कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री; विवादों में रह चुका है नाम
Bigg Boss 20 Wildcard Entry: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नकुल धुल ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री करने जा रहे हैं. अपकमिंग एपिसोड में नकुल धुल की एंट्री देखने को मिलेगी. वहीं अब सोशल मीडिया पर नकुल की काफी चर्चाएं होने लगी हैं. चलिए जानते हैं आखिर नकुल धुल कौन हैं.
Bigg Boss 20 Wildcard Entry: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के अपकमिंग एपिसोड्स में नया ड्रामा देखने को मिलने वाला है. शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स पुराने कंटेस्टेंट्स के साथ खेलते नजर आएंगे. लेटेस्ट एपिसोड में टीवी एक्टर मनीष गोयल की बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री हुई. वहीं अब सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नकुल धुल भी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं. अपकमिंग एपिसोड में नकुल धुल ‘बिग बॉस 20’ के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री करने जा रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर ऑडियंस के बीच नकुल धुल के खूब चर्चे हो रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर नकुल धुल कौन हैं.
विज्ञापन
‘बिग बॉस 20’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री
‘बिग बॉस 20’ के अपकमिंग एपिसोड में नकुल धुल शो में एंट्री करते नजर आने वाले हैं. सलमान खान नकुल धुल की एंट्री का ऐलान करते नजर आएंगे. मेकर्स ने नकुल धुल की एंट्री का एक प्रोमो भी रिलीज किया है, हालांकि इस प्रोमो में नकुल धुल का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है. बीबी तक की रिपोर्ट के अनुसार नकुल धुल आज यानी अपकमिंग एपिसोड में ‘बिग बॉस’ के घर में एंट्री करेंगे. अब सोशल मीडिया पर भी नकुल धुल के खूब चर्चे हो रहे हैं. उनके फैंस उन्हें टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो में देखने के लिए काफी बेताब हैं.
नकुल धुल एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. इसके साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर ‘मिट्ठू डॉन’ के नाम से जाना जाता है. वो अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए वीडियो शेयर करते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर वो काफी विवादित नाम हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर नकुल धुल ऐसी स्टेटमेंट्स देते हैं जो काफी विवादित रही हैं, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता है. हाल ही में नकुल धुल को जंतर मंतर पर हुए नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट में भी देखा गया था और इस मुद्दे पर उन्होंने अपने व्यूज भी शेयर किए थे. साथ ही GenZ को भी सपोर्ट किया था.
वहीं अब नकुल धुल टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि शो में वो क्या कमाल दिखा पाते हैं. बता दें लेटेस्ट एपिसोड में टीवी के मशहूर एक्टर मनीष गोयल की वाइल्ड कार्ड एंट्री शो में देखने को मिली. सलमान खान ने मनीष गोयल की एंट्री का ऐलान किया. वहीं अब अपकमिंग एपिसोड में नकुल धुल के आने के बाद बिग बॉस के घर का माहौल कितना बिगड़ता है वो तो अपकमिंग एपिसोड में ही देखने को मिलेगा.