Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'; शानदार VFX के साथ रणबीर कूपर-यश ने जीता दिल!

Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने पूरी दुनिया में भारतीय सिनेमा का लेवल हाई कर दिया है. हमारी महाकथाओं का जिक्र अब भारत से बाहर भी हो रहा है. रणबीर कपूर ने ‘राम’ का किरदार बेहतरीन ढंग से निभाया है.

Ramayana Movie review

रामायण फिल्म ने दुनियाभर में भारतीय सिनेमा को दिलाई नई पहचान! (Pic Credit- IMDb)

Movie name: रामायण

Director: नितेश तिवारी

Movie Casts: रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल

★★★★★

Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ भव्यता का दूसरा नाम है. फिल्म में दिखाए गए शानदार VFX पहले ही चर्चाओं में बने हुए हैं. ये फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. नमित मल्होत्रा की ये फिल्म भारत की सबसे पूजनीय कहानी को बड़े लेवल के साथ पर्दे पर लाती है. भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का ये कदम भारत की कथाओं को वैश्विक सिनेमाई मंच तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस फिल्म के जरिए भारत के साथ-साथ दुनियाभर के लोग हमारी संस्कृति को अच्छे से जान सकेंगे और दुनियाभर में हमारी महाकथाओं का जिक्र भी होगा. 

विज्ञापन

भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर

रणबीर कपूर फिल्म में ‘राम’ का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में उन्होंने इस किरदार को बड़ी ही शालीनता और प्रभावशाली ढंग से निभाया है. उन्होंने अपने किरदार को निभाते हुए राम की गरिमा, करुणा, शक्ति और धर्मपरायणता का विशेष ध्यान रखा. वहीं इस वजह से ही वो इस किरदार को बेहतरीन ढंग से ऑडियंस के सामने पेश कर पाए. रणबीर कपूर को देखते ही ‘राम’ अवतार जह्न में आता है.

विज्ञापन

रावण के रूप में यश

‘रावण’ का किरदार फिल्म में यश ने बखूबी से निभाया है. एक्टर इस किरदार में पूरी तरह ढल गए. वहीं वो अपनी दमदार उपस्थिति और तीव्रता से पर्दे पर छा जाते हैं. उन्होंने रावण के व्यक्तित्व को अत्यंत प्रभावशाली और एक खतरनाक खलनायक के रूप में पेश किया है, जो ऑडियंस के दिलों में अलग ही छाप छोड़ जाता है. यश ने इस किरदार को निभाते हुए बारीकियों का विशेष रूप से ध्यान रखा है.

‘सीता’ बनीं साई पल्लवी और रवि दुबे बने ‘लक्ष्मण’

साई पल्लवी ने सीता के किरदार में शालीनता, गरिमा और गहरी भावनाएं भरी हैं. सीता की तरह ही उनके किरदार में धैर्य और करुणा झलकती है. उन्होंने सीता के किरदार की आंतरिक शक्ति को भी बेहद खूबसूरती से दर्शाया है. वहीं लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे नजर आए हैं. वास्तव में लक्ष्मण एक आदर्श भाई थे और रवि दुबे ने भी उनके आदर्शों को उतने ही शालीनता तरीके से पर्दे पर उतारा है. वहीं ‘दशरथ’ के रूप में अरुण गोविल ने अपनी भूमिकाओं से कहानी में गहराई जोड़ी है और पूरी कहानी को और मजबूत बनाया है.

विज्ञापन

शानदार VFX और प्रोडक्शन डिजाइन

DNEG के विजुअल इफेक्ट्स ने ‘रामायण’ की दुनिया की बारीकियों विशाल स्तर पर दिखाई हैं. ये एक ऐसा दृश्य अनुभव है जिसका असली मजा बड़े पर्दे पर ही लिया जा सकता है. फिल्म में दिखाए गए राज्यों, महलों और सभी दृश्यों की बारीकियों को दिखाने के लिए प्रोडक्शन डिजाइन पर खूब ध्यान दिया गया है. ये माइथोलॉजिकल दुनिया को भव्य तरीके से दिखाता है.

ए आर रहमान और हंस जिमर का म्यूजिक

ए आर रहमान और हंस जिमर ने अपने म्यूजिक से फिल्म में चार चांद लगा दिए. फिल्म का संगीत एक अलग ही दुनिया में लेकर चला जाता है, इसे सुनकर दिल खुश हो जाता है. वहीं फिल्म में सुनने को मिलने वालो ये आइकॉनिक म्यूजिक कहानी के भावनात्मक पलों और ज्यादा प्रभावशाली बनाता है.

विज्ञापन

दमदार कहानी और बैकग्राउंड स्कोर

‘रामायण’ की कहानी धर्म, त्याग, भक्ति और सदाचार को दिखाती है. वहीं सबसे बड़ा चैलेंज इस कहानी को नई पीढ़ी तक नए ढंग में पहुंचाना है. फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी कहानी में और गहराई लाता है. विजुअल्स और म्यूजिक कहानी को और गहराई देता है, जिससे कहानी और दिल जीत लेती है. फिल्म में भावनात्मक रिश्तों को महत्व दिया गया है, जो सीधा दिल को छू जाते हैं.

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आप भी जबरदस्त सिनेमाई एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं और रामायण जैसे महाकथा को एडवांस वर्जन के साथ देखना चाहते हैं तो इसे बड़े पर्दे पर देखना मिस ना करें. फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के म्यूजिक तक पर बेहद खास ध्यान दिया गया है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश जैसे सितारे इस फिल्म को अपनी एक्टिंग से और आइकॉनिक बनाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ