ETV Win पर छाई 8 IMDb रेटिंग वाली ये क्राइम-थ्रिलर फिल्म, धुरंधर एक्ट्रेस का दिखेगा बोल्ड अंदाज

Sara Arjun Euphoria Movie Bold Look: ETV Win में आपको मजेदार साउथ फिल्में देखने को मिल जाएगी. हाल फिलहाल में धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन की फिल्म काफी ट्रेंड कर रही है, जिसको 8 IMDb रेटिंग मिली है. फिल्म में उनका बोल्ड अंदाज देखकर आप हैरान रह जाएंगे.

Euphoria movie ETV Win
1 / 8
Euphoria movie ETV Win

ETV Win में आपको मजेदार साउथ फिल्में देखने को मिल जाएगी. हाल फिलहाल में धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन की फिल्म काफी ट्रेंड कर रही है, जिसको 8 IMDb रेटिंग मिली है. फिल्म में उनका बोल्ड अंदाज देखकर आप हैरान रह जाएंगे.  

विज्ञापन

ETV Win की फिल्में

ETV Win की फिल्में2 / 8

ETV Win कई अच्छी साउथ फिल्मों के लिए फेमस है. इसी बीच हाल ही में रिलीज हुई फिल्म Euphoria ने सबका ध्यान खींच लिया है. यह तेलुगु क्राइम-थ्रिलर फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है. इसको 8 IMDb रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 8

फिल्म युवाओं की जिंदगी, ड्रग्स की लत और समाज के दबाव को दिखाती है. इसकी कहानी एक मां और बेटी के रिश्ते पर आधारित है, जहां न्याय और प्यार के बीच कठिन फैसला लेना पड़ता है. इसमें सारा का बोल्ड और दमदार लुक दिखाया गया है.

कब हुई रिलीज?

कब हुई रिलीज?4 / 8

सारा अर्जुन की फिल्म Euphoria, 2 अप्रैल, 2026 को ETV Win पर स्ट्रीमिंग हो रही है. दर्शक इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म को घर बैठे एन्जॉय कर रहे हैं. निर्देशक गुनशेखर ने इसे बहुत संवेदनशील तरीके से बनाया है.

विज्ञापन

धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन का बोल्ड रोल

धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन का बोल्ड रोल5 / 8

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं सारा अर्जुन, जिन्हें हाल ही में फिल्म धुरंधर से काफी प्यार मिला. इस फिल्म में सारा का अंदाज पूरी तरह बोल्ड और मजबूत है. वे चैत्रा कुमार नाम की IAS अधिकारी की भूमिका में हैं. कहानी में वे एक गंभीर घटना का शिकार होती हैं, लेकिन हार नहीं मानतीं.

सारा अर्जुन की एक्टिंग

सारा अर्जुन की एक्टिंग6 / 8

सारा ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को हैरान कर दिया. उनका भावुक और साहसी प्रदर्शन फिल्म का सबसे मजबूत हिस्सा है. सारा का यह रोल युवा लड़कियों को ताकत देता है कि मुश्किल वक्त में भी लड़ना जरूरी है.

विज्ञापन

भुमिका चावला और अन्य कलाकार

भुमिका चावला और अन्य कलाकार7 / 8

फिल्म में भुमिका चावला भी शानदार भूमिका निभाती हैं. वे एक मां के रूप में दिखती हैं, जो अपने बच्चे के लिए सबसे कठिन फैसला लेती हैं. भुमिका की एक्टिंग बहुत नेचुरल और असरदार है. साथ ही नासर, विग्नेश गविरेड्डी और अन्य कलाकारों ने भी अच्छा काम किया है. पूरी कास्ट ने मिलकर फिल्म को यादगार बना दिया.

क्यों देखें Euphoria?

क्यों देखें Euphoria?8 / 8

यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाती है. इसमें युवाओं की समस्याएं जैसे ड्रग कल्चर, महत्वाकांक्षा और नैतिक फैसले को सच्चाई से दिखाया गया है. फिल्म A रेटेड है, लेकिन इसमें असली बोल्डनेस कहानी की गहराई से आती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन