---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘Dhurandhar 2’ ने तीसरे वीकेंड पर मचाया कोहराम, क्या ‘Pushpa 2’ का टूटेगा महा रिकॉर्ड?

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर 2 को रिलीज हुए 19 दिन बीत चुके हैं. हालांकि, यह फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज यानी 6 अप्रैल को कितने का कलेक्शन किया है.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Apr 6, 2026 23:22
dhurandhar 2
'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 19वें दिन कितने का किया कलेक्शन

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सौम्या टंडन और राकेश बेदी जैसी कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है. फिल्म धुरंधर 2 में राकेश बेदी का किरदार लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें: ट्रेलर रिलीज के साथ ही छा गई Akshay Kumar की ‘भूत बंगला’ फिल्म, फैंस बोले-अब आएगा मजा

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि मेकर्स ने फिल्म रिलीज करने से पहले इसका पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें मूवी ने 43 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. इतना नहीं फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 102 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी. ‘धुरंधर 2’ फिल्म ने पहले ही आरआरआर और पठान जैसी बड़ी फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड को तहस नहस कर चुकी है. वहीं भारत की सबसे ज्यादा कमाई फिल्म ‘दंगल’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हालांकि, फिल्म ने दंगल का वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड तोड़ने से काफी पीछे है.

यह भी पढ़ें: Virat Kohli भी हुए Ranveer Singh की ‘धुरंधर 2’ के फैन, इंस्टा स्टोरी में कही ये बड़ी बात

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ ने 19वें दिन कितने का किया कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर 2’ ने आज यानी 6 अप्रैल 2026 को 10 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. इसके साथ ही फिल्म ने अब तक भारतीय बाजार में कुल 1023.77 करोड़ रुपए कमा चुकी है. वही फिल्म ने दुनिया भर में 1622.72 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है. बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड ‘धुरंधर 2’ तोड़ सकती है. दरअसल अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का लाइफ टाइम कलेक्शन 1742.10 करोड़ है, जिससे रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar 2’ आने वाले दिनों में तोड़ सकती है. आपको बता दे की ‘धुरंधर 2’ को Jio Studios और B62 Studios के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित भी किया है.

First published on: Apr 06, 2026 11:22 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.