क्या Selena Gomez हुईं प्रग्नेंट? इस तस्वीर ने मचाया इंटरनेट पर तहलका, जानें क्या सच्चाई?

Selena Gomez Pregnancy Rumors: इंटरनेशनल सिंगर और बिजनेस वुमन सेलेना गोमेज फिर सुर्खियों में आ गई हैं, जब उनकी इस तस्वीर ने लोगों को कनफ्यूज कर दिया. इस तस्वीरों में सेलेना प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं. आइए जानते हैं क्या है असली बात.

selena Gomez pregnancy rumors

selena Gomez pregnancy rumors

Selena Gomez Prada Pink Dress Truth: इंटरनेशनल आर्टिस्ट और बिजनेस वुमन Selena Gomez अक्टर सुर्खियों में बनी रहती हैं. इस बार फिर से वे खबरों में आई, लेकिन इस बार उनके मां बनने की अफवाह ने फैंस के बीच अफरा-तफरी मचा दी. सिर्फ एक पिंक ड्रेस की वजह से लोगों के अपनी फेवरेट सिंगर के लिए कई सवाल उठने लगे. दरअसल, प्राडा कंपनी की इस पिंक ड्रेस को सेलेना ने पहन रखा था, जिसकी सही फिटिंग ना होनी वजह से वे कई बार प्रेग्नेंट लगीं. आइए जानते हैं इ, बात की सच्चाई.

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल तस्वीरों का सच

दरअसल, 2 अप्रैल, 2026 को सेलेना लॉस एंजिल्स में अपने ब्रांड ‘Rare Beauty’ के एक इवेंट के दौरान सेलेना ने गुलाबी रंग की एक ढीली (Oversized) प्राडा मिनी ड्रेस पहनी थी. इस ड्रेस की बनावट और ढीलेपन को देखकर फैंस ने कयास लगाने शुरु कर दिए कि वह अपना ‘बेबी बंप’ छिपा रही हैं.

विज्ञापन

क्या है सच्चाई?

आपको यह बात जानकर हैरानी होगी, लेकिन सेलेना खुद एक बच्चे को कभी जन्म नहीं दे सकती. इसीलिए उनकी प्रेग्नेंसी का सवाल वहीं खत्म हो जाता है. उन्होंने खुद कई इंटरव्यू (जैसे कि 2024 में वैनिटी फेयर) में स्पष्ट किया है कि उनके स्वास्थ्य कारणों (Lupus और Bipolar Disorder की दवाएं) की वजह से वह खुद बच्चे को जन्म नहीं दे सकतीं, क्योंकि यह उनके और बच्चे दोनों की जान के लिए जोखिम भरा हो सकता है.

क्या कभी नहीं करेंगी बच्चा?

कुछ समय पहले ही सेलेना ने बेनी ब्लैंको (Benny Blanco) से शादी की है. अगर उन्हें आगे कभी परिवार बढ़ाने के लिए इच्छा हुई तो वे सरोगेसी (Surrogacy) या गोद लेने (Adoption) जैसे विकल्पों पर विचार कर सकते हैं. प्रेग्नेंसी की अफवाहों के साथ-साथ इंटरनेट पर उनकी ‘क्लोन’ होने की अजीब थ्योरी भी वायरल हुई थी, जिसे सेलेना ने खुद एक मजाकिया वीडियो के जरिए खारिज कर दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ