आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, ऑडियो मैसेज भेज आरोपी ने मांगी करोड़ों की रंगदारी

Ayushmann Khurrana Receives Threat: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को भी धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेजा गया है. आरोपी ने लॉरेंस गैंग के नाम पर करोड़ों की रंगदारी मांगी है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

ayushmann khurrana receives threat

आयुष्मान को मिला धमकी भरा ऑडियो मैसेज (pic Credit- Instagram)

Ayushmann Khurrana Receives Threat: आयुष्मान खुराना को धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेजा गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपी ने एक्टर से लॉरेंस गैंग के नाम पर करोड़ों की रंगदारी मांगी है. पुलिस जांच में जुट गई है. ऑडियो मैसेज का टेस्ट किया जा रहा है. वहीं पुलिस आवाज सुनकर आरोपी की पहचान भी कर रही है. फिलहाल धमकी देने वाले शख्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है. अज्ञात शख्स ने लॉरेंस गैंग के नाम से एक्टर को धमकी देते ही फिरौती मांगी है. अब जांच में पता चल सकेगा कि ये कॉल फर्जी है या नहीं. बता दे आयुष्मान खुराना से पहले हाल ही में बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर को भी धमकी मिल चुकी है और उनसे 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी.

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

आयुष्मान खुराना को मिले धमकी भरे ऑडियो की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. इसका वॉयस टेस्ट किया जा रहा है और अन्य आरोपियों की आवाज से भी मैच किया जा रहा है. इस पर भी जांच की जा रही है कि ये ऑडियो वाकई लॉरेंस गैंग के किसी सदस्य ने भेजी है या फिर सिर्फ गैंग के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है. अभी तक धमकी देने वाले अज्ञात शख्स के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है.

विज्ञापन

तुषार कपूर को भी मिली थी धमकी

वहीं बता दें बीते दिन तुषार कपूर को भी लॉरेंस गैंग के नाम पर ही धमकी भरा कॉल आया था. आरोपी ने अपना नाम हैरी बॉक्सर बताया था और धमकी देते हुए 5 करोड़ की फिरौती भी मांगी थी. एक्टर ने पुलिस को जानकारी दी और इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी. हालांकि इस कॉल के फर्जी होने की आशंका बताई जा रही है. बीते दिनों बॉलीवुड एक्टर्स को एक के बाद एक धमकी दी जा रही है. अमिताभ बच्चन के घर ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद बिग बी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ पर हुआ था जानलेवा हमला

बीते महीने टाइगर श्रॉफ पर भी गोलीबारी की गई थी. इस हमले में एक्टर की जान बाल-बाल बची थी. वहीं एक्टर के ड्राइवर इस हमले में घायल हो गया था और एक्टर ने खुद गाड़ी चलाकर ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया था. वहीं पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अभी भी इस मामले की जांच जारी है. इस घटना के बाद से ही बॉलीवुड सितारों ने अपने घर के बाहर सिक्योरिटी को बढ़ा दिया है. वहीं सभी सितारे बाहर जाते हुए भी एहतियात बरत रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ