90s के राम-सीता की कितनी थी फीस? रामानंद सागर की 'रामायण' का बजट और खर्च, जानें डिटेल्स

Ramanand Sagar's Ramayana: 90 के दशक में पॉपुलर हुई दूरदर्शन की 'रामायण' आज भी बेहद पॉपुलर है. इस टीवी शो का अपना अलग एक फैनबेस है. आइए जानते हैं कि इस शो का बजट और खर्च क्या था? साथ ही शो में राम-सीता का किरदार निभाने वाली एक्टर्स की फीस कितनी थी?

Ramanand Sagars Ramayana
1 / 7
Ramanand Sagars Ramayana. image credit- social media

विज्ञापन

रामायण

रामायण2 / 7

वैसे तो पर्दे पर कई बार 'रामायण' बन चुकी है, लेकिन 90 के दशक की दूरदर्शन की 'रामायण' आज भी फैंस के बीच नंबर वन है और लोग इसे देखना पसंद करते हैं.

विज्ञापन

शो का बजट

शो का बजट 3 / 7

90 के दशक की पॉपुलर 'रामायण' की बात करें तो इस शो में किसी वीएफएक्स को यूज नहीं किया गया था. रामानंद सागर की 'रामायण' के बजट की बात करें तो इस शो को महज 7 करोड़ रुपये के कुल बजट में बनाया गया था. जी हां, 7 करोड़ रुपये में शो के 81 एपिसोड तैयार किए गए थे.

एक एपिसोड पर 9 लाख का खर्च

एक एपिसोड पर 9 लाख का खर्च4 / 7

रामानंद सागर की 'रामायण' के हर एपिसोड पर सिर्फ 9 लाख रुपये खर्च हुए थे. भले ही शो का बजट कम था और इसमें कोई वीएफएक्स नहीं था, लेकिन फिर भी ये शो इतना हिट हुआ था कि संडे को शो देखने के लिए सुबह सड़कें सूनी नजर आती थीं.

विज्ञापन

अरुण गोविल

अरुण गोविल5 / 7

टीवी के इस पॉपुलर शो में अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक 1987 में प्रसारित हुई 'रामायण' में राम की भूमिका निभाने के लिए 40 लाख रुपये लिए थे. एक्टर की ये फीस पूरी सीरीज के लिए थी.

सबसे महंगे एक्टर

सबसे महंगे एक्टर6 / 7

अरुण गोविल 90 के दशक के पॉपुलर ही नहीं सबसे महंगे एक्टर रहे हैं. 'रामायण' ही वो शो है, जिसने अरुण गोविल को उस दौर के सबसे महंगे एक्टर्स में शुमार कर दिया था.

विज्ञापन

दीपिका चिखलिया

दीपिका चिखलिया7 / 7

इस शो में अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाया था, जिसके लिए एक्ट्रेस ने 20 लाख रुपये बतौर फीस लिए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन