Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 18: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर मचाया 'महा-तांडव'

Dhurandhar 2 Box Office Collection Week 3: तीसरे हफ्ते में ही धुरंधर 2 ने घरेलू बाजार में 1000 करोड़ के नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर दिया है. यह भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म बनी, जिसने ये इतिहास रच दिखाया. आइए जानते हैं अब तक की कुल कमाई के बारे में.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day

Dhurandhar 2 Total Collection Net: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का खुमार अभी भी लोगों के सिर चढ़ा हुआ है. लोग एक बार नहीं बल्कि कई बार फिल्म को थिएटर में देखने जा रहे हैं. अपने तीसरे हफ्ते में आदित्य धर की इस फिल्म ने इतिहास रच दिया, जब पहली बॉलीवुड फिल्म ने घरेलू बाजार में 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. हर कोई ऐसी तगड़ी कमाई देखकर हैरान है. लेकिन इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

धुरंधर 2, 18वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य धर की फिल्म ने 18वें दिन यानी रविवार को ₹28.75 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन इस कमाई ने घरेलू बाजार के नेट कलेक्शन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 18 दिनों में भी फिल्म ने घरेलू बाजार में कुल नेट कलेक्शन लगभग ₹1,013.77 करोड़ किया है. इसीलिए यह फिल्म भारतीय सिनेमा की पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसने घरेलू बाजार में ₹1,000 करोड़ नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार किया है.

धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन

आदित्य धर की धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,600 करोड़ के पार पहुंच चुका है. फिल्म ने बड़े आराम से 1500 करोड़ आंकड़ा पूरा कर लिया है. अब देखने वाली बात ये होगी, क्या विश्व स्तर पर यह फिल्म 2000 का आंकड़ा पार करके आमिर खान की दंगल को पीछे छोड़ पाएगी या नहीं. खैर, यह तो समय बताएगा.

विज्ञापन

धुरंधर 2 की अन्य उपलब्धियां और रिकॉर्ड्स

धुरंधर 2, हर दिन नए रिकॉर्ड सेट कर रहा है. अपनी धुआंधार कमाई के अलावा, फिल्म ने अन्य क्षेत्रों में भी कई रिकॉर्ड बनाएं. जैसे कि ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ के बाद यह ₹1,000 करोड़ नेट क्लब में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म और पहली बॉलीवुड फिल्म है. इसके अलावा धुरंधर 2 इस आंकड़े तक पहुँचने वाली यह सबसे तेज़ हिंदी फिल्म बन गई है. वहीं फिल्म ने उत्तरी अमेरिका (North America) में $25 मिलियन से अधिक की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

विज्ञापन

फिल्म के बारे में

फिल्म धुरंधर 2 के निर्देशक आदित्य धर हैं, जिनकी पीक डीटेलिंग ने लोगों का दिल जीत लिया. मुख्य किरदार में रणवीर सिंह हैं, जिनकी एक्टिंग ने लोगों को डराया भी, रुलाया भी. इसके अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे किरदारों ने फिल्म को अंत तक जिंदा रखा. वहीं संजय दत्त का स्वैग और राकेश बेदी की कॉमिक टाइमिंग के दर्शक मुरीद हो गए. सारा की खूबसूरती और मीठी आवाज ने लोगों का काफी दिल बहलाया. इस तरह यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म निकलकर आई, जो अभी भी लगातार रिकॉर्ड्स तोड़ रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ