Entertainment News: KKR को सपोर्ट करने ईडन गार्डन्स पहुंचे Shah Rukh Khan, फैंस पर लुटाया जमकर प्यार

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेगी.

Entertainment News in Hindi Live

जानें मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News: बॉलीवुड किंग खान यानी शाहरुख खान आज अपनी IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करने पहुंचे हैं. आज KKR vs PBKS का मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. हालांकि, बारिश होने की वजह से मैच को रोक दिया गया है. बता दें कि KKR की टीम ने 3.4 ओवर में 2 विकेट गवाकर 25 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

रणवीर सिंह ने दोहराया ‘धुरंधर 2’ का सीन

NMACC इवेंट्स से रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ के सीन्स को रीक्रिएट करते दिखाई दे रहे हैं. रणवीर सिंह जैसे ही स्टेज पर ऑडियंस को संबोधित करने आए तो उन्होंने फिल्म में अक्षय खन्ना बने ‘रहमान डकैत’ की तरह ही बोला, ‘क्या हाल है ल्यारी.’ रणवीर सिंह के इस डायलॉग पर जमकर हूटिंग होने लगी. इसके साथ ही रणवीर सिंह ने फिल्म का फेमस डायलॉग ‘घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी’ भी बोला. सोशल मीडिया पर अब एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना का बर्थडे

रश्मिका मंदाना आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं. साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में पहचान बनाने वालीं रश्मिका ने 26 फरवरी को विजय देवरकोंडा से शादी कर ली. सोशल मीडिया पर भी रश्मिका और विजय की शादी की फोटोज ने तहलका मचा दिया था. वहीं एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर छा चुकी हैं. एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ है, जिसमें कृति सेनन और शाहिद कपूर भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य धर की फिल्म ने 18वें दिन यानी रविवार को ₹28.75 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन इस कमाई ने घरेलू बाजार के नेट कलेक्शन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 18 दिनों में भी फिल्म ने घरेलू बाजार में कुल नेट कलेक्शन लगभग ₹1,013.77 करोड़ किया है. इसीलिए यह फिल्म भारतीय सिनेमा की पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसने घरेलू बाजार में ₹1,000 करोड़ नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार किया है. मनोरंजन से जुड़ी ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: ‘Dhurandhar 2’ ने 19वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम, कमा डाले इतने करोड़

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर 2 को रिलीज हुए 19 दिन बीत चुके हैं. हालांकि, यह फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज यानी 6 अप्रैल को कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Virat Kohli भी हुए ‘धुरंधर 2’ के फैन, इंस्टा स्टोरी में कही ये बड़ी बात

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली भी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के दीवाने हुए हैं. दरअसल उन्होंने आज अपने इंस्टा स्टोरी पर फिल्म की जमकर तारीफ की चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Jio Hotstar पर रिलीज होगी ये Teen Drama सीरीज

जियो हॉटस्टार पर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जो लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो जाती है. आज हम आपको एक Teen Drama सीरीज के बारे में बताएंगे, जो जल्द ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Asur से 100 गुणा ज्यादा खतरनाक हैं ये 7 सीरीज, देखें लिस्ट

आज के दौर में हर किसी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में और सीरीज देखना काफी ज्यादा पसंद आता है. दरअसल, OTT पर लोग सबसे ज्यादा सीरीज देखना पसंद करते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह यह भी है कि दर्शकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सारे ऑप्शन देखने को मिल जाते हैं. आप भी ओटीटी पर इन दिनों कुछ बढ़िया कंटेंट तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको 7 शानदार सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘धुरंधर’ से 10 गुना ज्यादा भौकाली है ये 2 घंटे 20 मिनट की थ्रिलर फिल्म

आजकल थिएटर से लेकर ओटीटी तक हर जगह थ्रिलर फिल्में अपना जलवा बिखेर रही है. आपको भी थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसमें काल, ग्रह और नक्षत्र के साथ-साथ तगड़ा सस्पेंस भी देखने को मिलेगा. यह फिल्म 2 घंटे 20 मिनट की है, जो आपको पूरा टाइम बांधे रखती है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: KKR को सपोर्ट करने ईडन गार्डन्स पहुंचे Shah Rukh Khan

बॉलीवुड किंग खान यानी शाहरुख खान आज अपनी IPL टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' को सपोर्ट करने पहुंचे हैं. आज KKR vs PBKS का मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है.

Entertainment News LIVE: O Romeo’ से लेकर ‘Tu Yaa Main’ तक, इस हफ्ते OTT पर दहाड़ेंगी ये 5 फिल्में-सीरीज

आप ओटीटी पर कुछ अच्छा और नया कंटेंट तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको इस खबर में नई फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में बताएंगे, जो ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. इस लिस्ट में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर और शनाया की फिल्में भी शामिल है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Akshay Kumar का ये कैसा हाल? फटे-चिथे कपडे पहन सीढ़ियों से कूदे, VIDEO

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स भी अपना रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पाए. आइए जानते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘Drishyam’ का भी बाप निकली ये थ्रिलर सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्राइम-थ्रिलर सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जिसका क्लाइमैक्स आपको हफ्तों तक याद रहने वाला है. इस सीरीज में आपको दमदार कहानी और सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इस वेब सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘रामायण’ के लक्ष्मण की नेटवर्थ जान छूट जाएंगे पसीने

पॉपुलर एक्टर रवि दुबे इन दिनों मोस्ट अवेटेज फिल्म 'रामायण पार्ट 1' को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है. फिल्म में रवि लक्ष्मण का किरदार निभाने जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि रवि की नेटवर्थ कितनी है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Akshay Kumar की फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर 6 अप्रैल 2026 को रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. अगर आपने यह ट्रेलर देख लिया, तो यकीन मानिए आपके चेहरे पर हंसी आ ही जाएगी. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Bhooth Bangla के ट्रेलर में इन चेहरों को पहचाना?

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आया है. ये ट्रेलर 3 मिनट 3 सेंकड का है, जिसमें सात स्टार्स नजर आए हैं. आइए जानते हैं कि वो सात कलाकार कौन-कौन हैं? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Salman Khan का फटा हुआ जूता, फिर भी लाखों में कीमत, VIDEO

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का फटा हुआ जूता इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. हर तरफ इसकी बातें हो रही हैं. भाईजान के इस फटे हुए जूते की कीमत लाखों में बताई जा रही है. देखें वीडियो

Entertainment News LIVE: कौन हैं Karishma Tanna के पति? नाम और नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्दी ही मां बनने वाली हैं. जबसे फैंस को ये खुशखबरी मिली है, फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं. इस बीच अब करिश्मा तन्ना के पति भी चर्चा में आ गए हैं. आइए जानते हैं कि कौन हैं करिश्मा तन्ना के पति, उनका नाम और नेटवर्थ क्या है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 4000 करोड़ में बन रही रणबीर कपूर की फिल्म, इतने बजट में 570 से ज्यादा बार बन जाती अरुण गोविल की ‘रामायण’, जानें बजट

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे पर कई बार 'रामायण' बन चुकी है. 90 के दशक की 'रामायण' आज भी हर किसी के बीच बेहद पॉपुलर है. इन दिनों रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' चर्चा में है. इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. आइए जानते हैं कि रामानंद सागर की 'रामायण' का बजट क्या था? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Pataal Lok Series से कई ज्यादा खतरनाक है 1 घंटे 34 मिनट की ये थ्रिलर-ड्रामा फिल्म, जरूर देखें

कुछ कहानियां इतनी खतरनाक होती हैं, जो आपके दिमाग से महीनों तक नहीं निकलती. ऐसी ही एक थ्रिलर-ड्रामा फिल्म Prime Video तगड़ी ट्रेंड कर रही है, जिसकी खौफनाक कहानी आपका दिमाग हिला देगी. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Karishma Tanna जल्द बनने वाली हैं मां, सोशल मीडिया पर दी ये खुशखबरी

अभिनेत्री करिश्मा तन्ना जल्द ही मां बनने वाली हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पति वरुण बंगेरा के साथ अपनी प्रेग्नेंसी को ऑफीशियली अनाउंस किया है. वे 42 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: टीवी एक्ट्रेस सुभाषिनी का निधन

तमिल सिनेमा से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सुभाषिनी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. पारिवारिक झगड़े के बाद सुभाषिनी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुभाषिनी ने अपने चेन्नई स्थित आवास पर सुसाइड किया है. इस घटना ने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया है.

Entertainment News LIVE: रणबीर कपूर VS यश… Ramayana के राम-रावण में कौन ज्यादा अमीर?

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' इन दिनों सुर्खियों में है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, राम और यश, रावण के किरदार में हैं. आइए जानते हैं कि रणबीर और यश में कौन ज्यादा अमीर है और दोनों की नेटवर्थ कितनी है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 8 IMDb रेटिंग वाली इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म में दिखा 'धुरंधर' एक्ट्रेस सारा का बोल्ड लुक

ETV Win में आपको मजेदार साउथ फिल्में देखने को मिल जाएगी. हाल फिलहाल में धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन की फिल्म काफी ट्रेंड कर रही है, जिसको 8 IMDb रेटिंग मिली है. फिल्म में उनका बोल्ड अंदाज देखकर आप हैरान रह जाएंगे. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ये है भारत की पहली 1 करोड़ी फिल्म

हिंदी सिनेमा ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. भारत की पहली बॉक्स ऑफिस ब्लॉक बस्टर फिल्म की जो आजादी से पहले रिलीज हुई थी. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Karan Johar की नई फिल्म का पोस्टर आउट, जानें कब होगी रिलीज?

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी, करण जौहर की नई फिल्म 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil) में साथ नजर आने वाले हैं. यह रोमांटिक फिल्म है, जिसकी मई, 2026 की इस तारीख को रिलीज होने वाली है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 90 के राम-सीता की कितनी थी फीस? रामानंद सागर की ‘रामायण’ का बजट और खर्च

90 के दशक में पॉपुलर हुई दूरदर्शन की 'रामायण' आज भी बेहद पॉपुलर है. इस टीवी शो का अपना अलग एक फैनबेस है. आइए जानते हैं कि इस शो का बजट और खर्च क्या था? साथ ही शो में राम-सीता का किरदार निभाने वाली एक्टर्स की फीस कितनी थी? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: जानें कौन है वो पुराना एक्टर, जिसने रणबीर से पहले निभाया था 'श्री राम' का रोल?

कुछ दिनों पहले ही रणबीर कपूर की Ramayana का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें रणबीर को श्री राम के रूप में देखा गया. लेकिन क्या आप जानते हैं उनसे पहले भी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जितेंद्र श्री राम का किरदार निभा चुके हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Karan Johar की फिल्म को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, शेयर की तस्वीर

करण जौहर की फिल्म होमबाउंड को Chetak Screen Awards 2026 में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला. इस खुशी को जाहिर करते हुए उन्होंने अवॉर्ड की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सभी को धन्यवाद कहा.

https://www.instagram.com/p/DWwnwW9iDfw/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: इस शुक्रवार थिएटर में दिखेगा अनुराग कश्यप का जलवा, रिलीज होंगी ये 5 फिल्में

सिनेमा प्रेमियों के लिए आने वाला शुक्रवार बड़ा खास होने वाला है. अनुराग कश्यप की एक्शन-थ्रिलर फिल्म से लेकर कई मजेदार ड्रामा फिल्में देखने को मिलेगी. रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और थ्रिलर से भरपूर ये फिल्में दर्शकों को खूब मनोरंजन देंगी. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' ने अकेले समेटे 14 अवॉर्ड, देखें विनर लिस्ट

मुंबई में 5 अप्रैल, 2026 को चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ. यह भारत के सबसे भरोसेमंद फिल्म अवॉर्ड्स में से एक है. इसमें धुरंधर फिल्म ने कई सारे अवॉर्ड अपने नाम किए और रेस से बाकी सबको आउट किया. आइए देखते हैं पूरी विनर लिस्ट.

Entertainment News LIVE: इस मूलांक पर होती है 'बृहस्पति देव' की विशेष कृपा

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक के लोगों पर बृहस्पति देव की विशेष कृपा होती है. यह लोग दिमाग से तेज होने के साथ साथ जीवनभर ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं. इन्हें कभी किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Salman Khan का व्हाइट शर्ट लुक हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बड़ी प्यारी तस्वीर डाली है, जिसमें उन्होंने सफेद शर्ट पहन रखी है. इस फोटो में सलमान बड़े खास अंदाज से हंस रहे हैं, जो कि उनके फैंस का काफी पसंद आया.

https://www.instagram.com/p/DWxEOUrCAU4/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: धुरंधर 2 ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर बॉक्स ऑफिस पर मचाया 'महा-तांडव'

तीसरे हफ्ते में ही धुरंधर 2 ने घरेलू बाजार में 1000 करोड़ के नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर दिया है. यह भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म बनी, जिसने ये इतिहास रच दिखाया. आइए जानते हैं अब तक की कुल कमाई के बारे में. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Screen Awards 2026 में रणवीर सिंह ने जीता 'बेस्ट एक्टर' का खिताब

Chetak Screen Awards 2026 इस बार धुरंधर कलाकारों के लिए बेहद खास रहा है. Dhurandhar एक्टर रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का खिताब मिला. तो वहीं अभिनेत्रियों में इस सम्मान से यामी गौतम को नवाजा गया. वहीं बेस्ट OTT फिल्म की बात करें तो यह खिताब Stolen फिल्म ने जीता, जिसकी मुख्य भूमिका में अभिषेक बनर्जी हैं.

Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं 'धुरंधर' 2 ने दुनियाभर में 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है.

https://www.instagram.com/p/DWwYMbXkz5M/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: Netflix पर पाकिस्तान में छाईं 5 इंडियन फिल्में

आज हम आपको 5 इंडियन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो नेटफ्लिक्स पर पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही है. इसमें से एक फिल्म ऐसी है, जो 8 साल पहले रिलीज की गई थी. हालांकि, आज भी इस फिल्म को पाकिस्तान में खूब देखा जा रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कोर्टरूम ड्रामा लवर्स के OTT पर मौजूद हैं ये 5 सीरीज

आपको ओटीटी पर थ्रिलर और कॉमेडी सीरीज के अलावा कुछ और देखने का मन कर रहा है, तो आज हम आपके लिए 5 शानदार कोर्टरूम ड्रामा सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप देख सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Taskaree से 10 गुना ज्यादा खतरनाक है ये 7 थ्रिलर सीरीज, देखें लिस्ट

OTT पर इन दिनों कई सारी थ्रिलर-सीरीज जारी की गई है, जिसे देखना लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. हालांकि, काफी कम ही सीरीज होती हैं, जो रिलीज होने के बाद लोगों के दिलों में अपनी जगह बना पाती है. आज हम 7 ऐसी थ्रिलर सीरीज लेकर आए है, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Netflix पर टॉप ट्रेंड में शामिल हैं ये हॉरर-एक्शन-थ्रिलर सीरीज, देखकर दहल जाएगा दिल

OTT पर फिल्में देखने का शौक रखते हैं. लेकिन आपको बढ़िया सीरीज देखने को नहीं मिल रही है, तो आज हम आपको हॉरर-एक्शन-थ्रिलर से भरी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर बैठे बड़े आराम से देख सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'Panchayat’ से 10 गुना ज्यादा दिल छू लेने वाली है ये सीरीज

आपको ओटीटी पर फिल्में या सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए एक दमदार सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप फैमिली के साथ देख सकते हैं. यह सीरीज लोगों को काफी पसंद आ रही है. बता दें कि इस सीरीज में ना तो कोई बड़ा स्टार है और ना इसे बड़े बजट में बनाया गया है. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 का तीसरा वीकेंड रहा धमाकेदार, कर डाला बड़ा कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बेहद कमाल की कमाई कर रही है. फिल्म की रिलीज को 18 दिन हो गए हैं और इसने 18वें दिन भी बेहद शानदार कलेक्शन किया है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 18वें दिन कितना कलेक्शन किया है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 4 अफेयर, 3 शादियों के बाद भी तन्हा रह गई ‘Nikah’ की ये एक्ट्रेस, Raj Kapoor से है खास नाता

फिल्मी दुनिया में अफेयर्स होना और ब्रेकअप होना कोई बड़ी बात नहीं होती है. लेकिन क्या आपने कभी सुना है एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में जिसके 4 अफेयर्स और 3 शादियां हुई है. लेकिन वो आज भी तनहाई में जिंदगी बिता रही है. चलिए जानते हैं उस अदाकारा के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: क्या प्रेग्नेंट हैं Sonakshi Sinha, मां पूनम सिन्हा ने खुद बताया सच

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी को लेकर कई बार अफवाहें उड़ चुकी हैं. इस बीच अब सोनाक्षी की मां ने इन अफवाहों पर अपना रिएक्शन दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 4 मिनट 15 सेकंड का 64 साल पुराना वो रोमांटिक गाना, जिसे सुनते ही खुश हो जाता है दिल

हिंदी सिनेमा के पुराने गाने आज भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद होते हैं. उस दौर के गाने सुनकर आज भी दिल को अलग-सा सुकून मिलता है. पुराने दौर की हिंदी फिल्मों में प्यार को काफी सादगी और सच्चाई के साथ पेश किया जाता था, जिसे लोग देखना खूब पसंद करते थे. आपको भी पुराने गाने सुनना पसंद है, तो आज हम आपके लिए 64 साल पुराना एक गाना लेकर आए हैं, जिसे आज भी काफी पसंद किया जाता है. पढिए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: इंडियन सिनेमा की पहली सीता कौन? Ramayana में इस एक्ट्रेस ने निभाया है किरदार

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ है, जिसके बाद से ये फिल्म सुर्खियों में छाई हुई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में सीता माता का किरदार किसने निभाया है और पर्दे पर बनी पहली सीता कौन थीं? आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: धुरंधर 2 में नहीं दिखाई गई दाऊद की असली तस्वीर, जानें फिर किसने दिया ये पोज?

धुरंधर 2 में आदित्य धर की पीक डीटेलिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया. जैसे कि फिल्म में दाऊद के किरदार को दानिश इकबाल ने निभाया. इस दौरान सभी को लगा की वहां दाऊद की असली तस्वीर दिखाई गई है. लेकिन ऐसा नहीं है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: IMDb रेटिंग में सबकी बाप हैं Sony LIV की ये 8 सीरीज, देखें लिस्ट

आज के समय में कई सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जिस पर कई तरह की फिल्में-सीरीज रिलीज की जाती हैं. इन सीरीज और फिल्मों को लोग देखना काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं. आपको भी ओटीटी पर फिल्में-सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए 8 शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप वीकेंड पर देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Raj Kapoor की पाकिस्तान वाली हवेली का हिस्सा हुआ जर्जर

हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार राज कपूर की पुश्तैनी हवेली का एक हिस्सा भारी बारिश और भूकंप के बाद गिर गया है. बता दें कि इस हवेली को पाकिस्तान सरकार ने राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: क्या Selena Gomez हुईं प्रग्नेंट? तस्वीरों ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

इंटरनेशनल सिंगर और बिजनेस वुमन सेलेना गोमेज फिर सुर्खियों में आ गई हैं, जब उनकी इस तस्वीर ने लोगों को कनफ्यूज कर दिया. इस तस्वीरों में सेलेना प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं. आइए जानते हैं क्या है असली बात. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: क्या है Nita Ambani का स्किन केयर सीक्रेट? जिससे 62 में दिखता है 26 वाला ग्लो

नीता अंबानी 62 की उम्र में भी 26 जैसा ग्लो रखती हैं. दादी-नानी बनने के बाद भी उनका ऐसे दमकते चेहरे के पीछे एक बड़ा सीक्रेट है, जिसके बारे में आज हम आपको विस्तार से बताएंगे. इस सीक्रेट के सही इस्तेमाल से आप भी अपनी स्किन को दमकता हुआ बना सकते हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Jio Hotstar पर जरूर देखें ये डार्क-थ्रिलर फिल्म, जो उड़ा देगी रातों की नींद

सिनेमा जगत में कुछ फिल्में कमाल कर गई, जो हमेशा के लिए याद रहेंगी. उसमें से एक है हैरी पॉटर. यह फिल्म उपन्यास से लेकर बनाई गई, जिसके 8 पार्ट बने. और आज भी कई लोग इसके बड़े वाले फैंस हैं. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Dhurandhar से किसने छीना नंबर वन का ताज?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर बवाल काटा था. अब फिल्म ओटीटी पर अपना जलवा दिखा रही है. भले ही ये फिल्म ओटीटी पर है, लेकिन कई फिल्मों ने इसे धूल चटा दी है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: सैफ अली खान के परिवार ने कुछ इस तरह मनाया ईस्टर का त्योहार

आज ईस्टर का त्योहार है. इसी बीच सारा अली खान ने अपने पूरे परिवार के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वे सैफ अली खान के साथ नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में सभी बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DWvyDJUiayO/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: 48 डिग्री वाली गर्मी, तपते लोहे के कंटेनर्स… कुछ ऐसे हमजा के लिए रणवीर सिंह ने बहाया खून-पसीना

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं. हर कोई फिल्म की खूब तारीफ कर रहा है, लेकिन रणवीर के लिए ये फिल्म करना आसान नहीं था. आइए जानते हैं कि फिल्म को शूट करना एक्टर के लिए कितना मुश्किल रहा? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Ranbir Kapoor पर 5800 करोड़+ का दांव, 3 साल और 6 बड़ी फिल्में

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'रामायणम्' को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार कर इस फिल्म की चर्चा हो रही है. इस बीच रणबीर की आने वाली फिल्मों के बारे में जान लेते हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: इजरायल-ईरान वॉर के बीच Netflix पर छाई 'मोसाद' स्पाई एजेंट की ये अनोखी वेब सीरीज

मिडिल ईस्ट में इजरायल-ईरान के युद्ध के बीच इन फिल्मों को देखने का सिलसिला तेजी से बढ़ गया है. इस दौरान मोसाद का नाम सामने आया, जो इजरायल की बेहतरीन स्पाई वींग है. Netflix पर भी इससे जुड़ी एक वेब सीरीज ट्रेंड कर रही है, जिसमें इजरायली मोसाद के स्पाई की सच्ची घटना दिखाई गई है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Sehnaaz Gill के नए गाने का टीजर आउट

शहनाज गिल का नया गाना Bezaf जल्द ही आने वाला है. हाल ही में इसका टीजर आउट हुआ है, जिसमें वे गाने के बेहतरीन बोल सुनाई दिए. इसमें अरब के म्यूजिक का फ्यूजन मिलेगा. बता दें कि यह एक धमाकेदार इंटरनेशनल सहयोग है, जो भारतीय और मोरक्कन संगीत का मिश्रण है. इस गाने में शहनाज गिल मोरक्कन पॉप स्टार साद लमजर्रेड (Saad Lamjarred) के साथ नजर आएंगी. साद अपने मशहूर गाने "LM3ALLEM" के लिए जाने जाते हैं.

https://www.instagram.com/reel/DWvtgWhs5sm/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: जानें शादी के बाद कितनी है Rashmika Mandanna की नेटवर्थ?

रश्मिका मंदाना साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. अब उन्होंने साउथ के ही सुपरस्टार विजय देवरकोंडा से शादी कर ली है. अब इन दोनों की संपत्ति मिलाकर काफी बड़ा नंबर हो गया है. आइए जानते हैं रश्मिका की नेटवर्थ के बारे में. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘मैं दो-दो औरतों के साथ अय्याशी…’, ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने पति पर फिर लगाया आरोप

'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम 'वड़ा पाव गर्ल' यानी चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर से चर्चा में हैं. चंद्रिका ने अपने पति पर फिर से गंभीर आरोप लगाए हैं. आइए जानते हैं कि वड़ा पाव गर्ल का क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगे लक्ष्य लालवानी, करण जौहर की फिल्म में इस एक्ट्रेस संग नजर आएगी नई जोड़ी

फिल्ममेकर करण जौहर एक बार फिल्म बड़े पर्दे पर रोमांटिक फिल्म लेकर आ रहे हैं. इसमें आर्यन खान के हीरो लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की जोड़ी नजर आने वाली है. करण में दोनों का पहला लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. हालांकि, फिल्म के बारे में कल यानी 6 अप्रैल, 2026 को 11 बजे के आसपास पता चलेगा. इस लुक को देखकर फैंस बेहद खुश और उत्सुक हैं.

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, जो घर से 26 रुपये लेकर भागा, पहचाना?

हिंदी सिनेमा के कई किरदार ऐसे रहे हैं, जो आज भी बेहद पॉपुलर हैं. इन रोल्स को निभाने वाले स्टार्स की आज भी चर्चा होती है. आज हम आपको एक ऐसे ही विलेन के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कौन हैं रेखा के जीजा? जो बने 90s के सबसे खूंखार विलेन

रेखा बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हैं. आज भी फिल्म इंडस्ट्री में उनके लुक्स के लिए लोग दीवाने हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 90s के इस विलेन को रेखा की छोटी बहन से मोहब्बत हो गई थी, जिसके बाद वे रेखा के जीजा बन गए. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: T Series मे रश्मिका मंदाना को किया खास तरीके से बर्थडे विश

रश्मिका मंदाना का आज जन्मदिन है. इस खास मौके पर टी सीरीज ने एक्ट्रेस को खास तरीके से विश किया है. उन्होंने विजय-रश्मिका की आने वाली फिल्म राणाबली में जयंमा के किरदार की तैयारी की शूटिंग का वीडियो दिखाया है, जिसमें वे इस किरदार का मेकअप करते हुए नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/reel/DWvWgbQE85U/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: Netflix पर ट्रेंड कर रही ये एक्शन-ड्रामा फिल्म, जिसमें साउथ एक्ट्रेस ने निभाया मजबूत किरदार

Netflix पर कई मजेदार फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इनमें से एक एक्शन-ड्रामा फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है, जिसमें इस खूबसूरत साउथ एक्ट्रेस ने मराठी बाई का रोल निभाया है. वहीं धुरंधर के रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना का भी खूंखार रोल नजर आया है. आइए जानते हैं फिल्म के बारे में. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘मैं स्टेज पर थी और…’, Sunanda Sharma ने लाइव शो में हुई बदतमीजी पर दिया रिएक्शन

मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने हाल ही में लाइव शो में हुई घटना पर अपना रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि इस घटना को लेकर सिंगर का क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: घर पर हुई गोलीबारी की घटना पर क्या बोले रोहित शेट्टी?

रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी की घटना ने उनके सभी फैंस को चिंता में डाल दिया था. वहीं अब डायरेक्टर ने इस घटना पर रिएक्ट किया है. रोहित शेट्टी ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'लाइफ में कॉमेडी और एक्शन चल रहा है.'

https://www.instagram.com/p/DWsn2SDCrgj/?utm_source=ig_embed&ig_rid=bf316915-6a86-45e1-bda0-a998dff44689

Entertainment News LIVE: जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही फ्लॉप मूवी!

जियो हॉटस्टार पर प्रभास की फ्लॉप मूवी 'द राजा साहब' 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में प्रभास के साथ-साथ संजय दत्त और निधि अग्रवाल भी लीड रोल में हैं.

Entertainment News LIVE: रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे सलमान खान-शाहरुख खान

रजत शर्मा की बेटी की शादी में सलमान खान और शाहरुख खान ने भी शिरकत की. सोशल मीडिया पर स्टार्स की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. वहीं भी इन सितारों के लुक्स को काफी पसंद कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DWuzr5XE1DT/

https://www.instagram.com/reel/DWuz74ckxjS/

Entertainment News LIVE: नीता अंबानी ने रणवीर सिंह संग किया जमकर डांस, वीडियो वायरल

NMACC इवेंट में नीता अंबानी ने रणवीर सिंह के साथ जमकर डांस किया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस को दोनों का अंदाज काफी पसंद भी आ रहा है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/reel/DWspT-Fkqc0/

Entertainment News LIVE: NMACC में छाए बॉलीवुड सितारे, फोटोज वायरल

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के NMACC इवेंट में बॉलीवुड सितारों ने अपने लुक्स से महफिल जीत लिया. अब सोशल मीडिया पर इन सितारों के लुक्स की काफी चर्चाएं हो रही हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: सेलिना जेटली ने तलाक की लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी

सेलिना जेटली ने हाल ही में अपने तलाक की लड़ाई पर चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने बताया कि इस लड़ाई में मैं अकेले में खूब रोई और मैंने हार तक मान ली थी. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये बयान काफी वायरल हो रहा है.

Entertainment News LIVE: बादशाह और नोरा फतेही का नया गाना हुआ रिलीज

बादशाह और नोरा फतेही का नया गाना 'साजन रे' रिलीज हो चुका है. सोशल मीडिया पर भी ये गाना वायरल हो रहा है. फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं.

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.65 करोड़ की कमाई की है. 'धुरंधर 2' का भारतीय नेट कलेक्शन 985.02 करोड़ है. साथ ही इसका भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,179.30 करोड़ है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,564.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DVklHniDMI1/

Entertainment News LIVE: सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में हुई बदतमीजी

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा हाल ही में गाजियाबाद के आरकेजीआईटी कॉलेज में कॉन्सर्ट के लिए पहुंची थीं. लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अचानक से एक फैन स्टेज पर चढ़ गया, जिसे देखकर एक्ट्रेस घबरा गईं और चिल्लाने लगीं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना का बर्थडे आज

रश्मिका मंदाना आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं. साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में पहचान बनाने वालीं रश्मिका ने 26 फरवरी को विजय देवरकोंडा से शादी कर ली. सोशल मीडिया पर भी रश्मिका और विजय की शादी की फोटोज ने तहलका मचा दिया था. वहीं एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर छा चुकी हैं.

https://www.instagram.com/p/DU-BVGTjE0h/?img_index=1

Entertainment News LIVE: NMACC इवेंट में रणवीर सिंह ने दोहराया 'धुरंधर 2' का सीन

NMACC इवेंट्स से रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो अपनी फिल्म 'धुरंधर' के सीन्स को रीक्रिएट करते दिखाई दे रहे हैं. रणवीर सिंह जैसे ही स्टेज पर ऑडियंस को संबोधित करने आए तो उन्होंने फिल्म में अक्षय खन्ना बने 'रहमान डकैत' की तरह ही बोला, 'क्या हाल है ल्यारी.' रणवीर सिंह के इस डायलॉग पर जमकर हूटिंग होने लगी. इसके साथ ही रणवीर सिंह ने फिल्म का फेमस डायलॉग 'घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी' भी बोला.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ