हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News LIVE: सनी देओल की 'सूर्या' का पहला लुक आया सामने, जानें सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
मनोरंजन जगत से जुड़ी ताजा अपडेट्स (Pic Credit- IMDb/AI)

Live Updates

14:50 (IST) 12 Oct 2026

Entertainment LIVE: कब शुरू होगी 'रामायण' की एडवांस बुकिंग?

'रामायण' की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर को दशहरे के शुभ अवसर से शुरू हो जाएंगी. इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. रणबीर कपूर स्टारर ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 नवंबर 2026 को रिलीज होने जा रही है. वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा.

14:28 (IST) 12 Oct 2026

Entertainment News LIVE: रणबीर कपूर की 'रामायण' कई भाषाओं में होगी रिलीज

फिल्म के मेकर्स इस फिल्म को 40 भाषाओं में रिलीज करने जा रहे हैं. फिल्म की स्टारकास्ट ने इस फिल्म को 40 भाषाओं में ही डब किया है. इसका उद्देश्य ये है कि इस फिल्म को दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में देखा जाए. हालांकि अभी मेकर्स ने इस बात का ऐलान नहीं किया है कि इन 40 भाषाओं में कौन-कौन सी भाषाएं शामिल हैं. 

14:05 (IST) 12 Oct 2026

Entertainment News LIVE: सनी देओल की 'सूर्या' का पहला लुक आया सामने, रिलीज डेट भी हुई रिवील

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'सूर्या' का पहला लुक रिवील हो गया है. फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. सनी देओल की ये फिल्म सिनेमाघरों में 20 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में डार्क थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. फिल्म के पहले लुक में सनी देओल की लुक ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है.

13:42 (IST) 12 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'डिस्क्लोजर डे' की ओटीटी रिलीज आई सामने

स्टीवन स्पीलबर्ग की ये साइंस-फिक्शन फिल्म भी इसी हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप 12 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस फिल्म को आप हिंदी और इंग्लिश में देख सकते हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें एमिली ब्लंट, जोश ओ'कॉनर, कोलिन फर्थ और ईव हेसन लीड रोल में हैं.

12:59 (IST) 12 Oct 2026

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए नकुल ढुल!

बिग बॉस के घर की इनसाइड खबर देने वाले फैन पेज 'बीबी तक' के मुताबिक नकुल ढुल बिग बॉस के घर से एविक्ट हो गए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार की रात में नकुल और गुल्लू के बीच जमकर लड़ाई हुई. ये लड़ाई शारीरिक हिंसा में बदल गई और दोनों के बीच हाथापाई भी हो गई, जिसके बाद बिग बॉस ने नकुल ढुल को शो से बाहर निकालने का फैसला किया. पढ़िए पूरी खबर

12:25 (IST) 12 Oct 2026

Entertainment News LIVE: किसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री?

नाना पाटेकर ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी. 'आप की अदालत' में एक बार नाना पाटेकर ने अपने फिल्मी सफर के बारे में फैंस से बात की थी और उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू का दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया था. दिवंगत एक्टर ने बताया था कि मेरा फिल्मों में आने का क्रेडिट स्मिता पाटिल को जाता है. पढ़िए पूरी खबर

11:58 (IST) 12 Oct 2026

Entertainment News LIVE: तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन के बाद फिर शेयर किया विवादित पोस्ट

तनुश्री दत्ता इन दिनों अपने विवादित बयान के लिए चर्चाओं में बनी हुई हैं. दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद से ही तनुश्री दत्ता लगातार विवादों से भरे बयान जारी कर रही हैं. जहां एक तरफ नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स सदमे में हैं तो वहीं दूसरी तरफ तनुश्री दत्ता नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देती नजर आ रही हैं. एक बार फिर तनुश्री दत्ता ने पोस्ट शेयर कर नाना पाटेकर के खिलाफ बयान दिया है. हालांकि एक्ट्रेस के इस बिहेवियर की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर

11:21 (IST) 12 Oct 2026

Entertainment News LIVE: कॉफी विद करण सीजन 9 कब और कहां होगा रिलीज?

करण जौहर का ये शो भी इसी हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने जा रहा है. ये शो 14 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रहा है. इस शो में हर बार की तरह ही इस बार भी बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां नजर आएंगी और करण जौहर के साथ चिट चैट करती नजर आएंगी. वहीं सोशल मीडिया पर इस शो का प्रोमो फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

10:35 (IST) 12 Oct 2026

Entertainment News LIVE: रोडीज रीबर्थ ओटीटी रिलीज

ये रियलिटी शो भी इस लिस्ट में शामिल है. रणविजय सिंह का ये शो इस बार नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रहा है. फैंस इस शो को 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे. ये शो 16 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. शो में इस बार नेहा धूपिया, निखिल चिनप्पा, नेहा धूपिया,  प्रिंस नरूला, अभिषेक मल्हान, बानी जे और बसीर अली भी गैंग लीडर बनकर दिखाई देंगे.

10:01 (IST) 12 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 20' में वाइल्ड कार्ड एंट्री

लेटेस्ट वीकेंड का वार में 2 सितारों की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई. इनमें एक का नाम मनीष गोयल है. मनीष टीवी के जाने-माने एक्टर हैं. वहीं दूसरा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल है. नकुल धुल एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और उन्हें मिट्ठू डॉन भी कहा जाता है. इन दोनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के आने के बाद अब घर में क्या बदलाव आता है ये अपकमिंग एपिसोड में ही देखने को मिलेगा. नकुल धुल और मनीष गोयल के आने से फिलहाल कंटेस्टेंट्स काफी खुश नजर आ रहे हैं.

09:34 (IST) 12 Oct 2026

हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत

हुमा कुरैशी ने दिल्ली और मुंबई में हो रहे प्रोटेस्ट में जो लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं उनका सपोर्ट किया है. हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि जवाबदेही की मांग करना लोकतंत्र का हिस्सा है और ये कोई अपराध नहीं है. वहीं हुमा कुरैशी के इस बयान को कुछ लोग सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं. हुमा कुरैशी के भाई और एक्टर साकिब सलीम को भी सोशल मीडिया पर नफरत भरे मैसेज आ रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

08:49 (IST) 12 Oct 2026

Entertainment News LIVE: फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग्स के लिए काफी मशहूर हैं. वहीं कॉमेडियन साइरस ब्रोचा ने अपने पॉडकास्ट 'साइरस सेज' के एक एपिसोड में दिलीप के बारे में बात की. कॉमेडियन ने कहा कि दिलीप मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता और वो मुझे फ्रॉड लगता है. फराह खान ने मजेदार अंदाज में साइरस ब्रोचा की बोलती बंद कर दी. फराह खान ने कहा, 'साइरस में उनकी जगह तुम्हें रिप्लेस कर देती हूं.'

08:09 (IST) 12 Oct 2026

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस की इनसाइड अपडेट्स देने वाले फैन पेज बीबी तक के मुताबिक इस हफ्ते नॉमिनेशन में 11 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं. इनमें काजी तौकीर, स्काउट ओपी, यंग डीएसए, गुल्लू, उदिति सिंह, अमन गांधी, अरिश्फा खान, कनिका मान, माही विज, मैरी कॉम और लव गिल शामिल हैं. वहीं कैप्टन आसिफ खान और आम्रपाली दुबे इस नॉमिनेशन से सुरक्षित रहे. इसके साथ ही घर में एंट्री करने वाले 2 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स भी इस नॉमिनेशन से सुरक्षित हैं.

07:24 (IST) 12 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं. 10वें दिन फिल्म ने 23 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं रात 10 बजे तक ये आंकड़ा 20.80 करोड़ था. देर रात फिल्म की कमाई में 2.2 करोड़ का उछाल देखने को मिला. 10वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 26.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 10वें दिन 14,872 रहे. 'दृश्यम 3' ने 10 दिनों में भारत में अब तक 309.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 371.40 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 480.40 करोड़ की कमाई कर ली है.

06:53 (IST) 12 Oct 2026

Entertainment News LIVE: प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी फैमिली संग एन्जॉय कर रहीं वेकेशन

प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी अपनी फैमिली के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस के साथ उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा और बेटी सरायाह भी नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कियारा की वेकेशन फोटोज पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. वहीं कियारा आडवाणी के चेहरे पर भी इस दौरान प्रेग्नेंसी ग्लो देखने को मिल रहा है. बता दें हाल ही में कियारा आडवाणी ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, जिसके बाद सभी फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं.

23:42 (IST) 11 Oct 2026

Entertainment News LIVE: कत्ल, साजिश और खौफनाक राज से भरपूर हैं OTT की ये 4 सीरीज

आज हम आपको 4 बेहतरीन क्राइम-थ्रिलर सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको भर-भरकर सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. इन वेब सीरीज को आईएमडीबी पर काफी शानदार रेटिंग मिली है. पढ़िए पूरी खबर...

22:21 (IST) 11 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3’ ने कमाई के मामले में ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे

Drishyam 3 Box office Collection: एक्टर अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने कमाई के मामले में हनुमान अंश को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों की कुल कमाई के बारे में.

21:15 (IST) 11 Oct 2026

Entertainment News LIVE: JioHotstar पर छाई ये हॉरर-कॉमेडी सीरीज

जियो हॉटस्टार पर हाल ही में एक ऐसी सीरीज रिलीज हुई है, जो दर्शकों के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई  है, इस सीरीज का हर एपिसोड काफी सस्पेंस, रहस्य और कॉमेडी से भरा हुआ है.

20:22 (IST) 11 Oct 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर कब्जा जमाने आ रही मलयालम सिनेमा की ये फिल्म

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, तो मलयालम सिनेमा की यह मूवी काफी बेहतर होने वाली है. इस मूवी में आपको रहस्य, रोमांच के साथ जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलने वाला है. पढ़िए पूरी खबर...

19:35 (IST) 11 Oct 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर आते ही छाई 2 घंटे 32 मिनट की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म

ओटीटी पर इन दिनों एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म स्ट्रीम हुई है, जो दर्शकों को अपना शागिर्द बना रही है. इस मूवी की कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया है. चलिए जानते हैं कि आप इस स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

18:43 (IST) 11 Oct 2026

Entertainment News LIVE: इस दिन 240 देशों में स्ट्रीम होगी 8 एपिसोड की ये सीरीज!

अगर आप भी नई फिल्में-सीरीज का ओटीटी पर इंतजार कर रहे हैं, तो 23 अक्टूबर का दिन आपके लिए बेस्ट होने वाला है. इस दिन एक ऐसी सीरीज रिलीज होने वाली है, जिसमें आपको 4 दोस्तों की कहानी देखने को मिलने वाली है. चलिए जानते हैं इस वेब सीरीज के बारे में.

17:59 (IST) 11 Oct 2026

Entertainment News LIVE: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. यह मूवी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस बात की जानकारी फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. पढ़िए पूरी खबर...

16:09 (IST) 11 Oct 2026

Entertainment News LIVE: कौन हैं Mr Faisu की पत्नी?

सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू (फैसल शेख) ने बीते दिन यानी 10 अक्टूबर को मदीना में निकाह कर लिया है. एक्टर ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. चलिए जानते हैं कि फैजू की पत्नी के बारे में.

14:47 (IST) 11 Oct 2026

Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर छाई इमरान हाशमी की फिल्म

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद ओटीटी पर भी छाई हुई है. प्राइम वीडियो की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में ये फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था.

14:31 (IST) 11 Oct 2026

Entertainment News LIVE: कब है फैसल शेख का वेडिंग रिसेप्शन?

फैसल शेख ने मदीना में तान्या से निकाह कर लिया है. सोशल मीडिया पर इंफ्लुएंसर ने अपने निकाह की तस्वीरें भी शेयर की हैं. अब फैसल का वेडिंग रिस्पेशन 19 अक्टूबर को है. उनके रिस्पेशन में उनके इंडस्ट्री के दोस्त शामिल होंगे.

14:01 (IST) 11 Oct 2026

Entertainment News LIVE: नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. रिपोर्ट में एक्टर के निधन की असली वजह भी रिवील हो गई है. रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि एक्टर के दिल के बड़े हिस्से में खून का प्रभाव थम गया था, जिससे उन्हें हार्ट अटैक आया.

13:19 (IST) 11 Oct 2026

Entertainment News LIVE: सेलेब्स ने बिग बी को दी बधाई

सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने भी बिग बी के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया. कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने भी सदी के महानायक को बधाई दी. इसके साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अमिताभ बच्चन की फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. IIFA अवॉर्ड्स के पेज ने भी अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लिए एक ट्रिब्यूट पोस्ट शेयर किया है.

12:39 (IST) 11 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'जलसा' के बाहर फैंस ने मनाया अमिताभ बच्चन का 84वां जन्मदिन

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. बिग बी के फैंस ने उनके घर 'जलसा' के बाहर नाचते-गाते बर्थडे सेलिब्रेट किया. कोई पोस्टर लेकर बिग बी के घर के बाहर पहुंचा तो किसी ने बिग बी के स्टाइल में जबरदस्त डांस किया. सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के बर्थडे के वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं. रात 12 बजे से ही फैंस बिग बी के घर के बाहर मौजूद हैं. बिग बी की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस 'जलसा' के बाहर कतार में खड़े हैं.

12:02 (IST) 11 Oct 2026

Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो पर छाई 8 एपिसोड्स की हॉरर-सुपरनैचुरल सीरीज

प्राइम वीडियो पर ट्रेंड हो रही इस सीरीज का नाम 'कैरी' है. इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर 7 ऑक्टूबर को रिलीज किया गया था और ये रिलीज होते ही प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई. प्राइम वीडियो पर ये सीरीज 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. 8 एपिसोड्स की इस सीरीज में हर एपिसोड में सस्पेंस, थ्रिलर और हॉरर से भरे सीन्स देखने को मिलते हैं. इस सीरीज को आप अपने फ्रेंड्स के साथ देख सकते हैं.

11:29 (IST) 11 Oct 2026

Entertainment News LIVE: गर्लफ्रेंड और कजिन संग प्रोटेस्ट में पहुंचे थे इमरान खान

बता दें इमरान खान अपनी गर्लफ्रेंड लेखा और उनकी कजिन बहन जैन मेरी खान के साथ इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे. वहीं इस दौरान तीनों को पुलिस ने डिटेन कर लिया और वैन में बैठा दिया. जैन ने अपने इंस्टाग्राम पर इमरान खान और लेखा के साथ फोटो शेयर की थीं. इस फोटो में जैन के साइड में इमरान खान और उनकी गर्लफ्रेंड भी नजर आए. वहीं जैन ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'कलाब जिंदाबाद.' वहीं एक वीडियो में जैन के साथ इमरान मुस्कुराते नजर आ रहे हैं और पीस साइन बनाते नजर आ रहे हैं.

11:06 (IST) 11 Oct 2026

Entertainment News LIVE: कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के अपकमिंग एपिसोड्स में नया ड्रामा देखने को मिलने वाला है. शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स पुराने कंटेस्टेंट्स के साथ खेलते नजर आएंगे. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नकुल धुल भी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं. अपकमिंग एपिसोड में नकुल धुल 'बिग बॉस 20' के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री करने जा रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

10:29 (IST) 11 Oct 2026

Entertainment News LIVE: हिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर

मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में बॉलीवुड एक्टर इमरान खान अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन के साथ शामिल हुए थे. इस दौरान इमरान खान और उनकी गर्लफ्रेंड को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. वहीं अब एक्टर को पुलिस ने हिरासत से रिहा कर दिया है. एक्टर की गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो इमरान खान के साथ हिरासत से रिहा होकर घर पैदल ही जा रही हैं.

10:04 (IST) 11 Oct 2026

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन

बिग बॉस की इनसाइड अपडेट्स देने वाले फैन पेज 'बीबी तक' के मुताबिक इस वीकेंड का वार में कोई एविक्शन नहीं होगा. 8 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस ने एक और मौका दिया है. हालांकि अमन गांधी अपनी एक लाइफलाइन खो बैठे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार इस हफ्ते 8 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से सबसे कम वोट्स अमन गांधी को मिले हैं, लेकिन अमन गांधी के पास 2 लाइफलाइन्स थीं तो वो इस वीकेंड का वार में एविक्शन से बच गए.

09:16 (IST) 11 Oct 2026

Entertainment News LIVE: बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट

नुसरत भरूचा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है. एक्ट्रेस ने जो फोटो शेयर की है उसमें व्हील चेयर दिख रही है. वहीं इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक कैप्शन भी लिखा. कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हमेशा से ही मैं डूबते सूरज का पीछा करती हूं, बस इस बार नजरिया बदल गया. लेकिन पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त.' एक्ट्रेस की ये पॉजिटिविटी फैंस को काफी पसंद आ रही है. इसके साथ ही फैंस उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना भी कर रहे हैं.

08:41 (IST) 11 Oct 2026

Entertainment News LIVE: कब रिलीज होगी 'नई-नवेली'?

यामी गौतम की 'नई-नवेली' रिलीज से पहले ही छाई हुई है. फिल्म में यामी गौतम फुल एक्शन सीन्स करती नजर आ रही हैं. वहीं यामी गौतम की ये फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है.

08:03 (IST) 11 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'दृश्यम 3' की कमाई में 9वें दिन करोड़ों का उछाल देखने को मिला. फिल्म ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 26.50 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 29.1% रही. वहीं शोज की बात करें तो 9वें दिन फिल्म के शोज 14,903 रहे. 'दृश्यम 3' ने 9 दिनों में भारत में अब तक 286.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 343.80 करोड़ रहा. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 446.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. महज 9 दिनों फिल्म ने 400 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

07:25 (IST) 11 Oct 2026

Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन का बर्थडे

अमिताभ बच्चन आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. जंजीर, नमक हराम, आनंद, शहंशाह, डॉन, रोटी कपड़ा और मकान जैसी कई फिल्मों में काम कर अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में 'सदी के महानायक' का मुकाम हासिल किया है. एक टाइम था जब उनकी 12 फिल्में लगातार फ्लॉप हो गई थीं, लेकिन 'जंजीर' ने उनकी किस्मत बदल दी और आज उन्हें बॉलीवुड का 'शहंशाह' भी कहा जाता है.

06:57 (IST) 11 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज

यामी गौतम की 'नई-नवेली' रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. फिल्म के ट्रेलर ने ऑडियंस को अपना दीवाना बना लिया है. वहीं अब फिल्म का नया गाना 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' भी रिलीज हो चुका है. इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. सोशल मीडिया पर ये गाना ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है. यामी गौतम का अंदाज इस फिल्म और इस गाने में काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं इससे पहले इस फिल्म के 'भाभी तबाही' और 'फटा पटाखा' गाना भी रिलीज हो चुके हैं. यामी गौतम की ये फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है.

Entertainment News LIVE Update in Hindi: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या’ का पहला लुक रिवील हो गया है. फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. सनी देओल की ये फिल्म सिनेमाघरों में 20 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में डार्क थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. फिल्म के पहले लुक में सनी देओल की लुक ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है.

कियारा आडवाणी वेकेशन कर रहीं एन्जॉय

प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी अपनी फैमिली के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस के साथ उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा और बेटी सरायाह भी नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कियारा की वेकेशन फोटोज पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. वहीं कियारा आडवाणी के चेहरे पर भी इस दौरान प्रेग्नेंसी ग्लो देखने को मिल रहा है. बता दें हाल ही में कियारा आडवाणी ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, जिसके बाद सभी फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी के इस लुक को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमाई धाक

विज्ञापन

‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं. 10वें दिन फिल्म ने 23 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं रात 10 बजे तक ये आंकड़ा 20.80 करोड़ था. देर रात फिल्म की कमाई में 2.2 करोड़ का उछाल देखने को मिला. 10वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 26.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 10वें दिन 14,872 रहे. ‘दृश्यम 3’ ने 10 दिनों में भारत में अब तक 309.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 371.40 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 480.40 करोड़ की कमाई कर ली है. जल्द ही ये आंकड़ा 500 करोड़ के पार पहुंच जाएगा. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola