Chetak Screen Awards 2026 Winner List: आदित्य धर की 'धुरंधर' के सामने सब हुए क्लीन बोल्ड, अकेले समेटे 14 अवॉर्ड, देखें पूरी विनर लिस्ट

Screen Awards 2026 Highlights: मुंबई में 5 अप्रैल, 2026 को चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ. यह भारत के सबसे भरोसेमंद फिल्म अवॉर्ड्स में से एक है. इसमें धुरंधर फिल्म ने कई सारे अवॉर्ड अपने नाम किए और रेस से बाकी सबको आउट किया. आइए देखते हैं पूरी विनर लिस्ट.

Chetak Screen Awards 2026
1 / 8
Chetak Screen Awards 2026

मुंबई में 5 अप्रैल, 2026 को चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ. यह भारत के सबसे भरोसेमंद फिल्म अवॉर्ड्स में से एक है. इसमें धुरंधर फिल्म ने कई सारे अवॉर्ड अपने नाम किए और रेस से बाकी सबको आउट किया. आइए देखते हैं पूरी विनर लिस्ट.

विज्ञापन

चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026

चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 20262 / 8

चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 भारत का सबसे भरोसेमंद अवॉर्ड फंग्शन है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों को उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया जाता है. इस बार भी कई पुरुस्कार मिले, जिसमें फिल्म धुरंधर का जलवा दिखाई दिया.

विज्ञापन

'धुरंधर' की बड़ी जीत

 'धुरंधर' की बड़ी जीत3 / 8

आदित्य धर निर्देशित फिल्म धुरंधर ने अवॉर्ड्स में तहलका मचा दिया. रणवीर सिंह को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर (मेल) का अवॉर्ड मिला. फिल्म की कहानी, डायलॉग, सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग और मेकअप जैसी कई तकनीकी कैटेगरी में भी धुरंधर ने जीत हासिल की.

14 अवॉर्ड धुरंधर के नाम

14 अवॉर्ड धुरंधर के नाम4 / 8

फिल्म ने बेस्ट डायलॉग, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट हेयरस्टाइलिंग एंड मेकअप और कुछ अन्य अवॉर्ड भी जीते. निर्देशक आदित्य धर को फिल्म की सफलता पर बहुत खुशी हुई. उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है. फिल्म ने अकेले 14 अवॉर्ड अपने नां किए. रणवीर सिंह की एक्टिंग को खूब सराहा गया.

विज्ञापन

किसे मिल बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड?

किसे मिल बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड?5 / 8

चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में करण जौहर की फिल्म Homebound को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला. करण जौहन ने इंस्टाग्राम पर अवॉर्ड की तस्वीर शेयर करके लोगों का धन्यवाद किया. बता दें कि फिल्म ऑस्कर्स के लिए भी शॉर्टलिस्ट हुई थी.

बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस

बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस6 / 8

धुरंधर डायरेक्टर की फिल्म को कई अवॉर्ड मिले. लेकिन बेस्ट फीमेल का अवॉर्ड भी उनके घर ही पहुंचा. क्योंकि यामी गौतम को उनकी फिल्म 'हक' के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. उनकी शानदार एक्टिंग ने लोगों को हैरान कर दिया था. बता दें कि बेस्ट डायरेक्टर का खिताब आदित्य धर ने जीता है.

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?7 / 8

धुरंधर की जीत से साबित होता है कि अच्छी कहानी, मजबूत डायरेक्शन और शानदार एक्टिंग से फिल्में यादगार बनती हैं. चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स हमेशा सच्चे टैलेंट को बढ़ावा देते हैं. इस साल का शो खास रहा क्योंकि लंबे समय बाद लाइव ब्रॉडकास्ट हुआ.

चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स शो के होस्ट

चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स शो के होस्ट8 / 8

इस बार चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स शो कुछ खास था. क्योंकि इस बार स्टेज पर महिला का दबदबा दिखा. स्टेज पर स्क्रीन अवॉर्ड शो को होस्ट करने के लिए आलिया भट्ट को चुना गया. आलिया भट्ट की शानदार एकरिंग के सामने खुद सुनील ग्रोवर खड़े थे, जिन्होंने अपनी कॉमेडी से चार चांद लगा दिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन