कत्ल, साजिश और खौफनाक राज! OTT पर देखें 'सनफ्लावर 2' से लेकर 'हाथरस: 16 डेज' तक ये 4 सीरीज
आज हम आपको 4 बेहतरीन क्राइम-थ्रिलर सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको भर-भरकर सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. इन वेब सीरीज को आईएमडीबी पर काफी शानदार रेटिंग मिली है.

ओटीटी पर इन दिनों 4 क्राइम-थ्रिलर सीरीज दर्शकों के बीच काफी चर्चा में बनी हुई है. अगर आप भी परिवार के साथ देखने के लिए सीरीज की खोज रहे हैं, तो ये 4 वेब सीरीज आपको एक बार जरूर देखने चाहिए. इस लिस्ट में 'सनफ्लावर 2' से लेकर 'हाथरस: 16 डेज' तक का नाम मौजूद हैं. आइए जानते हैं इन 4 सीरीज के बारे में.
'हाथरस: 16 डेज'
2 / 5लिस्ट में पहला नाम 15 मई 2026 को रिलीज हुई एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज आता है. इस सीरीज को साल 2020 में हाथरस में हुए रेप कांड पर तैयार किया गया है. अगर आपने अभी तक इस वेब सीरीज को नहीं देखा है, तो आप इसे जी5 पर देखने का प्लान बना सकते हैं. सीरीज को आईएमडीबी पर 7.8 की तगड़ी रेटिंग भी मिली है. हम बात कर रहे हैं 'हाथरस: 16 डेज' की.
सतरंगी बदले का खेल
3 / 5दूसरे नंबर पर 22 मई 2026 को स्ट्रीम हुई वेब सीरीज 'सतरंगी बदले का खेल' का नाम काबिज है. इस सीरीज की कहानी एक ऐसे इंसान के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जिसके पिता लौंडा नाच करते हैं. हालांकि, उसके पिता की हत्या कर दी जाती है, जिसके बाद वो भी लौंडा नाच करने लगता है और बाप की हत्या का बदला लेने का प्लान बनाने लगता है. यह वेब सीरीज जी5 पर अवेलेबल है.
हनीमून से हत्या
4 / 5तीसरे नंबर पर 'हनीमून से हत्या' का आता है, जो एक सच्ची घटना पर बनाई गई है. यह सीरीज महज 6 एपिसोड की है, जिसे आप कम समय में पूरा कर सकते हैं. इस सीरीज की कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है. यह डॉक्यूमेंट्री है, जो वैवाहिक जीवन में भी हत्याओं के पहलुओं पर बात करती है. इसे आप जी5 पर वॉच कर सकते हैं.
सनफ्लावर सीजन 1
5 / 5लिस्ट में आखिरी नाम सुनील ग्रोवर की वेब सीरीज सनफ्लावर सीजन 2 का आता है. इस सीरीज के अब तक दो सीजन स्ट्रीम किए जा चुके हैं. इस सीरीज को मेकर्स ने 8 एपिसोड है, जिसे 2024 में जी5 पर स्ट्रीम किया गया था. इस सीरीज की कहानी सुनील ग्रोवर (सोनू) नाम के एक किरदार के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है.