Aditya Dhar Peak Detailing: धुरंधर 2 में नहीं दिखाई गई 'दाऊद' की असली तस्वीर, दिखा पीक डीटेलिंग का कमाल, जानें फिर किसने दिया था पोज?

Dhurandhar 2 Peak Detailing Moments: धुरंधर 2 में आदित्य धर की पीक डीटेलिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया. जैसे कि फिल्म में दाऊद के किरदार को दानिश इकबाल ने निभाया. इस दौरान सभी को लगा की वहां दाऊद की असली तस्वीर दिखाई गई है. लेकिन ऐसा नहीं है. आइए जानते हैं.

fake vs real dawood
1 / 8
fake vs real dawood

धुरंधर 2 में आदित्य धर की पीक डीटेलिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया. जैसे कि फिल्म में दाऊद के किरदार को दानिश इकबाल ने निभाया. इस दौरान सभी को लगा की वहां दाऊद की असली तस्वीर दिखाई गई है. लेकिन ऐसा नहीं है. आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

आदित्य धर की पीक डीटेलिंग

आदित्य धर की पीक डीटेलिंग2 / 8

आदित्य धर अपनी पीक डीटेलिंग के काफी मशहूर हो चुके हैं. ऐसा उनकी फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 में दिखाई गई कलाकारी के बाद हुआ है. अभी एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है, जिसने धुरंधर फैंस के होश उड़ा दिए.

विज्ञापन

दाऊद का किरदार

दाऊद का किरदार3 / 8

फिल्म में बड़े साहब के रूप में दाऊद को दिखाया गया था, जिसका किरदार दानिश इकबाल ने निभाया था. फिल्म में दाऊद का सीन आते ही बूढ़े दाऊद की पीछे दाऊद की पुरानी तस्वीर भी टंगी हुई दिखी थी.

असली और नकली दाऊद का भेद

असली और नकली दाऊद का भेद4 / 8

इस दौरान फिल्ममेकर आदित्य धर की पीक डीटेलिंग ने कमाल कर दिखाया. X पर वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें पता चला कि फिल्म में दिखाए गए दाऊद और असली दाऊद अलग हैं. लेकिन इस भेद को कोई पकड़ नहीं पाया.

विज्ञापन

पीक डीटेलिंग का कमाल

 पीक डीटेलिंग का कमाल5 / 8

फिल्म के आर्ट डायरेक्टर और रिसर्च टीम ने महीनों की मेहनत की. उन्होंने पुरानी तस्वीरों, पुराने अखबारों और उन लोगों से बात की जिन्होंने दाऊद को करीब से देखा था और वैसा ही फोटो शूट करके दाऊद की तस्वीर खींची.

किसने दिया है पोज?

किसने दिया है पोज?6 / 8

फिल्म में फोटो फ्रेम के लिए दाऊद का किरदार निभा रहे दानिश इकबाल ने ही इसका पोज दिया, जिसमें उनके मेकअप और एक्सप्रेशन के कमाल से वे बिल्कुल दाऊद जैसे समझ आ रहे हैं. फिल्म देखते समय और बाद में भी किसी को दाऊद को लेकर शक नहीं हुआ. लेकिन फिल्म में दिखाई गई फोटो असली दाऊद नहीं बल्कि नकली दाऊद की है.

विज्ञापन

फोटो और मेकअप का कमाल

फोटो और मेकअप का कमाल7 / 8

इस फोटो को खींचने के लिए बिल्कुल सेम लाइट, इफेक्ट, पोजिशन, टेबल, हेयरस्टाइल, चश्में से लेकर कपड़े तक को भी हूबहू दाऊद की असली फोटो जैसा रखा गया. इसीलिए नकली फोटो भी बिल्कुल असली दाऊद जैसी लग रही है.

कलाकारों का कमाल

कलाकारों का कमाल8 / 8

आदित्य धर इस फिल्म के डायरेक्टर हैं, जिन्होंने इस फिल्म को सांतवे आसमान पर पहुंचा दिया. आज फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. लोग फिल्म से बेहद खुश हैं. लेकिन इसके पीछे आदित्य धर की इस बारीक सोच का कमाल छिपा हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन