'मैंने सावधान किया था…', कृष्णा अभिषेक को लेकर गोविंदा का चौंकाने वाला बयान

एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं. वहीं अब उनके भांजे कृष्णा अभिषेक भी एंट्री हो गई है. दरअसल गोविंदा ने भांजे को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है, जो अब काफी वायरल हो रहा है.

govinda abhishek

गोविंदा-अभिषेक (File Photo)

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं.  उन्होंने अब अपने पर्सनल मामले को सार्वजनिक कर दिया है. सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंदा पर आरोप लगाया है कि उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है. वहीं एक्टर जब इस मामले पर जवाब मांगा गया, तो उन्होंने इस मामले की जगह अपने भतीजे कृष्णा अभिषेक का नाम बीच में ले आए. गोविंदा ने कहा, “मेरे नाम पर कॉमेडी करता है… उससे राइटर ये बुलवाते हैं मैंने उसे सावधान किया था.”

विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंदा ने कृष्णा को लेकर दिया चौकाने वाला बयान

एक्टर गोविंदा ने अपने भांजे कृष्णा का जिक्र करते हुए कहा, “आप अगर कृष्णा के शो को देखते हैं उनके फैन हैं, तो आपने देखा होगा कि राइटर अक्सर उसे ऐसी बातें बुलवाते हैं, जिससे मुझे काफी बुरा लगता है. मैने कृष्णा अभिषेक को सावधान रहने के लिए बोला है. हालांकि, जब भी कुछ ऐसा होता है, तो सुनीता काफी नाराज हो जाती है.  इतना ही नहीं जब मेरे दोस्त भी नाराज होते हैं. या फिर टेंशन में आते हैं, तो मुझे कुछ समझ में नहीं आता है. मैं शांत रहने की कोशिश करता हूं’.

विज्ञापन

कृष्णा ने गोविंदा को लेकर दिया बड़ा बयान

वहीं जब गोविंदा को लेकर कृष्णा अभिषेक से सवाल किया गया, तो कॉमेडियन कृष्णा ने इसका जवाब मजाकिया अंदाज में दिया उन्होंने कहा, ‘मैं अपने गोविंदा मामा से प्यार करता हूं, इज्जत करता हूं. वह एक लेजेंड है, और उसकी सोच हमसे कहीं ज्यादा है. शायद यही कारण है कि वह चीजों को अलग लेवल पर देखते हैं.’ कृष्णा ने आगे कहा, ‘एक ही बातों को लोग अलग-अलग मायने में लेते हैं. लेकिन मैं इसे पॉजिटिव तरीके से लेता हूं.’

विज्ञापन

सुनीता आहूजा ने परिवार को लेकर क्या कहा था?

सुनीता अहूजा ने पहले कहा था कि साल 2016 के बाद परिवार में सबके बीच रिश्ते काफी खराब हो गए थे. लेकिन अब सब कुछ ठीक हो गया है. उन्होंने कहा था की कृष्णा अभिषेक मेरे साथ बड़ा हुआ है. मैंने पहले की सभी बातें भुला दी है. मैं अब इतना ही चाहती हुं कि सब बच्चे अच्छे से रहें और खुश रहें. मेरा आशीर्वाद सबके साथ है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ