'संदेशे आते हैं…', Bigg Boss 20 में कंटेस्टेंट्स को मिला फैमिली की आवाज सुनने का मौका; फूट-फूटकर रोए घरवाले
Bigg Boss 20: टीवी का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स इमोशनल नजर आ रहे हैं.
'बिग बॉस 20' का लेटेस्ट प्रोमो हुआ वायरल (Pic Credit- Screengrab)
Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. शो ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. इस शो में लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच नॉमिनेशन टॉस्क देखने को मिला. नॉमिनेशन में 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो गए हैं. वहीं नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक कंटेस्टेंट का पत्ता शो से कटता नजर आएगा. वहीं इसी बीच मेकर्स ने शो का नया प्रोमो भी रिलीज कर दिया है. लेटेस्ट प्रोमो में सभी घरवाले फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल कंटेस्टेंट्स को 2 महीने के बाद घरवालों का मैसेज सुनने का मौका मिलने वाला है. जिसके बाद घर का माहौल इमोशन दिखाई दिया.
विज्ञापन
घर में होगा इमोशनल टास्क
दरअसल मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स रोते हुए दिखाई दे रहे हैं. प्रोमो में दिखाया गया है कि सभी घरवालों के घर से मैसेज आए हैं. एक-एक कैसेट पर कंटेस्टेंट्स का नाम लिखा है और उस कैसेट में कंटेस्टेंट्स की फैमिली का मैसेज है. वहीं अब इस मैसेज को सुनने के लिए सभी को एक टास्क से गुजरना होगा. इस टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स अपनी एक लाइफलाइन बचाने का मौका भी दिया जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन-कौन अपनी फैमिली का मैसेज पाता है और कौन-कौन अपनी एक लाइफलाइन वापस पाता है.
वहीं प्रोमो में माही विज, कनिका मान, लव गिल, अरिश्फा खान, मनीष गोयल, यंग डीएसए और आम्रपाली दुबे खूब रोते हुए दिखाई दिए. इसके साथ ही बाकी के घरवालों की आंखें भी नम दिखाई दीं. सोशल मीडिया पर शो का ये लेटेस्ट प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है. घरवालों का ये इमोशनल एंगल अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा. वहीं कंटेस्टेंट्स को अपनी फैमिली का मैसेज पाने के लिए अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ सकता है.
बता दें हाल ही में हुए नॉमिनेशन टास्क में 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. इनमें मनीष गोयल, उदिति सिंह, माही विज, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान और स्काउट ओपी का नाम शामिल है. वहीं इनमें से किसी एक कंटेस्टेंट का सफर अपकमिंग वीकेंड का वार में खत्म होता दिखाई दे सकता है. बता दें लेटेस्ट एपिसोड में आसिफ खान शो से एविक्ट हो गए हैं. आसिफ खान के एविक्शन से घरवाले काफी इमोशनल दिखाई दिए. आसिफ खान की आंखों में भी इस दौरान आंसू दिखाई दिए.