Netflix पर छाई 2 घंटे 41 मिनट की एक्शन-ड्रामा फिल्म, जिसमें साउथ एक्ट्रेस ने निभाया 'मराठी रानी' का किरदार, साथ नजर आया 'धुरंधर' का सबसे पॉपुलर एक्टर

Chhaava Trending Movies: Netflix पर कई मजेदार फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इनमें से एक एक्शन-ड्रामा फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है, जिसमें इस खूबसूरत साउथ एक्ट्रेस ने मराठी बाई का रोल निभाया है. वहीं धुरंधर के रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना का भी खूंखार रोल नजर आया है. आइए जानते हैं फिल्म के बारे में.

chhaava movie trending on Netflix (1)
1 / 8
chhaava movie trending on Netflix (1)

Netflix पर कई मजेदार फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इनमें से एक एक्शन-ड्रामा फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है, जिसमें इस खूबसूरत साउथ एक्ट्रेस ने मराठी बाई का रोल निभाया है. वहीं धुरंधर के रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना का भी खूंखार रोल नजर आया है. आइए जानते हैं फिल्म के बारे में.

विज्ञापन

Netflix की फिल्में

Netflix की फिल्में2 / 8

Netflix पर इस समय कई फिल्में ट्रेंडिंग हैं. कुछ लोग रोमांटिक फिल्मों का लुत्फ उठा रहे, तो कुछ को एक्शन-थ्रिलर फिल्में पसंद हैं. इसी बीच 2025 में रिलीज हुई यह एक्शन-ड्रामा फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है, जिसमें मराठा साम्रराज्य के बारे में बताया गया है.

विज्ञापन

कौन सी है फिल्म?

कौन सी है फिल्म?3 / 8

फिल्म का नाम छावा है. यह 2 घंटे 41 मिनट लंबी एक्शन-ड्रामा फिल्म है. कहानी छत्रपति संभाजी महाराज की बहादुरी पर आधारित है. शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी ने मुगल बादशाह औरंगजेब से लड़ाई लड़ी और मराठा साम्राज्य को बचाया.

फिल्म में भरपूर एक्शन

 फिल्म में भरपूर एक्शन4 / 8

छावा फिल्म में युद्ध के दृश्य, बहादुरी और भावनाएं अच्छे तरीके से दिखाई गई हैं. यह फिल्म इतिहास से प्रेरित है और दर्शकों को देशभक्ति का एहसास कराती है. इसकी मजबूत कहानी और अभिनेताओं की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.

विज्ञापन

कलाकारों की एक्टिंग

कलाकारों की एक्टिंग5 / 8

इसमें मुख्य कलाकार विक्की कौशन संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं. वहीं साथ में रश्मिका मंदाना साउथ की प्रसिद्ध एक्ट्रेस हैं. उन्होंने मराठी रानी येसुबाई भोसले का किरदार निभाया है. रश्मिका ने मराठी भाषा सीखी और अपनी भूमिका को बहुत अच्छे से निभाया. उनकी मेहनत देखने लायक है.

फिल्म धुरंधर एक्टर का रोल

फिल्म धुरंधर एक्टर का रोल6 / 8

फिल्म में अक्षय खन्ना औरंगजेब का रोल करते हैं. वे 'धुरंधर' फिल्म के सबसे पॉपुलर एक्टर रह चुके हैं. अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार इतना खतरनाक और सच्चा बनाया कि दर्शक हैरान रह गए. उनकी एक्टिंग फिल्म का मजबूत हिस्सा है. अन्य कलाकार जैसे आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और विनीत कुमार सिंह ने भी लाइम लाइट लूटी.

विज्ञापन

भरपूर एक्शन से भरी फिल्म

भरपूर एक्शन से भरी फिल्म7 / 8

छावा में एक्शन के साथ-साथ ड्रामा भी भरपूर है. युद्ध के बड़े-बड़े सीन, तलवारबाजी और घुड़सवारी देखकर रोमांच होता है. फिल्म 161 मिनट की है लेकिन समय जल्दी बीत जाता है. निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने कहानी को रोचक बनाया है. वहीं संगीत ए.आर. रहमान का है जो फिल्म को और खास बनाता है.

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन8 / 8

विक्की कौशल की छावा 2025 में रिलीज हुई थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 807.91 करोड़ किया. फिल्म का बजट 110-130 करोड़ के बीच का था, लेकिन फिल्म की अच्छी कमाई ने सबको खूब फायदा पहुंचाया. यह फिल्म 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन