कौन हैं Sunanda Sharma? जिनके कॉन्सर्ट में फैन ने स्टेज पर चढ़कर की बदतमीजी

Sunanda Sharma: मशहूर सिंगर सुनंदा शर्मा के लाइव कॉन्सर्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. गाजियाबाद के आरकेजीआईटी कॉलेज में सुनंदा शर्मा के लाइव कॉन्सर्ट में उस दौरान हंगामा मच गया जब एक फैन स्टेज पर चढ़ गया, सिंगर भी फैन की इस हरकत को देखकर डर गईं और स्टेज पर ही चिल्लाने लगीं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर सुनंदा शर्मा कौन हैं और पूरा मामला क्या है?

sunanda sharma (7)
1 / 8

विज्ञापन

कौन हैं सुनंदा शर्मा?

कौन हैं सुनंदा शर्मा?2 / 8

सुनंदा शर्मा पंजाब की जानी-मानी सिंगर हैं. सिंगर ने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब पर गाने अपलोड करके की थी. इसके बाद सिंगर ने अपने पहले एल्बम सॉन्ग 'बिल्ली अख' से पॉपुलैरिटी हासिल की. ये गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.

विज्ञापन

सिंगिंग जगत में कैसे की शुरुआत?

सिंगिंग जगत में कैसे की शुरुआत?3 / 8

वहीं 2017 में सुनंदा शर्मा का 'जानी तेरा ना' रिलीज हुआ और इस गाने ने धूम ही मचा दी. ये गाना इतना सुपरहिट हुआ कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. इस गाने के बाद से ही सुनंदा शर्मा ऑडियंस के दिल में छा गई थीं.

एक गाने ने दिलाई पहचान

एक गाने ने दिलाई पहचान4 / 8

'जानी तेरा ना' गाने को यूट्यूब पर 334 मिलियन व्यूज भी मिली. इसके साथ ही सुनंदा शर्मा ने अपने इस गाने के लिए PTC पंजाबी म्यूजिक अवॉर्ड्स में अवॉर्ड भी जीता था. इसके बाद से ही सुनंदा शर्मा पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की टॉप सिंगर की लिस्ट में शामिल हो गई थीं.

विज्ञापन

सुनंदा शर्मा के मशहूर गाने

सुनंदा शर्मा के मशहूर गाने5 / 8

पंजाबी इंडस्ट्री में सुनंदा शर्मा का 'जानी तेरा ना' हिट होने के बाद सिंगर ने 'पटाके', 'मम्मी नू पसंद', 'सैंडल', और 'दूजी वार प्यार' जैसे कई बेहतरीन गानों देकर ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाई. आज सुनंदा शर्मा पंजाबी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं.

एक्टिंग में भी आजमा चुकीं किस्मत

एक्टिंग में भी आजमा चुकीं किस्मत6 / 8

सिंगिंग के साथ-साथ सुनंदा शर्मा एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं. सुनंदा शर्मा ने 'सज्जन सिंह रंगरूट' में दिलजीत दोसांझ के साथ काम कर एक्टिंग में भी नाम कमाया. वहीं सुनंदा शर्मा ने साल 2024 में कान फिल्म फेस्टिवल में भारत को रिप्रेजेंट भी किया था.

विज्ञापन

2025 में सुर्खियों में आई थीं सुनंदा शर्मा

2025 में सुर्खियों में आई थीं सुनंदा शर्मा7 / 8

सुनंदा शर्मा साल 2025 में भी चर्चाओं में आई थीं. जब सिंगर ने प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल पर परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए थे. इस दौरान पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के बहुत से सिंगर्स और स्टार्स ने सुनंदा शर्मा को इस विवाद में सपोर्ट किया था.

सुनंदा शर्मा ने गाजियाबाद शो किया कैंसिल

सुनंदा शर्मा ने गाजियाबाद शो किया कैंसिल8 / 8

वहीं एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चाओं में हैं. गाजियाबाद के आरकेजीआईटी कॉलेज में सुनंदा शर्मा जब स्टेज पर गाने गा रही थीं, तभी भीड़ से एक फैन कूदकर स्टेज पर चढ़ गया, जिसे देखकर सिंगर डर गईं और वो चिल्ला पड़ी. वहीं बाद में शो ही कैंसिल कर दिया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन