40 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में घिरे पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना के दोस्त ने लगाया इल्जाम

बॉलीवुड के सिंगर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल पर सांगली के वैभव माने ने 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. यह मामला निवेश से जुड़ा हुआ है. इतना नहीं वैभव माने महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त भी है. आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में.

palash muchhal

पलाश मुच्छल 40 लाख रुपये के धोखाधड़ी के मामले में फंसे. (File Photo)

बॉलीवुड के फिल्ममेकर और संगीतकार पलाश मुच्छल भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना से सगाई टूटने के बाद सुर्खियों में आए थे. वहीं अब पलाश एक और नई मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल पलाश मुच्छल पर सांगली (महाराष्ट्र) के वैभव माने ने 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. वैभव ने इसकी शिकायत सांगली जिला पुलिस के पास दर्ज कराई है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक वैभव माने, स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त भी है. बता दें कि वैभव एक फिल्म फाइनेंसर है. उन्होंने शिकायत में दावा किया है कि पलाश मुच्छल जब संगाली आए थे, तो उस वक्त स्मृती मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना ने पहचान कराई थी. वैभव ने आरोप लगाया है कि पलाश ने एक फिल्म बनाने के लिए उनसे 40 लाख रुपये लिए थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मृति मंधाना के दोस्त ने लगाया आरोप

वैभव माने ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि पलाश मुच्छल ने उनसे एक फिल्म बनाने के लिए 40 लाख रुपये लिए थे. लेकिन यह फिल्म आज तक बनी ही नहीं है. वैभव ने आगे आरोप लगाया है, जब मैने पैसे लौटाने को बोला, तो पलाश मुच्छल ने साफ इनकार कर दिया है या टालमटोल किया है. आपको बता दें कि वैभव ने इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और लेन-देन के सबूत भी पुलिस को सौंप दिया है.

विज्ञापन

पलाश मुच्छल को नहीं आया कोई जवाब  

हालांकि, पलाश मुच्छल की ओर से अभी तक इस मामले में कोई रिएक्शन नहीं आया है. लेकिन सांगली पुलिस अब वैभव माने के द्वारा जमा कराए गए दस्तावेजों की जांच कर रहे है. बता दें कि पलाश मुच्छल और भारतीय टीम की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की सगाई नवंबर के महीने में टूट गई थी, जिसके बाद से ही पलाश मुच्छल सुर्खियों में बने हुए है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ