दिवाली पर घर में जरूर रखें ये 5 चीजें, इमरजेंसी में यहां-वहां भागने की नहीं पड़ेगी जरूरत
Diwali Safety Tips: दिवाली पर घर की सफाई और सजावट का तो बहुत सा सामान खरीदा जाता है लेकिन सेफ्टी को अक्सर ही नजरअंदाज कर दिया जाता है. ऐसे में यहां जानिए सेफ्टी से जुड़ी वो कौन सी चीजें हैं जो दिवाली पर घर में जरूर रखनी चाहिए.

Must Have Things For Diwali: दिवाली के त्योहार में घर की साज-सज्जा खूब की जाती है, हफ्तों पहले से दिवाली की सफाई शुरू हो जाती है, क्या पहनना है से लेकर क्या खाना है जैसी सभी चीजें पहले से तय कर ली जाती हैं. लेकिन, अक्सर ही लोग सेहत से समझौता कर लेते हैं. दिवाली पर दीये जलाए जाते हैं, हर तरफ लाइट लगी होती है और पटाखे फोड़े जाते हैं जिससे आग लगने का या चोट लगने का खतरा बना रहता है. इसीलिए ऐसी कुछ चीजें हैं जो दिवाली (Diwali 2026) पर घर में जरूर रखनी चाहिए. इस तरह किसी भी इमरजेंसी के लिए खुद को तैयार रखा जा सकता है.
फर्स्ट एड किट
2 / 6दिवाली पर जलने की या चोट लगने की संभावना रहती है और रात के समय खासकर गली-मोहल्ले में डॉक्टर अवेलेबल नहीं रहते हैं. ऐसे में घर पर ही फर्स्ट एड किट रखना बेहद जरूरी होता है. (Image Credits - Pexels)
पानी और रेत की बाल्टी
3 / 6पटाखे, दीयों या लाइट में शॉर्ट सर्किट होने से भी आग लग सकती है. ऐसे में घर में पानी और रेत की बाल्टी जरूर रखनी चाहिए. इससे अगर किसी तरह की आग वगैरह लगती है तो रेत या पानी डालकर उसे बुझाया जा सकता है. (Image Credits - Pexels)
आग बुझाने वाला ब्लैंकेट
4 / 6पानी और रेत खत्म हो सकते हैं लेकिन आग बुझाने वाला ब्लैंकेट देर तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इसीलिए आग बुझाने वाले ब्लैंकेट को आस-पास जरूर रखें. (Image Credits - Pexels)
फायर एक्सटिंगिशर
5 / 6अग्निशामक यंत्र यानी फायर एक्सटिंगिशर आग बुझाने में काम आते हैं. ऐसे में घर में मल्टी-पर्पस एबीसी रेटेड फायर एक्सटिंगिशर रखे जा सकते हैं. इसे किचन या लिविंग एरिया के आस-पास रखें. (Image Credits - Pexels)
स्मोक डिटेक्टर्स
6 / 6दिवाली पर घर में स्मोक डिटेक्टर्स या स्मोक अलार्म जरूर लगाने चाहिए और अगर घर में स्मोक डिटेकर लगा है तो उसे टेस्ट कर लेना चाहिए कि वो सही तरह से काम कर रहा है या नहीं. (Image Credits - Pexels) यह भी पढ़ें - फेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, गिरते AQI में इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल