Upcoming Friday Movie Releases: इस शुक्रवार रिलीज होंगी ये 5 जबरदस्त फिल्में, थिएटर में दिखेगा अनुराग कश्यप की थ्रिलर-एक्शन फिल्म का जलवा, देखें लिस्ट

New Movies in Theatres: सिनेमा प्रेमियों के लिए आने वाला शुक्रवार बड़ा खास होने वाला है. अनुराग कश्यप की एक्शन-थ्रिलर फिल्म से लेकर कई मजेदार ड्रामा फिल्में देखने को मिलेगी. रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और थ्रिलर से भरपूर ये फिल्में दर्शकों को खूब मनोरंजन देंगी.

Upcoming Friday Movie Releases
1 / 7
Upcoming Friday Movie Releases

सिनेमा प्रेमियों के लिए आने वाला शुक्रवार बड़ा खास होने वाला है. अनुराग कश्यप की एक्शन-थ्रिलर फिल्म से लेकर कई मजेदार ड्रामा फिल्में देखने को मिलेगी. रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और थ्रिलर से भरपूर ये फिल्में दर्शकों को खूब मनोरंजन देंगी.  

विज्ञापन

शुक्रवार को आने वाली फिल्में

 शुक्रवार को आने वाली फिल्में2 / 7

हर शुक्रवार सिनेमाघरों में ये 5 फिल्में रिलीज होने वाली हैं. यह सप्ताह बड़ा खास होने वाला है, क्योंकि ये सभी फिल्में दर्शकों को खूब मनोरंजन देगी. इसके अलावा हिंदी भाषी से लेकर बंगला भाषियों के लिए भी फिल्में आ रही है. आइए जानते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

You, Me & Tuscany

You, Me & Tuscany3 / 7

यह एक अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इसमें हॉलीवुड के पॉपुलर स्टार रेगे-जीन पेज और हाल्ली बेली मुख्य भूमिका में हैं. इसकी कहानी टस्कनी की खूबसूरत जगह पर दो लोगों के प्यार और रोमांच के बारे में है. रोमांस देखने के शौकीन इस फिल्म को जाकर देख सकते हैं. (Credit- Pinterest)

Dacoit: A Love Story

Dacoit: A Love Story4 / 7

अनुराग कश्यप इस फिल्म में एक्टिंग और निर्देशन दोनों का काम कर रहे हैं. इसमें आदिवि सेश और मृणाल ठाकुर भी मुख्य भूमिका में हैं. यह एक्शन और थ्रिलर से भरी लव स्टोरी है. फिल्म में अनुराग कश्यप का जलवा दिखेगा. यह हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में रिलीज हो रही यह फिल्म एक्शन प्रेमियों को पसंद आएगी. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

LIK: Love Insurance Kompany

LIK: Love Insurance Kompany5 / 7

यह तमिल फिल्म कॉमेडी, रोमांस और साइंस फिक्शन का मजेदार मिश्रण है. प्रदीप रंगनाथन, कृति शेट्टी और एसजे सूर्या मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन विग्नेश शिवन कर रहे हैं और संगीत अनिरुद्ध ने दिया है. दक्षिण भारतीय सिनेमा के फैंस के लिए अच्छी फिल्म है. (Credit- Pinterest)

Pallichattambi

Pallichattambi6 / 7

यह मलयालम फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को कई भाषाओं में रिलीज हो रही है. तोविनो थॉमस मुख्य हीरो हैं. यह एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जिसके निर्देशक दिजो जोस एंटोनी हैं. कहानी पुराने समय की है जिसमें एक्शन, ड्रामा और भावनाएं हैं. अगर आपको ऐतिहासिक और एक्शन वाली फिल्में पसंद हैं तो यह देख सकते हैं.

विज्ञापन

Bibi Payra

Bibi Payra7 / 7

यह एक बंगाली कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है. इसमें स्वस्तिका मुखर्जी, पावली दाम और अनिर्बन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में दो महिलाओं की कहानी है जो नियम तोड़कर नई राह चुनती हैं. इसके निर्देशक अर्जुन दत्ता हैं.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन