर को मजाकिया अंदाज में थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

09:27 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: पैप्स पर भड़कीं बिपाशा बसु

एक्ट्रेस बिपाशा बसु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस पैप्स पर भड़कती नजर आ रही हैं. दरअसल पैप्स ने बिपाशा बसु की बेटी देवी की फोटोज क्लिक करने की कोशिश की जिसके बाद वो भड़क गईं.

08:35 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'राहु-केतु' और 'हैप्पी पटेल' ने कितनी की कमाई?

'राहु-केतु' ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 38 लाख की कमाई की है. भारत में फिल्म ने अब तक 5.87 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने 7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 19 लाख की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 5.29 करोड़ की कमाई कर ली है. दुनिया भर में फिल्म का ये आंकड़ा 6.25 करोड़ हो गया है.

07:54 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'द राजा साहब' का अब तक का कलेक्शन

'द राजा साहब' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 13वें दिन 48 लाख की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 141.98 करोड़ की ही कमाई की है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 203 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

07:17 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: नम्रता शिरोडकर का बर्थडे आज

नम्रता शिरोडकर आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं. 90 के दशक में अपनी बॉलीवुड फिल्मों से ऑडियंस को दीवाना बनाने वालीं नम्रता अब लाइम लाइट से काफी दूर हैं. वहीं एक्ट्रेस ने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ शादी करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी. बता दें नम्रता की बहन शिल्पा शिरोडकर भी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं और हाल ही में शिल्पा को 'बिग बॉस 18' में देखा गया था.

07:01 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: अक्षय कुमार की भांजी के साथ दिखे वेदांग रैना

खुशी कपूर के साथ वेदांग रैना का रिश्ता खत्म होता दिखाई दे रहा है. हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की खबरें काफी वायरल हो रही हैं. इसके बाद वेदांग रैना को अक्षय कुमार की भांजी नाओमिका सरन के साथ देखा गया. सोशल मीडिया पर वेदांग और नाओमिका का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. दोनों को मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया. जिसके बाद दोनों के साथ काम करने की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गई है.

00:05 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: राजस्थानी महल से कम नहीं Lion का महल, देखें वीडियो

मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो ‘द 50’ के प्रीमियर का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच शो के सेट का अंदर का वीडियो सामने आया है, जिसे खुद e24 ने अपने कैमरे में कैप्चर किया है. देखें वीडियो

00:03 (IST) 22 Jan 2026

Entertainment News LIVE: गणतंत्र दिवस की परेड का हिस्सा बनेंगे संजय लीला भंसाली?

इस साल गणतंत्र दिवस की परेड और भी खास होने जा रही है. इस बार संजय लीला भंसाली गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय सिनेमा को रिप्रेजेंट करेंगे. अगर संजय लीला भंसाली ऐसा करते हैं, तो ये करने वाले वो पहले डायरेक्टर होंगे. हालांकि, संजय या फिर उनकी टीम की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है.

23:35 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ब्रेकअप या सगाई? Tara Sutaria की लेटेस्ट फोटो देख फैंस हुए कंफ्यूज

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने एक ऐसी फोटो शेयर कर दी है, जिससे वो फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. तारा की इस फोटो को देखने के बाद हर कोई कंफ्यूज हो गया है और लोगों के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

23:01 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 2025 की महाफ्लॉप फिल्म ने OTT पर आते ही काटा बवाल

बॉक्स ऑफिस पर साल 2025 में एक फिल्म आई थी, जो महाफ्लॉप निकली, लेकिन इस फिल्म ने ओटीटी पर आते ही बवाल काट दिया था. अब आप भी इस फिल्म के बारे में सोच रहे होंगे, तो आइए जानते हैं इसके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

22:18 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Mrunal Thakur की फिल्म की शूटिंग हुई पूरी

मृणाल ठाकुर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'डकैत' की शूटिंग पूरी हो गई है. इसकी जानकारी मेकर्स की ओर से दी गई है, जिसके बाद फैंस में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट ओर भी बढ़ गई है. इसके साथ ही अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो 'डकैत' को 19 मार्च 2026 को हिंदी और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा.

22:12 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: यूएई की फिल्ममेकर ने किया AR Rahman का सपोर्ट

म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं. इस बीच अब यूएई की फिल्ममेकर नायला अल खाजा ने एआर रहमान का सपोर्ट किया है. पढ़ें पूरी खबर...

21:08 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: क्या बिग बॉस की कॉपी है The 50?

मोस्ट अवेटेड शो 'द 50' का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब शो का नया प्रोमो आ गया है, जिसे देखने के बाद यूजर्स ने इसे बिग बॉस से कंपेयर कर दिया. पढ़ें पूरी खबर...

19:20 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Devkhel का ट्रेलर रिलीज, आते ही सोशल मीडिया पर छाया

पॉपुलर मराठी वेब सीरीज 'देवखेल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो हर किसी को पसंद आ रहा है. इस बीच फैंस भी ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं और ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

19:14 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: O Romeo के ट्रेलर लॉन्च इवेंट को बीच में छोड़ क्यों गए Nana Patekar?

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर हर किसी को पसंद आ रहा है. हालांकि, फिल्म के ट्रेलर रिलीज इवेंट से नाना पाटेकर बीच में ही लौट गए. पढ़ें पूरी खबर...

19:12 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 2016 से लेकर 2026 तक ब्लॉकबस्टर रहीं ये 9 फिल्में

इंस्टाग्राम पर 2016 का मजेदार ट्रेंड चल रहा है. आज हम भी जानेंगे कि 2016 से लेकर 2026 तक ये 9 फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं हैं, जिन्होंने आज भी लोगों के दिलों में जगह बना रखी है. पढ़िए पूरी खबर...

18:44 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: कौन है O Romeo की सपना दीदी?

बड़े पर्दे पर शाहिद कपूर की फिल्म O Romeo रिलीज होने वाली है. इस बीच फिल्म की किरदार सपना दीदी का कनेक्शन गैंगस्टर दाऊद से बताया जाता है. उन्होंने मुंबई अंडरवर्ल्ड के किंग को चुनौती दी थी. जानिए इस किरदार पूरी कहानी. पढ़िए पूरी खबर...

18:23 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: O Romeo के ट्रेलर लॉन्च में छाए शाहिद और तृप्ति, देखें फोटोज

शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की फिल्म 'ओ रोमियो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शाहिद और तृप्ति की केमिस्ट्री छा गई. देखें फोटोज

18:06 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: दिमाग हिलाकर रख देगी ये क्राइम थ्रिलर फिल्म, इंसानों का मांस खाने का शौकीन है आरोपी

OTT पर कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म मौजूद हैं, जिनको देखकर आप रातों सो नहीं पाएंगे. ऐसी ही एक फिल्म है, जिसमें आरोपी को इंसानों का मांस खाने का शौक होता है. आइए जानते हैं ऐसी डरावनी फिल्म का नाम. पढ़िए पूरी खबर...

17:42 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Sushant Singh Rajput की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं बहन श्वेता सिंह

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी है. इस मौके पर किसी ने दिवंगत अभिनेता को याद किया और उनके लिए पोस्ट शेयर किया. पढ़ें पूरी खबर...

17:27 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: स्पाई फिल्मों के हैं दीवाने तो कॉमेडी के तड़के के साथ OTT पर देख डालिए 7 मूवीज

अगर आप स्पाई फिल्मों को देखना पसंद करते हैं तो ऐसे में आज आपको उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें स्पाई के साथ ही कॉमेडी का भी जबरदस्त तड़का देखने के लिए मिला है. इन फिल्मों को जरा भी मिस ना करें. देखिए लिस्ट...

17:27 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: सिर्फ 3000 की साड़ी पहनकर इस एक्ट्रेस ने रचाई शादी

इस एक्ट्रेस ने अपनी शादी में सिर्फ 3000 की साड़ी पहनी और इनकी पूरी शादी का खर्च सिर्फ 1.5 लाख रुपए था. इन्होंने किसी भी चीज में एक्स्ट्रा पैसे खर्च नहीं किए. बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं. पढ़िए पूरी खबर...

17:11 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: किस चीज के लिए सलमान खान को मिला नोटिस?

दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान को नोटिस जारी किया है. यह नोटिस चीनी कंपनी के द्वारा डाली गई याचिका पर भेजा गया है. इसमें कोर्ट के अंतरिम आदेश को रद्द कराने की मांग की गई है. पढ़िए पूरी खबर...

16:47 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: युजवेंद्र चहल और आरजे महवश का हुआ ब्रेकअप?

धनश्री वर्मा से तलाक के बाद युजवेंद्र चहल आरजे महवश के साथ लिंकअप की खबरों को लेकर चर्चा में थे. ऐसे में अब दोनों के ब्रेकअप की भी चर्चा शुरू हो गई है. दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद इनके रूमर्ड रिलेशनशिप का एंड कहा जा रहा है. हालांकि, रिलेशनशिप और अफेयर को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया.

16:15 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: सलमान खान को दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस

सलमान खान को दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है. यह नोटिस चीन के एक एआई वॉयस जनरेशन प्लेटफॉर्म की दायर याचिका पर जारी किया गया है. हाईकोर्ट ने नोटिस पर चार हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है. मामले की सुनवाई 27 फरवरी को होगी. इस याचिका में सलमान खान के पर्सनल अधिकारों की रक्षा करने को लेकर हाईकोर्ट द्वारा पारित अंतरिम आदेश को रद्द करने की मांग की गई है. इस याचिका में उच्च न्यायालय के 11 दिसंबर को अंतरिम आदेश को पलटने की मांग की गई है. हाईकोर्ट ने सलमान खान की आवाज और पहचान के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी.

16:10 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 1 घंटे 52 मिनट की फिल्म Netflix पर कर रही ट्रेंड

इस वक्त ओटीटी पर एक कमाल की फिल्म ट्रेंड कर रही है, जिसमें क्राइम और थ्रिल का तगड़ा डोज मिलेगा. अगर आपने भी ये फिल्म नहीं देखी है, तो ये एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. पढ़ें पूरी खबर...

15:56 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: संजय कपूर की मां का आरोप, बहू ने शोक के 13 दिन में किया सारा खेल!

संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद जारी है. ऐसे में अब बिजनेसमैन की मां रानी ने बहू प्रिया पर गंभीर आरोप लगाए और एक याचिका कोर्ट में दाखिल की है. पढ़िए पूरी खबर.

15:27 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: कर्जे के बोझ तले दब गया था देश का सबसे बड़ा सुपरस्टार

बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स करोड़ों में खेलते हैं. मगर इस एक्टर को कर्जे के बोझ तले दबना पड़ा. इसी बीच डेविड धवन ने उनका हाथ थामा और उन्हें इतनी बड़ी मुसीबत से बाहर निकाला. इस फिल्म ने एक्टर के सभी कर्जों से मुक्ति दिया. पढ़िए पूरी खबर...

15:20 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' में अक्षय खन्ना की एंट्री पर निधि दत्ता ने तोड़ी चुप्पी

'बॉर्डर 2' को 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा थी कि इसमें अक्षय खन्ना की भी एंट्री हो सकती है. अब इसकी रिलीज के बीच फिल्म की प्रोड्यूसर और जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने चुप्पी तोड़ते हुए इस पर विराम लगा दिया है. उन्होंने टाइम्स नाऊ से बातचीत में कहा कि अक्षय खन्ना का इस फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है.

15:05 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: रोमांटिक नहीं, तबाही है शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो'

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओ रोमियो' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसके ट्रेलर का इंतजार खत्म हो गया है. 3 मिनट 8 सेकंड के वीडियो में रोमांस कम एक्शन का फुल डोज देखने के लिए मिल रहा है. पढ़िए पूरी खबर.

14:22 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: महाकाल के दरबार पहुंचे सुनील शेट्टी

अहान शेट्टी इन दिनों 'बॉर्डर 2' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में सुनील शेट्टी ने बेटे की फिल्म की रिलीज के बीच महाकाल के दर्शन किए. भक्ति भाव में डूबे एक्टर का वीडियो भी सामने आया है.

14:21 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: O Romeo के ट्रेलर लॉन्च में दिखी तृप्ति संग शाहिद की केमिस्ट्री

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी इन दिनों फिल्म 'ओ रोमियो' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसके लॉन्चिंग इवेंट में दोनों कलाकारों को साथ में देखा गया. इस दौरान उनकी केमिस्ट्री देखते ही बनी.

14:17 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: मां के बगल में बैठी महिला को पवन सिंह ने बताया ‘बहू’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो पार्टी में लड़ाई कर बैठते हैं. साथ ही वीडियो में वो उनकी मां के बगल में बैठी एक महिला को उनकी बहू भी बताते हैं. पढ़िए पूरी खबर.

14:13 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: इस हादसे के बाद Sai Pallavi नहीं पहनतीं बोल्ड कपड़े

साउथ की एक्ट्रेस Sai Pallavi को आपने कभी किसी बोल्ड आउटफिट में नहीं देखा होगा. इसके पीछे उनके कॉलेज के दिनों में हुए यह हादसा बड़ा कारण है. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

13:40 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: इस मूलांक को मिलता है धोखा? सुशांत सिंह का भी था यही नंबर

अंक ज्योतिष के जरिए आप किसी भी व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. जैसे कि सुशांत सिंह राजपूत का भी यही मूलांक था. इनके पास सबकुछ होने बावजूद इनको धोखा मिला. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

13:30 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'द 50' के आलीशान महल का वीडियो वायरल

जियो हॉटस्टार का अपकमिंग शो 'द 50' इन दिनों काफी चर्चा में है. शो में लॉयन का महल होगा, जिसमें 50 कंटेस्टेंट्स को लिया गया है. ऐसे में अब जियो हॉटस्टार की ओर से इसके आलीशान महल का वीडियो शेयर किया गया है.

12:52 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Border 2 बनी दूसरी सबसे लंबी वॉर फिल्म, नहीं लगा एक भी कट

सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में अब फिल्म को भी सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है और इसे बिना कट के सर्टिफिकेट भी मिल गया गया है. इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. पढ़िए पूरी खबर.

12:28 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' में विक्की कौशल का कैमियो?

सोर्स के हवाले से खबर सामने आ रही है कि रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' में विक्की कौशल का कैमियो होगा. वीरल बयानी की पोस्ट में सोर्स के हवाल से कहा गया कि विक्की ने अपने हिस्से की शूटिंग पिछले साल ही कर ली थी. विक्की 'धुरंधर 2' में कैमियो करते हुए नजर आने वाले हैं.

12:23 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: गम्छा-धोती बांधकर रहते हैं ये बॉलीवुड एक्टर

बॉलीवुड का ये एक्टर अपनी एक्टर के अलावा सादा जीवन के लिए भी जाना जाता है. स्क्रीन पर विलेन, हीरो, कॉमेडियन से लेकर हर किरदार को बखूबी निभाने के बाद पर्सनल लाइफ में गम्छा और धोती बांधकर सिंपल लाइफ जीते हैं. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

12:04 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: शाहरुख खान की वजह से चमक उठी थी अजय देवगन की किस्मत

अजय देवगन का करियर आज सातवें आसमान पर है. ऐसे में उनके करियर में भी एक वक्त ऐसा आया था जब उन्होंने लगातार फ्लॉप फिल्में दी थी. उनका करियर डूबने की कगार पर पहुंच गया था. फिर शाहरुख खान ने एक फिल्म छोड़ी और अजय की किस्मत ही पलट गई. पढ़िए पूरी खबर.

12:00 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: गणतंत्र दिवस पर सुनें बॉलीवुड के ये 7 गाने

गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है. इस दिन को खास बनाने के लिए आप बॉलीवुड के गानों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इसमें 'संदेशे आते हैं', 'ऐ मेरे प्यारे वतन', 'रंग दे बसंती', 'तेरी मिट्टी', 'भारत का रहनेवाला हूं', 'आई लव माई इंडिया' और 'चक दे इंडिया' गाना शामिल है. पढ़िए पूरी खबर

11:45 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: अशनूर, अभिषेक और नगमा की सेल्फी वायरल

एली लिस्ट अवॉर्ड्स 2026 में हाल ही में अशनूर कौर, अभिषेक बजाज और नगमा मिराजकर को स्पॉट किया गया. इन तीनों की सेल्फी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. वहीं फैंस को भी तीनों का ये रीयूनियन काफी पसंद आ रहा है.

https://www.instagram.com/reels/DTvgc4bjJYZ/

11:18 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: TV TRP में बड़ा उलट-फेर, सांतवे नंबर खिसका 'अनुपमा', जानिए टॉप पर कौन

इस हफ्ते टॉप 10 शोज की लिस्ट सामने आ गई है. इसमें 'ये रिश्ता क्या कहलता है' ने 'अनुपमा' को पछाड़ दिया है. इस लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' भी शामिल है, जिसे 'ये रिश्ता...' ने पीछे छोड़ दिया है. पढ़िए पूरी खबर.

11:11 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ये है बॉलीवुड की सबसे अमीर बहू

कपूर और बच्चन की बहूएं जैसे आलिया और ऐश्वर्या काफी अमीर हैं. लेकिन परिवार के तौर पर देखें तो इस सबसे भी ज्यादा इस परिवार की बहू अमीर है. बच्चन और कपूर जैसे करोड़पति परिवारों से भी ज्यादा बॉलीवुड के इस परिवार के पास पैसा है. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

11:05 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'द 50' में नजर आएंगी श्रुतिका अर्जुन

फराह खान के रियलिटी शो 'द 50' में श्रुतिका अर्जुन नजर आने वाली हैं. 'बिग बॉस 18' में लोगों का दिल जीतने के बाद 'द 50' में श्रुतिका ऑडियंस का दिल जीतती नजर आने वाली हैं.

10:28 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दलदल’ का ट्रेलर रिलीज

प्राइम वीडियो ने आज अपनी नई हिंदी क्राइम थ्रिलर सीरीज़ ‘दलदल’ का दमदार ट्रेलर जारी किया है. यह ट्रेलर कुछ दिन पहले आए असरदार और बेचैन कर देने वाले टीजर के बाद रिलीज हुआ है, जिसे अपनी अलग और डरावनी झलक के लिए खूब सराहना मिली थी. 'दलदल' का प्रीमियर 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर भारत समेत 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से किया जाएगा.

10:10 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: मृणाल ठाकुर की 'डकैत' की शूटिंग हुई पूरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की 'डकैत' की शूटिंग पूरी हो चुकी है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटी क्लिप शेयर कर इस बात की जानकारी शेयर की है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

09:51 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'राहु-केतु' और 'हैप्पी पटेल' ने कितनी की कमाई?

'राहु-केतु' ने 5वें दिन 47 लाख का बिजनेस ही किया. भारत में फिल्म ने अब तक 5.42 करोड़ कमा और दुनिया भर में फिल्म ने 5.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' ने 5वें दिन  27 लाख का बिजनेस ही किया. भारत में फिल्म ने 5.07 करोड़ और वर्ल्डवाइड 5.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

09:19 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: अहान शेट्टी ने अहान पांडे से तुलना पर की बात

अहान शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में एक्टर ने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अहान पांडे से हो रही तुलना पर बात की है. एक्टर ने कहा कि सोशल मीडिया हमें एक-दूसरे के खिलाफ कर रही है. पढ़िए पूरी खबर

08:41 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'द राजा साहब' ने अब तक कितनी की कमाई?

प्रभास की 'द राजा साहब' ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 73 लाख का बिजनेस किया. भारत में अब तक द 'राजा साहब' ने 141.43 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 201.75 करोड़ का कलेक्शन ही किया है.

08:00 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: जाकिर खान ने कॉमेडी से लिया लंबा ब्रेक

कॉमेडियन जाकिर खान ने कॉमेडी से लंबा ब्रेक ले लिया है. जाकिर ने लाइव शो में फैंस के बीच इस बात की घोषणा की है. वहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि ये उनका आखिरी शो है. पढ़िए पूरी खबर

07:26 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी आज

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी है. टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज हमारे साथ इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी उनके फैंस के दिलों में जिंदा है. 'पवित्र रिश्ता' टीवी सीरियल से घर-घर में मशहूर होने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में 'काई पो छे' मूवी से कदम रखा था.

07:00 (IST) 21 Jan 2026

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने फॉलो किया 2016 ट्रेंड

प्रियंका चोपड़ा ने लेटेस्ट इंस्टाग्राम ट्रेंड को फॉलो करते हुए 2016 की कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस ने ऑस्कर में अपनी पहली मौजदूगी से लेकर व्हाइट हाउस में ओबामा के परिवार के साथ डिनर करते हुए, फोटोज शेयर की हैं. एक्ट्रेस के इन थ्रो बैक पलों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं इनके साथ ही प्रियंका ने पद्मश्री अवॉर्ड लेते हुए भी फोटो शेयर की.

Entertainment News in Hindi: 98 वें ऑस्कर अवॉर्ड में भारत की ओर से 5 फिल्में नॉमिनेशन के लिए गई थी. फैंस को सबसे ज्यादा उम्मीद फिल्म ‘होमबाउंड’ से थी फिल्म बेस्ट इंटरनेशनल फीचर की रेस में शामिल थी. लेकिन फिल्म को नॉमिनेशन में कोई जगह नहीं मिल पाई है. इसके अलावा ‘तन्वी द ग्रेट’, ‘महावतार नरसिम्हा’ ‘टूरिस्ट फैमिली’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ जैसी फिल्में भी रेस में शामिल थी. लेकिन भारत की किसी भी फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड के लिए चुना नहीं गया है, जिसकी वजह से एक बार फिर ऑस्कर जीतने का सपना टूट गया है.

बोनी कपूर की लाडली खुशी कपूर के साथ वेदांग रैना का रिश्ता खत्म होता दिखाई दे रहा है. हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की खबरें काफी वायरल हो रही हैं. इसके बाद वेदांग रैना को अक्षय कुमार की भांजी नाओमिका सरन के साथ देखा गया. सोशल मीडिया पर वेदांग और नाओमिका का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. दोनों को मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया. जिसके बाद दोनों के साथ काम करने की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गई है. हालांकि अभी तक ये क्लीयर नहीं हो पाया है कि दोनों किस सिलसिले के चलते साथ देखे गए हैं.

नम्रता शिरोडकर का बर्थडे आज

वहीं नम्रता शिरोडकर आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं. 90 के दशक में अपनी बॉलीवुड फिल्मों से ऑडियंस को दीवाना बनाने वालीं नम्रता अब लाइम लाइट से काफी दूर हैं. वहीं एक्ट्रेस ने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ शादी करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी. बता दें नम्रता की बहन शिल्पा शिरोडकर भी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं और हाल ही में शिल्पा को ‘बिग बॉस 18’ में देखा गया था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bo Collection: The Raja Saab ने 13वें दिन कितनी की कमाई? ‘राहु-केतु’ और ‘हैप्पी पटेल’ का तो छठे दिन ही बुरा हाल

फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

प्रभास की फिल्म ‘द राजा साहब’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 13वें दिन 48 लाख की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 141.98 करोड़ की ही कमाई की है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 203 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही ‘राहु-केतु’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 38 लाख की कमाई की है. भारत में फिल्म ने अब तक 5.87 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने 7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 19 लाख की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 5.29 करोड़ की कमाई कर ली है. दुनिया भर में फिल्म का ये आंकड़ा 6.25 करोड़ हो गया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव के साथ बने रहिए…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola