4 अफेयर, 3 शादियां और आखिर में तन्हाई..., फिर गुमनामी में खो गईं ‘Nikah’ की ये एक्ट्रेस, Raj Kapoor से है खास नाता

फिल्मी दुनिया में अफेयर्स होना और ब्रेकअप होना कोई बड़ी बात नहीं होती है. लेकिन क्या आपने कभी सुना है एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में जिसके 4 अफेयर्स और 3 शादियां हुई है. लेकिन वो आज भी तनहाई में जिंदगी बिता रही है. चलिए जानते हैं उस अदाकारा के बारे में.

nikah
1 / 5

बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार पैदा हुए हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर खूब पहचान बनाई. लेकिन उनकी जिंदगी दुखों से भरी रही है. आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी. हालांकि, तीन शादियों के बाद भी वो अकेली रह गई है.

विज्ञापन

सलमा आगा

सलमा आगा2 / 5

हम जिस अदाकारा की बात कर रहे है, उनका नाम सलमा आगा है. बता दें कि सलमा आगा ने बॉलीवुड में फिल्म 'निकाह' से कदम रखा था और वो रातो-रात स्टार बन गई थी. फिल्म 'निकाह' का ये गाना 'दिल के अरमा' आज भी उतना ही पसंद किया जाता है, जितना रिलीज के बाद किया गया था.

विज्ञापन

सलमा आगा की पहली फिल्म

सलमा आगा की पहली फिल्म3 / 5

'निकाह' फिल्म का 'दिल के अरमा' गाना सदाबहार है. सलमा आगा ने निकाह के अलावा कसम पैदा करने वाले की, 'फूलन देवी', 'बॉबी' और 'कोबरा' जैसी फिल्मों में काम किया है. इतना ही नहीं सलमा आगा ने कई फिल्मों में गाने भी गाए हैं.

सलमा आगा का जन्म कब हुआ था.

सलमा आगा का जन्म कब हुआ था.4 / 5

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री सलमा आगा का जन्म 1954 बॉर्डर पार पाकिस्तान में हुआ था. सलमा आगा की नानी की शादी राज कपूर के मामा से हुई थी. सलमा आगा ने तीन शादियां की थी और उनके 4 अफेयर भी हुए थे.

विज्ञापन

सलमा आगा कौन हैं?

सलमा आगा कौन हैं?5 / 5

हालांकि, आज सलमा आगा तनहाई में अपनी जिंदगी बिता रही हैं. दरअसल, एक इंटरव्यू में सलमा आगा के पति जावेद ने कहा था कि सलमा काफी इनसिक्योर थीं, जिसकी वजह से उन्हें कई फिल्मों को ठुकराना पड़ा था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन