4 मिनट 15 सेकंड का ये रोमांटिक गाना, जिसे 64 साल बाद भी सुनते ही खुश हो जाता है दिल

हिंदी सिनेमा के पुराने गाने आज भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद होते हैं. उस दौर के गाने सुनकर आज भी दिल को अलग-सा सुकून मिलता है. पुराने दौर की हिंदी फिल्मों में प्यार को काफी सादगी और सच्चाई के साथ पेश किया जाता था, जिसे लोग देखना खूब पसंद करते थे. आपको भी पुराने गाने सुनना पसंद है, तो आज हम आपके लिए 64 साल पुराना एक गाना लेकर आए हैं, जिसे आज भी काफी पसंद किया जाता है.

Song (6)
1 / 5

अगर आपको पुराने गाने सुनना पसंद है, तो आज हम आपके लिए 64 साल पुराना एक गाना लेकर आए हैं, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया है. इस गाने को आज भी लोग खूब सुनना पसंद करते हैं. इस गाने के जरिए लोग अपनी फीलिंग्स का इजहार करते हुए नजर आते हैं. बता दें कि इस गाने में आपको प्यार, दर्द और बिछड़ने का डर सब कुछ देखने को मिलता है. चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में.

विज्ञापन

लता मंगेशकर

लता मंगेशकर2 / 5

आपको बता दें कि इस गाने को उस दौर की सबसे मशहूर सिंगर लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी. वहीं गाने के संगीत को शंकर-जयकिशन ने तैयार किया था. यह एक रोमांटिक गाना है, जिसमें आपको प्यार के साथ खोने के डर का भी एहसास कराता है. अब आप सोच रहे होंगे कि हम किस गाने कि बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

तेरा मेरा प्यार अमर गाना

तेरा मेरा प्यार अमर गाना3 / 5

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वो साल 1962 में रिलीज किया गया था. यह गाना फिल्म असली-नकली में देखने को मिला था. इस गाने के बोल है, 'तेरा मेरा प्यार अमर' है. बता दें कि इस गाने को लोग आज भी सुनना काफी ज्यादा पसंद करते हैं.

कब रिलीज हुआ था 'तेरा मेरा प्यार अमर' गाना

कब रिलीज हुआ था 'तेरा मेरा प्यार अमर' गाना4 / 5

आपको बता दें कि 'तेरा मेरा प्यार अमर' में उस दौर की सबसे खूबसूरत अदाकारा साधना और स्टाइलिश सुपरस्टार देव आनंद नजर आए थे. 'तेरा मेरा प्यार अमर' गाना जब रिलीज किया गया था, तो उस दौर में इसे बार-बार रेडियो पर बजाया जाता था.

विज्ञापन

सुनते ही ताजा हो जाती हैं पुरानी यादें

सुनते ही ताजा हो जाती हैं पुरानी यादें5 / 5

आज भी 'तेरा मेरा प्यार अमर' गाना लोग काफी सुनना पसंद करते हैं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इस गाने को जमकर शेयर करते हुए भी नजर आते हैं. अगर आपने अभी तक इस गाने को नहीं सुना है, तो आप इसे यूट्यूब पर सुन सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन