इंडियन सिनेमा की पहली सीता कौन? रणबीर कपूर की Ramayana में इस एक्ट्रेस ने निभाया है किरदार, नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

First Sita Of Indian Cinema: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ है, जिसके बाद से ये फिल्म सुर्खियों में छाई हुई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में सीता माता का किरदार किसने निभाया है और पर्दे पर बनी पहली सीता कौन थीं? आइए जानते हैं...

Ramayana
1 / 8
Ramayana. image credit- social media

विज्ञापन

रामायणम् में किसने निभाया सीता का किरदार

रामायणम् में किसने निभाया सीता का किरदार2 / 8

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' में सीता के किरदार की अगर बात करें तो इस रोल को किसी और ने नहीं बल्कि अभिनेत्री साई पल्लवी ने निभाया है.

विज्ञापन

टीजर में दिखी झलक

टीजर में दिखी झलक3 / 8

हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें साई पल्लवी की हल्की-सी झलक देखने को मिली है. फैंस एक्ट्रेस के किरदार को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं.

कौन थी पहली सीता

कौन थी पहली सीता4 / 8

रामायण पर आधारित पहली फिल्म साल 1917 में आई 'लंका दहन' थी. इस फिल्म में सीता का रोल एक्टर अन्ना सालुंके ने निभाया था. साथ ही उन्होंने राम का रोल भी प्ले किया था.

विज्ञापन

मेल एक्टर ने क्यों निभाया था ये किरदार

मेल एक्टर ने क्यों निभाया था ये किरदार5 / 8

दरअसल, भारत में जब सिनेमा का शुरुआती दौर था तब महिलाओं को अभिनय करने से रोका जाता था. यही वजह थी कि फिल्म में मेल एक्टर ने सीता माता के किरदार को निभाया था.

कौन थी पहली फीमेल, जो पहली सीता बनी

कौन थी पहली फीमेल, जो पहली सीता बनी6 / 8

सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार 'सीता' का किरदार दुर्गा खोटा ने निभाया था. उन्होंने देबाकी बोस की बंगाली फिल्म 'सीता' में ये रोल किया था. इसके बाद प्रभावती ने 1936 में आई ओडिया फिल्म 'सीता बिबाह' में सीता का किरदार निभाया था. फिर शोभना समर्थ ने 1943 में बनी फिल्म 'राम राज्य' में सीता का रोल किया था.

विज्ञापन

रीजनल सिनेमा

रीजनल सिनेमा7 / 8

रीजनल सिनेमा की बात करें तो पद्मिनी ने 1958 में आई तमिल फिल्म 'संपूर्ण रामायणम' में सीता का किरदार निभाया था. इसके बाद भी कई हसीनाओं ने सीता माता के किरदार को निभाया था.

टीवी शोज

टीवी शोज8 / 8

टीवी सीरियलों में सीता का किरदार कई हसीनाओं ने निभाया है, जिसमें रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में दीपिका चिखलिया ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है. इसके अलावा देबिना बनर्जी, मदिराक्षी मुंडले, रुबीना दिलैक, रीना कपूर, नेहा सरगम, शिल्पा मुखर्जी भी अलग-अलग शोज में माता सीता के किरदार में नजर आ चुकी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन