Ramayana Premiere in Mumbai: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की थिएटर रिलीज में सिर्फ एक ही दिन बचा है. बीती रात मुंबई में बॉलीवुड सितारों के लिए ‘रामायण’ के मेकर्स ने प्रीमियर किया. इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट अपनी फैमिली के साथ पहुंची. रवि दुबे अपनी पत्नी सरगुन मेहता के साथ इस प्रीमियर में पहुंचे. वहीं आलिया भट्ट और नीतू कपूर साथ में प्रीमियर में शामिल हुईं. इन दोनों एक्ट्रेस ने पैपराजी के सामने एक-साथ पोज भी दिए. सोशल मीडिया पर दोनों का लुक खूब वायरल हो रहा है. फैंस को सास-बहू का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. इसके साथ ही रणबीर कपूर भी अपने लुक से ऑडियंस का दिल जीतते नजर आए. वहीं रवि दुबे ने सनी देओल के पैर छूकर हर किसी का दिल जीत लिया.
रवि दुबे और सनी देओल का स्पेशल मोमेंट
रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं. वहीं जब वो इस प्रीमियर में शामिल हुए तो उन्होंने सनी देओल को देखते ही उनके पैर छू लिए. सनी देओल के पैर जैसे ही रवि दुबे ने छुए, उन्होंने रवि को अपने गले लगा लिया. ये स्पेशल मोमेंट इवेंट की जान बन गया. हर कोई रवि दुबे और सनी देओल के इस स्पेशल मोमेंट की खूब तारीफ कर रहा है. वहीं रवि दुबे इस प्रीमियर में अपनी पत्नी और एक्ट्रेस सरगुन मेहता का हाथ पकड़े पहुंचे. बता दें सनी देओल ‘रामायण’ में हनुमान का किरदार निभा रहे हैं.
आलिया भट्ट और नीतू कपूर का अंदाज
वहीं दूसरी ओर प्रीमियर में आलिया भट्ट और नीतू कपूर भी नजर आईं. आलिया भट्ट ने इस दौरान सी-ब्लू रंग की साड़ी पहनी और उनके लुक ने ऑडियंस का दिल जीत लिया. एक्ट्रेस साड़ी में बेहद सुंदर लगीं. वहीं पहले आलिया भट्ट ने पैप्स के सामने सोलो पोज दिए, इसके बाद नीतू कपूर भी ब्राउन कलर के स्टाइलिश आउटफिट में नजर आईं. नीतू कपूर और आलिया भट्ट ने साथ में पोज दिए. सोशल मीडिया पर दोनों के लुक को खूब पसंद किया जा रहा है.
रणबीर कपूर का ट्रेडिशनल अवतार
फिल्म में ‘राम’ का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर इस दौरान मरून कुर्ता में नजर आए. रणबीर कपूर ट्रेडिशनल अंदाज में बेहद हैंडसम दिखाई दिए. वहीं रणबीर कपूर इस दौरान पैपराजी के सामने पोज भी देते नजर आए. बता दें रणबीर कपूर की ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ये फिल्म भारत के साथ-साथ दुनियाभर में बड़े लेवल पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म में साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और शीबा चड्ढा जैसे सितारे शामिल हैं.