कितनी है Rashmika Mandanna की नेटवर्थ? विजय देवरकोंडा से शादी के बाद एक्ट्रेस की संपत्ति में आया भारी उछाल

Rashmika Mandanna Net Worth: रश्मिका मंदाना साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. अब उन्होंने साउथ के ही सुपरस्टार विजय देवरकोंडा से शादी कर ली है. अब इन दोनों की संपत्ति मिलाकर काफी बड़ा नंबर हो गया है. आइए जानते हैं रश्मिका की नेटवर्थ के बारे में.

Rashmika Mandanna net worth
1 / 8
Rashmika Mandanna net worth

रश्मिका मंदाना साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. अब उन्होंने साउथ के ही सुपरस्टार विजय देवरकोंडा से शादी कर ली है. अब इन दोनों की संपत्ति मिलाकर काफी बड़ा नंबर हो गया है. आइए जानते हैं रश्मिका की नेटवर्थ के बारे में.  

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना2 / 8

रश्मिका मंदाना आज भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्हें नेशनल क्रश भी कहा जाता है. उनकी मेहनत और फिल्मों में सफलता ने उन्हें काफी नाम और कमाई दोनों दिलाए हैं. वे आज करोड़ों की मालकिन हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

रश्मिका की कुल संपत्ति

रश्मिका की कुल संपत्ति3 / 8

2026 में रश्मिका मंदाना की अनुमानित नेटवर्थ लगभग 66 करोड़ रुपये है. यह आंकड़ा फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और स्मार्ट निवेश से आया है. पहले यह कम थी, लेकिन उनकी बड़ी फिल्मों जैसे पुष्पा 2 के बाद काफी बढ़ गई है. (Credit- Pinterest)

अच्छी फिल्मों की वजह से बढ़ी कमाई

अच्छी फिल्मों की वजह से बढ़ी कमाई4 / 8

वैसे रश्मिका एक फिल्म के लिए 4 से 8 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. लेकिन पुष्पा 2 के लिए उन्हें करीब 10 करोड़ रुपये मिले थे. हालांकि, बॉलीवुड में काम करने से उनकी कमाई में इजाफा हुआ है. और उन्होंने इससे खूब पैसे बनाएं हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

शादी के बाद संपत्ति में उछाल

शादी के बाद संपत्ति में उछाल5 / 8

रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी, 2026 को विजय देवरकोंडा से उदयपुर में शादी की. शादी के बाद दोनों की जॉइंट संपत्ति की चर्चा जोरों पर है. विजय की नेटवर्थ भी 66 से 70 करोड़ रुपये के आसपास है. दोनों मिलकर 130 से 136 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. (Credit- Pinterest)

शादी के बाद उनकी लाइफस्टाइल

शादी के बाद उनकी लाइफस्टाइल6 / 8

शादी के बाद उनकी लाइफस्टाइल और बिजनेस प्लानिंग में और मजबूती आई है. साथ में रहने से निवेश के नए मौके भी खुले हैं. रश्मिका की कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों से आता है. वे कन्नड़, तेलुगु, तमिल और अब बॉलीवुड में काम कर रही हैं. छावा जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छी कमाई

ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छी कमाई7 / 8

रश्मिका ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करती हैं. स्वारोवस्की, 7अप, मीशो, बोअट और कल्याण ज्वेलरी जैसे बड़े ब्रांड्स उनके साथ जुड़े हैं, जिससे उन्हें मोटा पैसा मिलता है. इसके अलावा रश्मिका पॉपर्टीज में भी अच्छा पैसा इवेस्ट करती हैं. (Credit- Pinterest)

कहां कहां है प्रॉपर्टी?

कहां कहां है प्रॉपर्टी?8 / 8

रश्मिका का बेंगलुरु में उनका 8 करोड़ का सुंदर बंगला है. इसके अलावा मुंबई, गोवा, कोडागु और हैदराबाद में भी उनकी प्रॉपर्टीज हैं. लग्जरी कारों का कलेक्शन भी उनके पास है, जैसे ऑडी क्यू3, मर्सिडीज और रेंज रोवर. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन