4000 करोड़ में बन रही रणबीर कपूर की फिल्म, इतने बजट में 570 से ज्यादा बार बन जाती अरुण गोविल की 'रामायण', जिसका बजट जान रह जाएंगे हैरान

Ramayana: छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे पर कई बार 'रामायण' बन चुकी है. 90 के दशक की 'रामायण' आज भी हर किसी के बीच बेहद पॉपुलर है. इन दिनों रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' चर्चा में है. इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. आइए जानते हैं कि रामानंद सागर की 'रामायण' का बजट क्या था?

Ramayana
1 / 7
Ramayana. image credit- social media

विज्ञापन

'रामायणम्'

'रामायणम्'2 / 7

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायणम्' के बजट की बात करें तो इस फिल्म को 4000 करोड़ रुपये के मोटे बजट मे बनाया जा रहा है. इस फिल्म का बजट पुरानी रामायण से इतना ज्यादा है कि 570 से ज्यादा बार अरुण गोविल की 'रामायण' बन जाती.

विज्ञापन

'रामायण' का बजट

'रामायण' का बजट3 / 7

अरुण गोविल की 'रामायण' की बात करें तो इस शो को महज 7 करोड़ रुपये के कुल बजट में बनाया गया था, जिसमें शो के 81 एपिसोड तैयार किए गए थे.

एक एपिसोड पर 9 लाख का खर्च

एक एपिसोड पर 9 लाख का खर्च4 / 7

अरुण गोविल की 'रामायण' के हर एपिसोड पर सिर्फ 9 लाख रुपये खर्च हुए थे, जो रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' के सामने चुटकी भर भी नहीं है.

विज्ञापन

रणबीर कपूर की फीस

रणबीर कपूर की फीस5 / 7

फिल्म 'रामायणम्' के लिए रणबीर कपूर की फीस की अगर बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के लिए उन्हें 150 करोड़ की फीस मिली है.

अरुण गोविल की फीस

अरुण गोविल की फीस6 / 7

वहीं, अगर पुरानी शो 'रामायण' में अरुण गोविल की फीस की बात करें तो इस शो के लिए अरुण गोविल को सिर्फ 40 लाख रुपये मिले थे, जो रणबीर कपूर की फीस से बेहद कम है.

विज्ञापन

वीएफएक्स

वीएफएक्स7 / 7

बता दें कि पुरानी 'रामायण' में कोई वीएफएक्स यूज नहीं किया गया था, लेकिन आज की 'रामायणम्' के वीएफएक्स पर पानी की तरह पैसा बहाया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन